एक्सप्लोरर

Kolkata News: मौत की सजा पाए कैदी ने जेल में खुद पर हमला कर आत्महत्या की कोशिश की, घटना को लेकर उठ रहे सवाल

कोलकाता की जेल में मौत की सजा पाए एक कैदी ने खुद पर कई बार चाकू से हमला कर आत्महत्या करने की कोशिश की. कैदी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Kolkata News: दक्षिण कोलकाता के प्रेसीडेंसी सेंट्रल करेक्शनल होम में मौत की सजा काट रहे एक कैदी ने आत्महत्या करने की कोशिश की. जिसके बाद उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. बता दें कि रईस कुरैशी (50) को सरकारी एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रॉमा केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. 

कैदी ने खुद पर सेल के अंदर चाकू से किए हमले
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात मौत की सजा काट रहे कैदी कुरैशी ने अपनी सेल में खुद पर कई बार चाकू से हमला कर लिया. जब मामला सुधार गृह के वार्डन व सुरक्षा गार्डो के संज्ञान में आया, तो उन्होंने जल्दी से सेल में घुसकर कैदी के हाथ से धारदार हथियार छीना और उसे लहूलूहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. कुरैशी को चार लोगों की हत्या के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई थी.

घटना को लेकर उठ रहे कई सवाल
वहीं इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, पहला यह कि कैदी के पास जेल में तेज धारदार चाकू कैसे पहुंचा. दूसरा सवाल यह है कि क्या किसी ने कुरैशी को इस तरह का कदम उठाने के लिए उकसाया था. हालांकि, राज्य सुधार सेवा विभाग के अधिकारियों ने घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. स्थानीय थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

वडोदरा में भी सात कैदियों की थी सामूहिक आत्महत्या की कोशिश
गौरतलब है कि 21 सितंबर को गुजरात के वडोदरा केंद्रीय सुधार गृह में सात विचाराधीन कैदियों ने फिनाइल और डिटर्जेट तरल पीकर सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया. सुधार गृह के कैदियों में से एक हर्ष लिम्बाचिया ने आरोप लगाया कि जेल अधिकारियों ने उनकी टिफिन सेवाओं को रोक दिया था और इसे बहाल करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे. कैदी ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें बैरक से बाहर नहीं जाने दिया जाता. साथ ही जेल के कैदियों को समय पर भोजन नहीं दिया जाता है.

ये भी पढ़ें

Kolkata News: कोलकाता नगर निगम की योजना, शहर में जल्द स्थापित किए जाएंगे 41 नए EV चार्जिंग स्टेशन

Durga Puja 2022: कोलकाता में देवी दुर्गा के स्वागत के लिए बनाया गया 'वेटिकन सिटी' थीम वाला पंडाल, 100 से ज्यादा कारीगरों ने 60 दिन में किया तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget