एक्सप्लोरर

India Economic Growth: वित्त वर्ष 2022-23 में 7.5% रह सकता है आर्थिक विकास दर, बढ़ती महंगाई और वैश्विक तनाव के चलते विश्व बैंक ने घटाया अनुमान

India Economic Growth: वित्त वर्ष 2022-23 में 7.5 फीसदी रह सकता है आर्थिक विकास दर, विश्व बैंक ने घटाया अनुमान

India Economic Growth: विश्व बैंक ( World Bank) ने 2022-23 में भारत के आर्थिक विकास दर ( Economic Growth Rate) के अनुमान को घटा दिया है. विश्व बैंक के मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष में आर्थिक विकास दर 7.5 फीसदी रह सकता है. पहले उसने ने 8.7 फीसदी ग्रोथ रेट रहने का अनुमान जताया था. यानि विश्व बैंक ने अपने अनुमान में 1.2 फीसदी की कटौती की है. 7 जून को जारी किए गए ताजा ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉसपेक्ट रिपोर्ट  (Global Economic Prospects Report) में वर्ल्ड बैंक ने बढ़ती महंगाई ( Rising Inflation) , सप्लाई चेन में रूकावट ( Supply Chain Disruption) और वैश्विक तनाव ( Global Tension) के चलते आर्थिक विकास दर के अनुमान को घटाया है. वर्ल्ड बैंक के मुताबिक भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के अर्थव्यवस्था पर खतरा है. 

विश्व बैंक का मानना है कि 2023-24 में भारत का आर्थिक विकास दर 7.1 फीसदी रह सकता है. वहीं 2024-25 के लिए 6.5 फीसदी विकास दर रहने की भविष्यवाणी की गई है. बहरहाल मौजूदा वित्त वर्ष के लिए वर्ल्ड बैंक ने जहां 7.5 फीसदी आर्थिक विकास दर रहने का अनुमान जताया है जबकि आरबीआई ने 7.2 फीसदी जीडीपी का अनुमान जताया है. हालांकि माना जा रहा है कि आरबीआई बुधवार 8 जून को मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक में इन अनुमानों में बदलाव भी कर सकता है.  इससे पहले Moody's ने भी 2022-23 में भारत के आर्थिक विकास दर ( India's Economic Growth) के अनुमान ( Projection) को घटा दिया है. रेटिंग एजेंसी ने महंगाई में उछाल के चलते 2022 कैलेंडर ईयर में भारत के GDP ग्रोथ रेट को 30 बेसिस प्वाइंट घटाकर 9.1 फीसदी से घटाकर 8.8 फीसदी रहने का अनुमान जताया है. रेटिंग एजेंसी के मुताबिक अगले वर्ष जीडीपी 5.4 फीसदी रह सकता है. 

Moody's ने अपने ग्लोबल मैक्रो रिपोर्ट आउटलुक रिपोर्ट में कहा है कि कच्चे तेल, फूड और फर्टिलाइजर की कीमतों में उछाल के चलते भारतीय के वित्तीय स्थिति से लेकर उनके खर्च करने की क्षमता पर असर पड़ेगा. पिछले ही दिनों S&P Global Ratings ने भी  मौजूदा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए जीडीपी 7.3 फीसदी रहने का अनुमान जताया था तो 2023- 24 में जीडीपी  6.5 फीसदी रहने का अनुमान है. S&P के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का जीडीपी ग्रोथ रेट 8.9 फीसदी रहा है. 

महंगाई करेगी परेशान
Moody's के मुताबिक 2022 में महंगाई दर 6.8 फीसदी रहने का अनुमान है जबकि 2023 में ये 5.2 फीसदी रह सकता है. आरबीआई के मुताबिक 2022-23 में महंगाई दर 5.7 फीसदी रहने का अनुमान है. हालांकि आरबीआई जून में मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक में नए सिरे से महंगाई दर का अनुमान जारी कर सकता है. इससे पहले ब्रोकरेज हाउस मार्गन स्टैनले ( Morgan Stanley) ने भी कहा था कि बढ़ती महंगाई ( Inflation), उपभोक्ता की तरफ से कमजोर मांग ( Weak Consumer Demand), कड़े वित्तीय हालात ( Tight Financial Conditition)  के चलते  बिजनेस सेंटीमेंट ( Business Sentiment)पर बुरा असर पड़ेगा साथ ही कैपिटल एक्सपेंडिंचर ( Capex) के रिकवरी में भी देरी होगी. कीमतों में उछाल और कमोडिटी ( Commodity) के बढ़ते दामों के चलते महंगाई बढ़ेगी ही साथ ही चालू खाते का घाटा (Current Account Deficit) भी बढ़कर 10 साल के उच्ताचतम स्तर 3.3 फीसदी तक जा सकता है. 

रूस - यूक्रेन युद्ध से बढ़ी मुश्किलें 
बहरहाल पहले Morgan Stanley, S&P Global Ratings और Moody's ने अगले दो वर्षों तक के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान घटाया जाना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि रूस - यूक्रेन युद्ध के चलते कच्चे तेल समेत, कमोडिटी और खाने के तेल के दामों में उछाल का किस हद तक भारत पर दुष्प्रभाव पड़ा है. अप्रैल 2022 में खुदरा महंगाई दर 8 साल के उच्चतम स्तर 7.79 फीसदी पर जा पहुंचा है तो होलसेल महंगाई दर 9 साल के उच्चतम स्तर 15.08 फीसदी पर जा पहुंचा है. महंगाई पर काबू पाने के लिए आरबीआई ने रेपो रेट बढ़ाया है. लेकिन महंगाई बढ़ेगी तो कर्ज और महंगा हो सकता है जिसका असर डिमांड पर पड़ेगा. 

ये भी पढ़ें 

Income Tax E-Filing Portal: फिर टैक्सपेयर्स को करना पड़ रहा E-Filing वेबसाइट में दिक्कतों का सामना, टैक्स विभाग ने इंफोसिस से समस्या दूर करने को कहा

RBI MPC Meeting: जानिए क्यों बैंकों ने की RBI से मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी बैठक में CRR नहीं बढ़ाने की अपील?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: मिडिल क्लास निवेशकों को झटका, इक्विटी पर LTCG टैक्स खत्म नहीं करेगी सरकार
मिडिल क्लास निवेशकों को झटका, इक्विटी पर LTCG टैक्स खत्म नहीं करेगी सरकार
पानी से भी सस्ता पेट्रोल, दुनिया के सबसे सस्ते तेल वाले देशों की लिस्ट आई सामने, पहले नंबर पर कौन?
पानी से भी सस्ता पेट्रोल, दुनिया के सबसे सस्ते तेल वाले देशों की लिस्ट आई सामने, पहले नंबर पर कौन?
Diesel Blending: एथेनॉल की तरह डीजल में बायोडीजल का मिश्रण शुरू, पंपों पर हो रही बिक्री, जानें कितने परसेंट है मिलावट?
एथेनॉल की तरह डीजल में बायोडीजल का मिश्रण शुरू, पंपों पर हो रही बिक्री, जानें कितने परसेंट है मिलावट?
Chaayos समेत 41 रेस्टोरेंट्स को भरना पड़ा 50 हजार जुर्माना, जानें आपसे कोई सर्विस चार्ज लें तो कहां करें शिकायत?
Chaayos समेत 41 रेस्टोरेंट्स को भरना पड़ा 50 हजार जुर्माना, जानें आपसे कोई सर्विस चार्ज लें तो कहां करें शिकायत?

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget