एक्सप्लोरर

थोक महंगाई दर 14 महीने के उच्च स्तर पर, मई में बढ़कर 4.43 फीसदी हुई

डब्ल्यूपीआई खाद्य सूचकांक में मई में अप्रैल की तुलना में 0.67 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 1.12 फीसदी रही. खाने-पीने की चीजों की वस्तुओं के दाम बढ़ने से खाद्य महंगाई में ये इजाफा देखा गया है.

नई दिल्लीः मई में थोक महंगाई दर में भी बढ़ोतरी हुई है और ये 14 महीने के उच्च स्तर पर जा पहुंची है. मई में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई दर बढ़कर 4.43 फीसदी हो गई, जबकि अप्रैल में यह दर 3.18 फीसदी थी. वहीं पिछले साल के इसी महीने में यह 2.26 फीसदी दर्ज की गई थी. कॉमर्स मिनिस्ट्री के आंकड़ों से गुरुवार को यह जानकारी मिली. खाने-पीने की चीजों और फ्यूल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के कारण मई में थोक महंगाई दर बढ़ी है.

खुदरा महंगाई दर भी बढ़ी थी इससे पहले खुदरा महंगाई दर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. इस हफ्ते की शुरुआत में केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मई में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा महंगाई दर 4.87 फीसदी थी.

खाने-पीने की चीजों की वस्तुओं के दाम बढ़ने से खाद्य महंगाई में ये इजाफा देखा गया है. थोक महंगाई दर के खाद्य सूचकांक में मई में अप्रैल की तुलना में 0.67 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 1.12 फीसदी रही. इस दौरान प्राइमरी आर्टिकल्स पर खर्च बढ़कर 3.16 फीसदी हो गया, जबकि इसके पिछले महीने यह (-) 1.71 फीसदी पर थी. डब्ल्यूपीआई इंडेक्स में प्राइमरी आर्टिकल्स का वेटेज 22.62 फीसदी है.

डब्ल्यूपीआई आंकड़ों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उद्योग मंडल एसोचैम ने नीति निर्माताओं से पेट्रोल और डीजल कीमतों पर लगाम लगाने की गुजारिश की, ताकि महंगाई काबू में रहे. एसोचैम के महासचिव डी. एस. रावत ने बयान में कहा, "पेट्रोल-डीजल की कीमतों से बढ़ोतरी से इंडस्ट्री की भी लागत बढ़ जाती है, इससे उनकी मुनाफा कमाने की क्षमता पर भी असर होने लगता है."

कच्चे तेल की ग्लोबल कीमतों में बढ़ोतरी से मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी के खतरे का हवाला देते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पिछले हफ्ते प्रमुख कर्ज दरों में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी की थी, इसके चलते रेपो रेट पिछले चार सालों में पहली बार बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 6.25 फीसदी पर आ गया. आरबीआई ने मध्यम अवधि के लिए महंगाई का लक्ष्य 4 फीसदी रखा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget