एक्सप्लोरर

Gold Vs Silver: रिकॉर्ड बना रहा सोना, लेकिन चांदी की चमक दिलाएगी उससे ज्यादा रिटर्न

Gold-Silver Investment: बीते एक साल के दौरान सोने की कीमतों में चांदी की तुलना में ज्यादा तेजी आई है. अब अगले एक साल में हालात बदलने की उम्मीद की जा रही है...

कीमती धातुओं खासकर सोने का आकर्षण अभी चरम पर है. इसका कारण भी है कि पीली धातु ने बीते कुछ समय के दौरान बेमिसाल रिटर्न दिया है और अभी रिकॉर्ड स्तर के पास ट्रेड कर रही है. हालांकि इसके बाद भी स्थितियां ऐसी बन रही हैं कि चांदी आने वाले दिनों में सोने से बेहतर रिटर्न दे सकती है और इस तरह निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है.

साल भर में इतना महंगा हुआ सोना

सोना अभी एमसीएक्स पर अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब ट्रेड कर रहा है. शुक्रवार को इसका भाव 455 रुपये यानी 0.64 फीसदी बढ़कर 72,094 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था. इससे पहले अप्रैल की शुरुआत में सोना 73 हजार रुपये के करीब पहुंच गया था. बीते एक-दो महीने के दौरान सोने की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंची हैं.

चांदी के भाव में आई इतनी तेजी

दूसरी ओर चांदी की कीमतों में भी अच्छी तेजी देखी जा रही है. शुक्रवार को एमसीएक्स पर चांदी के भाव में 486 रुपये यानी 0.58 फीसदी की तेजी आई थी और यह 84,985 रुपये प्रति किलो रहा था. चांदी की कीमतें इस रैली में 86,500 रुपये प्रति किलो के स्तर को पार कर चुकी है और नए ऐतिहासिक उच्च स्तर का रिकॉर्ड बना चुकी हैं.

चांदी को मिली सोने से मात

बीते एक साल के दौरान घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में शानदार 20 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने के भाव में बीते एक साल के दौरान इसी तरह की तेजी आई है. वहीं करीब 14-15 फीसदी के रिटर्न के साथ चांदी की चमक पिछले एक साल के दौरान सोने के सामने फीकी रही है. हालिया महीनों में दोनों कीमती धातुओं को वैश्विक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनावों और मजबूत मांग के चलते सपोर्ट मिला है, जिससे ऐतिहासिक रैली देखने को मिली है.

ऐसी हैं एक साल की संभावनाएं

आने वाले दिनों की संभावनाओं की बात करें तो चांदी के हालात सोने से बेहतर नजर आ रहे हैं. चांदी का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर उद्योगों में किया जाता है. दुनिया भर में उद्योग जगत के पटरी पर लौटने से चांदी की औद्योगिक मांग मजबूत रहने के आसार नजर आ रहे हैं. बाजार के जानकारों को उम्मीद है कि अगले एक साल में चांदी 15 से 20 फीसदी रिटर्न दे सकती है और 1 लाख रुपये प्रति किलो के आंकड़े को पार कर सकती है. वहीं सोने को लेकर बाजार को अगले एक साल में 3 से 5 फीसदी के रिटर्न की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 10 हजार से कर पाएंगे कॉरपोरेट बॉन्ड में निवेश, सेबी कर रहा ये उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget