एक्सप्लोरर

आखिर क्यों नोटों पर छपती है महात्मा गांधी की तस्वीर, RBI ने कर दिया खुलासा

Reserve Bank of India: आजादी से पहले यानी कि अंग्रेजों के जमाने में भारतीय करेंसीज में उपनिवेशवाद और उससे जुड़े ऐतिहासिक और राजनीतिक संदर्भों की झलक मिलती थी.

Reserve Bank of India: क्या आपने कभी इस बारे में सोच है कि भारतीय करेंसी पर महात्मा गांधी की ही तस्वीर क्यों है? भारत जैसे देश में महान शख्सियतों की कोई कमी नहीं है, लेकिन नोटों पर आज भी बापू की ही तस्वीर क्यों छपती है? इस जवाब अब खुद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दिया है. 

रिजर्व बैंक ने कहा है, भारतीय रुपयों पर किसी मशहूर शख्सियत की तस्वीर लगाने के लिए रवींद्रनाथ टैगोर, मदर टेरेसा जैसे कई बड़े नामों पर विचार किया गया, लेकिन फिर महात्मा गांधी के नाम पर सहमति बनी. उसी सर्वसम्मति का ही नतीजा है कि लंबे समय से नोटों पर गांधीजी की तस्वीर है. इसका जिक्र RBI के कामकाज पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री में किया गया है. 

क्यों नही छपी नोटों पर किसी और की तस्वीर? 

रिजर्व बैंक ने आगे कहा, ''नोट पर अगर किसी मशहूर व्यक्ति की तस्वीर होती है, तो यह पहचानने में आसानी रहती है कि नोट असली है या नकली क्योंकि अगर नकली नोटों के डिजाइन अच्छे नहीं हैं, तो इन्हीं तस्वीरों की मदद से नोट असली है या नकली इससे पहचाना जा सकता है. भारत में नोटों के डिजाइन और सेफ्टी फेसिलिटीज को देखते हुए वैसे तो कई मशहूर हस्तियों की तस्वीर नोटों पर छप सकती थी. इसके लिए रवींद्रनाथ टैगोर, मदर टेरेसा और अबुल कलाम आजाद समेत कई मशहूर लोगों के नाम पर विचार किया गया, लेकिन अंत में महात्मा गांधी पर बात बनी.''

अंग्रेजों के जमाने में कैसे होते थे नोट?  

आजादी से पहले यानी कि अंग्रेजों के जमाने में भारतीय करेंसीज में उपनिवेशवाद और उससे जुड़े ऐतिहासिक और राजनीतिक संदर्भों की झलक मिलती थी. इसमें वनस्पतियों और जीवों (बाघ, हिरण) के चित्र होते थे. रुपये पर 'सज्जित हाथियों' और राजा के अलंकृत चित्रों के जरिए ब्रिटिश साम्राज्य की भव्यता को दर्शाया जाता था.

RBI के मुताबिक, लेकिन जब भारत आजाद हुआ तो रुपये पर छपी तस्वीरें भी धीरे-धीरे बदलने लगीं. शुरुआत में रुपये पर अशोक स्तंभ में शेर की तस्वीर, प्रसिद्ध स्थान आदि का इस्तेमाल किया जाता था. धीरे-धीरे भारत के विकास और प्रगति के साथ रुपया इन्हीं तस्वीरों के जरिए विकास की कहानी कहने लगा. विज्ञान के क्षेत्र में देश आगे बढ़ा, तो आर्यभट्ट और देश में हरित क्रांति की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए खेती करने वाले किसानों की तस्वीर को नोटों पर खूबसूरती से उकेरा गया. 

कब पहली बार नोटों पर छपी बापू की तस्वीर?  

भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, 2 अक्टूबर, 1969 को महात्मा गांधी के जन्मदिन के 100 साल पूरे होने के मौके पर एक पहली बार 100 रुपये का स्मारक नोट जारी किया गया था. इसमें सेवाग्राम आश्रम के साथ उनकी तस्वीर थी.

1987 से उनकी तस्वीर नियमित रूप से रुपये पर दिखाई देती रही है. उस साल अक्टूबर में गांधी की तस्वीर के साथ 500 रुपये के नोट जारी किए गए थे. 1996 में नए सिक्योरिटी फीचर्स के साथ महात्मा गांधी के नोटों की सीरीज शुरू की गई थी. 

कहां देख सकते हैं यह डॉक्यमेंट्री? 

RBI ने एक डॉक्यूमेंट्री के जरिए यह भी बताया है कि वह प्रिंटिंग प्रेस से देश के कोने-कोने तक पैसे पहुंचाने के लिए ट्रेन, जलमार्ग, वायुमार्ग जैसे ट्रांसपोर्ट सिस्टम का इस्तेमाल करता है. यह पहली बार है जब आरबीआई की क्या भूमिका है, कैसे काम करता है, इसे डॉक्यूमेंट्री के तौर पर पेश किया गया है. इस डॉक्यूमेंट्री का नाम है  'RBI Unlocked: Beyond the Rupi'. इसे आप JioCinema पर देख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: 

इस स्कीम में पैसा हो जाता है डबल, डूबने का भी नहीं कोई डर; सरकार खुद लेती है जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?
DA Hike: सैलरी में बंपर इजाफा, लेवल 1 से 10 तक के कर्मचारियों को कितना फायदा?
DA Hike: सैलरी में बंपर इजाफा, लेवल 1 से 10 तक के कर्मचारियों को कितना फायदा?
करवाचौथ पर पत्नी को देना है खास तोहफा? 5,000 रुपये के बजट में मिलेंगे शानदार गिफ्ट
करवाचौथ पर पत्नी को देना है खास तोहफा? 5,000 रुपये के बजट में मिलेंगे शानदार गिफ्ट
मैनेजर ने 3 बार चुराया टिफिन, बदले में कर्मचारी ने खाया लंच तो HR ने भेजा नोटिस
मैनेजर ने 3 बार चुराया टिफिन, बदले में कर्मचारी ने खाया लंच तो HR ने भेजा नोटिस

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget