एक्सप्लोरर

बढ़ता जा रहा है ऑनलाइन फ्रॉड, बचने के लिए इस्तेमाल करें वर्चुअल क्रेडिट कार्ड

वर्चुअल क्रेडिट कार्ड एक इलेक्ट्रॉनिक कार्ड होता है. इसे बैंक की इंटरनेट फैसिलटी के इस्तेमाल कर ऑनलाइन ही बनाया जा सकता है.

ऑनलाइन धोखाधड़ी तेजी से बढ़ती जा रही है. डिजिटल पेमेंट की सहूलियतें बढ़ने के साथ ही क्रेडिट या डेबिट कार्ड  की हैकिंग या क्लोनिंग से  हैकर लोगों का अकाउंट खाली कर रहे हैं. सबसे ज्यादा धोखाधड़ी क्रेडिट कार्ड के जरिये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के दौरान होता है.  इस धोखाधड़ी से बचने का एक आसान तरीका है और वह है वर्चुअल क्रेडिट कार्ड  का इस्तेमाल.

बैंक की इंटरनेट फैसिलिटी का इस्तेमाल कर बना सकते हैं वर्चुअल क्रेडिट कार्ड

वर्चुअल क्रेडिट कार्ड फिजिकल नहीं बल्कि एक इलेक्ट्रॉनिक कार्ड होता है. इसे बैंक की इंटरनेट फैसिलटी के इस्तेमाल कर ऑनलाइन ही बनाया जा सकता है. इसमें आपको अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड का ब्योरा देना होता है. इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना पड़ता है. इसमें आपको वो सभी जानकारी मिलती है जो डेबिट या क्रेडिट कार्ड में होती है.यह कार्ड अधिकतम 48 घंटे के लिए होता है. इसका इस्तेमाल सिर्फ एक बार हो सकता है. अगली बार के ट्रांजेक्शन के लिए आपको अलग कार्ड बनाना पड़ेगा.  हर बैंक के क्रेडिट, डेबिट कार्ड की वैलिडिटी या लिमिट अलग-अलग हो सकती है.

दरअसल फिजिकल कार्ड न होने की वजह से किसी दुकादार या सर्विस देने वाले के हाथ में यह कार्ड आपको नहीं देना पड़ता है धोखाधड़ी की आशंका खत्म हो जाती है. हरेक वर्चुअल कार्ड का अपना वर्चुअल कार्ड नंबर, सीवीवी नंबर और  वैलिडिटी का ब्योरा होता है. किसी अन्य रेगुलर क्रेडिट कार्ड की तरह इसका इस्तेमाल ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए किया जा  सकता है. डेबिट कार्ड की तरह इसका इस्तेमाल एटीएम में नहीं हो सकता. वर्चुअल क्रेडिट कार्ड उनके लिए उपलब्ध हो सकता है जिनके पास क्रेडिट कार्ड नहीं है. वर्चुअल क्रेडिट कार्ड को डेबिट कार्ड या अकाउंट से लिंक किया जाता है.

कोरोना संक्रमण के दौर में ऑनलाइन धोखाधड़ी काफी बढ़ गई है. ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले लोगों को सस्ते सामान का ऑफर देकर या ऐसी फर्जी स्कीमों के जरिये अपना शिकार बन रहे हैं. इसलिए क्रेडिट कार्ड का फिजिकल इस्तेमाल न करके वर्चुअल क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल ज्यादा कारगर साबित हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget