एक्सप्लोरर

Kolkata Rain: कोलकाता में इस साल जून का महीना रहा सूखा, 59 फीसदी कम हुई बारिश

Kolkata Rain: कोलकाता शहर में 18 जून को मॉनसून पहुंचा था. लेकिन इस बार जून महीना शुष्क रहा है और शहर में 59 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है.

 Kolkata Rain: कोलकाता शहर (Kolkata) में मानसून तो पहुंचा लेकिन इस साल जून के महीने में यहां 59 फीसदी बारिश की कमी दर्ज की गई. गौरतलब है कि शहर में 2019 के बाद से यह सबसे शुष्क जून रहा है. उस दौरान कोलकाता में 68 फीसदी की और भी बड़ी बारिश की कमी दर्ज की गई थी.

कोलकाता में जून में कम बारिश होने की क्या रही वजह?
बता दें कि कोलकाता मे जून के महीने में कम हुई बारिश की दो बड़ी वजह मानसून की देर से शुरुआत और बंगाल की खाड़ी पर सिस्टम की अनुपस्थिति को माना जा रहा है. वहीं कोलकाता शहर के अलावा दक्षिण बंगाल में 49% बारिश की कमी रही है, जबकि  उत्तर बंगाल में जून में 50% अधिक बारिश हुई है. पूरे राज्य में जून का महीना 9% की कमी के साथ समाप्त हुआ है. गौरतलब है कि जून 2021 में, कोलकाता में 42% अधिक बारिश हुई थी.

कोलकाता और दक्षिण बंगाल में 18 जून को मॉनसून ने दी थी दस्तक
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता और दक्षिण बंगाल में 18 जून को मॉनसून पहुंचा था, लेकिन दक्षिण बंगाल में मॉनसून की धाराएं तब से कमजोर बनी हुई हैं. मॉनसून ट्रफ उत्तरी बंगाल में सक्रिय है, जहां पिछले एक पखवाड़े से भारी बारिश हुई है. वहीं क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जीके दास ने कहा कि, "इस साल, हमने प्रवृत्ति का उलट देखा है. पिछले साल उत्तर बंगाल में कम बारिश हुई थी लेकिन, इस बार दक्षिण बंगाल शुष्क रहा है. मॉनसून ट्रफ उत्तर की ओर खिसकने के अलावा, बंगाल की खाड़ी पर सिस्टम की अनुपस्थिति ने भी बारिश की कमी को बढ़ाया है."

उन्होंने कहा कि दक्षिण बंगाल या कोलकाता में मानसून की बारिश समुद्र के ऊपर बनने वाली प्रणालियों द्वारा संचालित होती है. दास ने कहा, "कई कारक सिस्टम के गठन की ओर ले जाते हैं, जो मॉनसून ट्रफ के साथ मिलकर दक्षिण बंगाल में भारी बारिश का कारण बनते हैं. अभी तक, इन स्थितियों का निर्माण होना बाकी है."

कोलकाता में अगले दो दिनों में बारिश बढ़ने की संभावना
बता दें कि 2020 में, कोलकाता में 35% अधिक बारिश हुई, जबकि दक्षिण बंगाल में जून में 13% अधिक बारिश हुई थी. उत्तर बंगाल में 40% से अधिक बारिश हुई थी जबकि राज्य में 20% अधिक बारिश हुई थी. वहीं  2019 में जून बेहद शुष्क रहा और राज्य में 46 फीसदी की बारिश की कमी रही थी. इस महीने के दौरान कोलकाता में 68% कम बारिश हुई और दक्षिण बंगाल में 56% कम बारिश हुई थी. वहीं दास ने कहा है कि मॉनसून ट्रफ के नीचे जाने से कोलकाता में अगले दो दिनों में बारिश बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें

Kolkata Weather Forecast Today: कोलकाता में बढ़ी उमस, आज गरज के साथ बौछार की संभावना, जानिए क्या है अपडेट

Petrol-Diesel Price in Kolkata: कोलकाता शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी, चेक कर लें लेटेस्ट रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget