एक्सप्लोरर

अमेरिकी डॉलर के सामने क्यों इतना टूट रहा भारतीय रुपया, क्या कहते हैं बाजार के जानकार?

Indian Rupee vs US Dollar Today: भारतीय रुपये में आ रही लगातार कमजोरी की वजह बाजार के जानकार अमेरिकी टैरिफ संबंधी चिंताएं और विदेश पूंजी की निकासी से घरेलू मुद्रा पर पड़ रहे भारी दबाव को मान रहे हैं.

Rupee vs Dollar:  भारतीय रुपये में हाल के दिनों में जबरदस्त गिरावट आई और यह ऐतिहासिक निचले स्तर तक चला गया. एक दिन पहले यानी गुरुवार को भी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी करेंसी की तुलना में 35 पैसे टूटकर 88.20 के स्तर पर चला गया. रुपये में पिछले चार दिनों की तेजी के बाद यह बड़ी गिरावट थी. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर भारतीय करेंसी में क्यों इस तरह से गिरावट आ रही है और इसको लेकर क्या कुछ बाजार के जानकार कह रहे हैं ताकि इसकी कमजोरी को सीमित किया जा सके.

रुपये में क्यों कमजोरी?

दरअसल भारतीय रुपये में आ रही लगातार कमजोरी की वजह बाजार के जानकार अमेरिकी टैरिफ संबंधी चिंताएं और विदेश पूंजी की निकासी से घरेलू मुद्रा पर पड़ रहे भारी दबाव को मान रहे हैं. HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार की मानें तो रुपये की चार दिन की तेजी में एक रुकावट आई जो क्षेत्रीय मुद्राओं में कमजोरी को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी केन्द्रीय बैंक यूएस फेड की तरफ से ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती के बाद अमेरिकी डॉलर में तेज़ी से उछाल आया. खासकर जब संकेत मिला है कि वर्ष 2025 के अंत तक दो और कटौतियां प्रस्तावित हैं. बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी 24 पैसे बढ़कर 87.85 पर पहुंच गई थी.

कब रुकेगी रुपये की गिरावट?

रुपये में लगातार आ रही कमजोरी को लेकर मिराए एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट (जिंस और मुद्रा) अनुज चौधरी की मानें तो उनका कहना है कि यूएस फेड के आक्रामक रुख और डॉलर में आई मजबूती के चलते भारतीय करेंसी में भारी गिरावट आई. उन्होंने आगे बताया कि अमेरिकी केन्द्रीय बैंक ने अनुमान के मुताबिक ही ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कमी की है. साथ ही इस साल के आखिर तक यानी फेडरल रिजर्व को वर्ष 2025 में दो बार और 0.25 प्रतिशत कटौती तथा 2026 में केवल एक बार 0.25 प्रतिशत कटौती की उम्मीद है.

हालांकि भारतीय रुपये में गिरावट पर एक तरह जहां भारतीय रिजर्व बैंक की कड़ी नजर है और उसके प्रयासों ने इसकी गिरावट को सीमित किया है तो वहीं दूसरी तरफ इसकी कमजोरी ने जरूर सरकार को भी चिंता में ला दिया है.

ये भी पढ़ें: नेट डायरेक्ट कलेक्शन में अब तक 9 प्रतिशत का इजाफा, बढ़कर 10.82 लाख करोड़ पर पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget