एक्सप्लोरर

Mumbai Crime News:मुंबई से चोरी हुआ ऑटो प्रयागराज में मिला, ई चालान मैसेज ने ऐसे खोला राज

ई चालान के मैसेज ने एक चोरी हुए ऑटो की बरामदगी करवाई है. दरअसल ऑटो मुंबई से चोरी हुआ था वहीं ईचालान का मैसेज आया तो पता चला कि ऑटो प्रयागराज में है. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

Mumbai Crime News: चोर कितना भी शातिर क्यों ना हो अपने पीछे कोई ना कोई सुराग जरूर छोड़ जाता है और इसी के दम पर पुलिस उसका भंडाफोड़ कर देती है. यूपी के प्रयागराज में ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां मुंबई से चोरी हुए ऑटो रिक्शा को ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को ढूंढ निकाला और आरोपी ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया.

क्या है पूरा मामला
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई के अंबोली इलाके के रहने वाले अशोक राय किराये पर ऑटो लेकर चलवाते हैं. अशोक का एक ऑटो यमुनापार के कोरांव क्षेत्र में रहने वाले लवकुश और दीपक चलाते थे. कोरोना काल के दौरान ये दोनों अचानक कहीं लापता हो गए. अशोक के ऑटो का भी इस दौरान कुछ पता नहीं चला. जिसके बाद अशोक ने अंबोली थाने में ऑटो चोरी की शिकायत दर्ज करा दी थी.

चोरी हुए वाहन का ई-चालान मैसेज फोन पर आया था
इसी बीच अशोक के फोन पर चोरी हुए वाहन का ई-चालान मैसेज आया था. जिसके बाद उन्होंने जांच पड़ताल की तो मालूम चला कि यूपी के प्रयागराज में ऑटो का चालान हुआ था. इसके बाद फौरन अशोक अंबोली थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को सारी जानकारी दी. पूरी बात जानकर थाना प्रभारी ने प्रयागराज के ट्रैफिक निरीक्षक सौरभ सिंह और मनोज सिंह को पूरी बात बताई. इसके बाद प्रयागराज में ट्रैफिक निरीक्षक मनोज सिंह ने टीएसआई संजय सिंह के साथ ऑटो रिक्शा की तलाश शुरू कर दी थी. रविवार को यमुना पुल के पास बांगड़ धर्मशाला के सामने उन्हें महाराष्ट्र की नंबर प्लेट लगा ऑटो मिल गया. इसके बाद नंबर का मिलान किया गया तो खुलासा हुआ कि इसी ऑटो को मुंबई से चुराया गया था.

मुंबई से चोरी हुआ ऑटो किया गया बरामद
इसके बाद ट्रैफिक निरीक्षक मनोज सिंह ने चोरी के ऑटो को चला रहे युवक को धरदबोचा और उसे कीड़गंज पुलिस को सौंप दिया गया. वहीं चौकी प्रभारी बैरहना राजू कृष्ण ने बताया कि पकड़े गए आरोपी दीपक ने ही ऑटो चोरी किया था और इस बाबत मुंबई पुलिस को भी सूचना दे दी गई है.

ये भी पढ़ें

Happy Birthday PM Modi: पीएम को कुर्ते और बंगाली मिठाई भेजती हैं सीएम ममता बनर्जी, प्रधानमंत्री ने किया था ये खुलासा

Traffic e-court: कोलकाता में शुरू हुआ ट्रैफिक ई-कोर्ट, पहले ही दिन 19 हजार केस किए गए दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget