एक्सप्लोरर

क्या होता है रेसिप्रोकल टैरिफ, जिसे राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत समेत दुनिया 180 से ज्यादा देशों पर लगाया

ट्रंप ने दुनियाभर के देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाकर एक तरह से हथियार के तौर इस्तेमाल किया है, ताकि अमेरिका उत्पाद के खिलाफ जो ज्यादा टैक्स लगा रहा है, उसके ऊपर इसका दबाव बनाया जा सके.

राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से भारत समेत दुनिया के करीब 180 से ज्यादा देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगा दिया गया. इसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल मची है. जानकारों का तो यहां तक मानना है कि ट्रंप के इस टैरिफ एलान से न सिर्फ महंगाई बढ़ेगी, बल्कि उत्पादन कम हो जाएगा, ट्रेड वॉर छिड़ेगा और यहां तक कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था के मंदी की चपेट में आने तक का अनुमान लगाया जा रहा है.

इन सबके बीच आइये जानते हैं कि अमेरिका ने जो 27 प्रतिशत का टैरिफ भारत पर लगाया है, वो दरअसल होता क्या है. टैरिफ का मतलब होता है एक तरह का टैक्स जो किसी आयातित सामानों पर लगाया जाता है. 

टैरिफ लगाने का किसी भी देश का उद्देश्य अलग-अलग हो सकता है. एक तो ये कि टैरिफ लगाने वाला देश आयातित उस खास वस्तु के दाम को ऊंचा रखना चाहती है, ताकि घरेलू उत्पादनकर्ता पर उसका असर न हो पाए. यानी, उसे प्रतिस्पर्धा से बचना और दूसरा मकसद होता है टैरिफ लगाकर रिवैन्यू कमाना. 

इसे ऐसे भी समझा जा सकता है कि मान लीजिए किसी अमेरिकी सामान पर भारत की तरफ से अगर 50 प्रतिशत का टैक्स लगाया जाता है, तो इसके जवाब में अमेरिका भी भारत से आयाति सामानों पर टैक्स उसी हिसाब से लगा सकता है. यानी ऐसा करते न सिर्फ घरेलू बाजार को एक तरह से संरक्षण दिया जाता है बल्कि व्यापार का संतुलन भी इससे बना रहता है. 

हालांकि, ट्रंप ने दुनियाभर के देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाकर एक तरह से हथियार के तौर इस्तेमाल किया है, ताकि अमेरिका उत्पाद के खिलाफ जो ज्यादा टैक्स लगा रहा है, उसके ऊपर इसका दबाव बनाया जा सके.  

हालांकि, इसको लेकर कम विकसित या फिर दूसरे देशों का तर्क होता है कि विकासशील देश हैं, इसलिए वे ज्यादा टैक्स वसूल रहे हैं. लेकिन ट्रंप ने एक तरह से टैरिफ लगाकर उन देशों पर न सिर्फ दबाव बनाने की कोशिश की है, बल्कि ऐसा माना जा रहा है कि आगे चलकर इसके व्यापक प्रभाव भी वैश्विक अर्थव्यवस्था में देखने को मिल सकता है. 

ये भी पढ़ें: टैरिफ बढ़ाकर क्या ट्रंप ने खुद अपने पैर पर मार ली कुल्हाड़ी? एक्सपर्ट्स बोले- US इकॉनोमी पर मंडराया खतरा

राजेश कुमार पत्रकारिता जगत में पिछले करीब 14 सालों से ज्यादा वक्त से अपना योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों से लेकर अपराध जगत तक, हर मुद्दे पर वह स्टोरी लिखते आए हैं. इसके साथ ही, किसी खबरों पर किस तरह अलग-अलग आइडियाज के साथ स्टोरी की जाए, इसके लिए वह अपने सहयोगियों का लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनकी अंतर्राष्ट्रीय जगत की खबरों पर खास नज़र रहती है, जबकि भारत की राजनीति में ये गहरी रुचि रखते हैं. इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद और खाली वक्त में पसंद की फिल्में भी खूब देखते हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया है. राजनीति, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर राजेश कुमार लगातार लिखते आ रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB में 2023 से चल रहा था फ्रॉड, 12 करोड़ गायब, बैंक ने सिर्फ 43 लाख लौटाए
PNB में 2023 से चल रहा था फ्रॉड, 12 करोड़ गायब, बैंक ने सिर्फ 43 लाख लौटाए
भारत में पेट्रोल दुनिया से 41 रुपए सस्ता, ताकतवर अमेरिका और चीन भी पीछे
भारत में पेट्रोल दुनिया से 41 रुपए सस्ता, ताकतवर अमेरिका और चीन भी पीछे
Explained: सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में 60 हजार करोड़ की चोरी, भारतीय निवेशकों का क्या होगा?
Explained: सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में 60 हजार करोड़ की चोरी, भारतीय निवेशकों का क्या होगा?
PNB की तरह धीरे-धीरे आपके खाते से तो नहीं उड़ रहे पैसे, फ्रॉड पर तुरंत उठाए ये कदम
PNB की तरह धीरे-धीरे आपके खाते से तो नहीं उड़ रहे पैसे, फ्रॉड पर तुरंत उठाए ये कदम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget