एक्सप्लोरर

Presidential Election 2022: शनिवार को चुनाव प्रचार के लिए कोलकाता जाएंगी द्रौपदी मुर्मू, बीजेपी विधायकों के साथ करेंगी बैठक

Draupadi Murmu News: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू चुनाव प्रचार के लिए शनिवार को कोलकाता जा सकती हैं. मुर्मू राज्य के 69 निर्वाचित बीजेपी विधायकों के साथ बैठक करेंगी.

Presidential Election 2022: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू चुनाव प्रचार के लिए शनिवार को कोलकाता जा सकती हैं. अपने दौरे के दौरान द्रौपदी मुर्मू राज्य के 69 निर्वाचित बीजेपी विधायकों के साथ बैठक करेंगी. राज्य बीजेपी नेतृत्व ने जानबूझकर उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी विधायक पवन सिंह को बैठक से दूर रखा है. पवन सिंह उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर से पूर्व बीजेपी लोकसभा सदस्य अर्जुन सिंह के बेटे हैं, जो हाल ही में अपनी पुरानी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के खेमे में वापस गए हैं.

पवन सिंह को बीजेपी ने रखा बैठक से दूर

बीजेपी की राज्य समिति के एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर आईएएनएस को बताया कि पिता अर्जुन सिंह के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद पवन सिंह ने अभी तक अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट नहीं किया है कि वह बीजेपी के साथ रहेंगे या अपने पिता के नक्शेकदम पर चलेंगे. ऐसे में प्रदेश बीजेपी नेतृत्व ने उन्हें उन विधायकों की लिस्ट से बाहर रखना ही बेहतर समझा, जो एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के साथ बैठक करेंगे.

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने सभी संबंधित विधायकों को शनिवार सुबह साढ़े सात बजे कोलकाता के एमएलए छात्रावास में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. यहां से सभी को सीधे न्यू टाउन के एक होटल में ले जाया जाएगा, जहां उक्त बैठक सुबह 9 बजे शुरू होगी. कोलकाता से बाहर रहने वाले पार्टी विधायकों को शुक्रवार रात तक शहर पहुंचने के लिए कहा गया है.

वर्तमान में बीजेपी विधायकों की संख्या 70

2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में, कुल 77 बीजेपी उम्मीदवार चुने गए. हालांकि, वर्तमान में विधायकों की संख्या 70 हो गई है, क्योंकि कई विधायक तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, लेकिन पार्टी बदलने वाले विधायकराज्य विधानसभा के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार बीजेपी के विधायक ही हैं. पार्टी सूत्रों का कहना है कि पार्टी के 68 विधायक बैठक में मौजूद रहेंगे, क्योंकि बीजेपी विधायक और देश के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अशोक लाहिड़ी अस्वस्थ होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे. वर्तमान में वह इलाज के लिए शहर से बाहर हैं.

यह भी पढें-

SpiceJet News: रडार के काम ना करने के बाद ‘स्पाइसजेट’ का विमान कोलकाता लौटा, खराबी का 18 दिनों में 8वां मामला

Father Stan Swamy News: फादर स्टेन स्वामी की पहली बरसी पर कोलकाता में निकाला गया मार्च, न्यायिक हिरासत में हुई थी मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget