एक्सप्लोरर

WEF Report: कंपनियों के निवेश प्लान में बढ़ी साइबर सुरक्षा, अगले 2 साल होंगे विनाशकारी, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

विश्व आर्थिक मंच की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि, साइबर सुरक्षा से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आ रही है. अगले 2 साल साइबर सुरक्षा के लिए विनाशकारी साबित हो सकते है. जानें क्या है रिपोर्ट....

World Economic Forum Report: देश और दुनिया में साइबर सुरक्षा (Cyber ​​Security) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) ने अपनी एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है. कंपनियों में साइबर सुरक्षा को लेकर गंभीरता बरतने के संकेत दिए हैं. साथ ही रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि, दुनियाभर की कंपनियों को अगले दो सालों के लिए साइबर सुरक्षा पर फोकस रखने की जरूरत है. ये आने वाले दो साल में साइबर सुरक्षा के लिए विनाशकारी साबित हो सकते हैं. यानि जमकर साइबर हमले होने की आशंका जताई जा रही है. जानें क्या है रिपोर्ट में खास....

ये है डब्ल्यूईएफ की रिपोर्ट 

विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा अपनी वार्षिक बैठक-2023 में एक रिपोर्ट पेश की है. इसमें यह जानकारी सामने आ रही है कि देश और दुनिया की कंपनियों के निवेश फैसलों में साइबर सुरक्षा की भूमिका तेजी से बढ़ती जा रही है. बड़ी संख्या में कंपनियों को लग रहा है कि वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता अगले 2 सालों में विनाशकारी साइबर हमले की वजह बन सकती है.

आकलन में जुटी कंपनी 

रिपोर्ट के मुताबिक, इस सर्वेक्षण में शामिल आधी कंपनियों को लग रहा है कि मौजूदा हालातों को देखकर वे अपने कारोबार वाले देशों का दोबारा मूल्यांकन करें. ताकि उनको होने वाले नुकसान का पहले से अंदाजा लग जाए. WEF के इस सर्वेक्षण में 93 प्रतिशत से अधिक साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ (Cyber Security Specialist) और 86 प्रतिशत बड़े कारोबारी हस्तियों ने भाग लिया है. उनका कहना है कि ‘अगले 2 साल में एक बड़ी और विनाशकारी साइबर घटना का दौर सामने आ सकता है. बताया जा रहा है कि कर्मचारियों के कौशल में अंतर भी समाज के लिए एक बड़ा जोखिम साबित हो रहा है. वैश्विक साइबर सुरक्षा परिदृश्य-2023 के निष्कर्ष में 300 से अधिक विशेषज्ञों की राय शामिल की गई है. 

कुशल लोगों की कमी

WEF की इस रिपोर्ट को एक्सेंचर के सहयोग से तैयार किया गया है. इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जागरूकता और जरूरी तैयारी से संगठनों को साइबर जोखिम से निपटने में काफी मदद मिलती है. कुशल विशेषज्ञों की कमी को दूर करने की जरूरत पर जोर दिया है. करीब 34 प्रतिशत साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि उनकी टीम में कुछ कुशल लोगों की कमी है, जबकि 14 प्रतिशत ने कहा कि उनके पास कौशल की काफी कमी है. इस तरह की समस्या ऊर्जा उपयोगिताओं जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अधिक स्पष्ट है.

इस खबर इनपुट भाषा से लिए गए है...

यह भी पढ़ें- EPFO Service: अब घर बैठे चेक कर सकते हैं पेंशन पासबुक, ईपीएफओ ने शुरू कीं नई सेवाएं, जानें क्या है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget