एक्सप्लोरर

Zomato ने कुछ ही घंटों में वापस ले ली ग्रीन यूनिफॉर्म, आखिर क्यों भड़क गए थे लोग 

Zomato Green Uniform: जोमाटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने 'एक्स' पर लिखा कि हम अपने डिलिवरी पार्टनर और कस्टमर की सुरक्षा चाहते हैं. लोगों की मांग पर ग्रीन ड्रेस सर्विस को वापस लिया जा रहा है.

Zomato Green Uniform: फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमाटो (Zomato) के ग्रीन यूनिफॉर्म प्लान को तगड़ा झटका लगा है. कंपनी ने शाकाहारी लोगों (Pure Veg Fleet) के लिए लाई गई ग्रीन यूनिफॉर्म को कुछ ही घंटों में वापस ले लिया है. ग्रीन यूनिफॉर्म की योजना के खिलाफ लोगों ने जमकर गुस्सा दिखाया था. इसको समझते हुए जोमाटो के सीईओ दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) ने खुद ग्रीन यूनिफॉर्म को खत्म करने का ऐलान कर दिया.

हमारे डिलीवरी पार्टनर नहीं पहनेंगे ग्रीन ड्रेस

दीपिंदर गोयल ने बुधवार को कहा कि हमारे सभी डिलीवरी पार्टनर पहले की तरह रेड यूनिफॉर्म पहनेंगे. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हम शाकाहारी लोगों के लिए काम करते रहेंगे. मगर, हमारे डिलीवरी पार्टनर ग्रीन ड्रेस नहीं पहनेंगे. प्योर वेज ऑप्शन चुनने वाले कस्टमर अपने एप पर देख सकेंगे कि उनका भोजन वेज ओनली फ्लीट द्वारा ही डिलीवर किया जा रहा है. उन्होंने लिखा कि इससे हमें अपने डिलिवरी पार्टनर को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी. उन्हें किसी भी आरडब्लूए या सोसाइटी द्वारा रोका नहीं जाएगा. न ही रेड यूनिफॉर्म वाले डिलिवरी पार्टनर को नॉन वेज फूड से जोड़कर देखा जा सकेगा. इस फैसले से हमारे कस्टमर्स को भी समस्या आ सकती थी. उन्होंने सोशल मीडिया का धन्यवाद भी दिया, जिसकी वजह से हमें इन परेशानियों का पता चल सका.

मंगलवार को ही शुरू की थी ग्रीन ड्रेस प्योर वेज सर्विस 

जोमाटो ने अपने प्योर वेज कस्टमर्स के लिए इस खास सर्विस की शुरुआत मंगलवार को की थी. इसमें शुद्ध शाकाहारी लोगों का खाना ग्रीन ड्रेस वाले डिलिवरी पार्टनर लेकर जाएंगे. कंपनी के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल ने मंगलवार को Pure Veg Mode सर्विस लॉन्च करने की घोषणा की थी. दीपिंदर गोयल ने 'एक्स' पर पोस्ट किया था कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा शाकाहारी लोग भारत में है. हमने ये नई सर्विस लोगों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर ही शुरू की है. उन्होंने ये भी बताया था कि जोमाटो के वेज कस्टमर्स के लिए लाल रंग के डिब्बों की बजाय हरे रंग के डिब्बों का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके साथ ही डिलीवरी बॉय हरे रंग की शर्ट ही पहनेंगे.

ये भी पढ़ें 

Facebook and Instagram Down: एक बार फिर डाउन हुए फेसबुक और इंस्टाग्राम, भड़क गए लोग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी
RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget