एक्सप्लोरर

आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी

US-Canada Trade Deal: अमेरिका और कनाडा के बीच लंबे समय से चल रही व्यापार वार्ता टूट गई है. इसी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर 50% टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है.

US-Canada Trade Talks: अमेरिका ने आज से कनाडा के अरबों डॉलर के सामान पर 50% टैरिफ लगाना शुरू कर दिया है. दरअसल, दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रही व्यापार वार्ता पूरी तरह से फ्लॉप हो गई है, जिससे इनके रिश्तेफिर से तनावपूर्ण हो गए हैं. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ कई दौर की बैठकों के बाद भी सहमति न बनने के कारण अमेरिका अब कनाडा से आने वाले सामानों पर भारी-भरकम शुल्क लगाने जा रहा है. 

अमेरिका के ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जेमिसन ग्रीअब कनाडा से ने कहा कि कनाडा ने हफ्ते की शुरुआत में हुई बातचीत की शर्तों के आधार पर व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने से इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने दूसरे बड़े एक्सपोर्टर्स के मुकाबले कनाडा को बेहतर सुविधाएं देने की पेशकश की थी. हालांकि, उन्होंने अमेरिका पर नई मांगे रखने और पहले किए गए वादों से पीछे हटने का आरोप लगाया. 

अमेरिका और कनाडा के बीच क्यों ठनी?

  • अमेरिका लगातार कनाडा के डेयरी बाजार में अधिक पहुंच की मांग कर रहा था, जिसे कनाडा ने अपने स्थानीय किसानों के हितों की रक्षा के खातिर ठुकरा दिया.
  • ट्रंप प्रशासन कनाडाई स्टील और वाहनों पर कोटा लगाने की मांग पर अड़ा हुआ था. ट्रंप 'अमेरिका फर्स्ट' नीति के तहत ऐसा करना चाह रहा था, लेकिन इससे कनाडा को बहुत नुकसान होता क्योंकि कनाडा की स्टील और ऑटो इंडस्ट्री पूरी तरह से अमेरिकी बाजार पर निर्भर है. 
  • व्यापार वार्ता के दौरान अमेरिका ने मेक्सिको की तरह कनाडा की सीमा पर भी अवैध घुसपैठ राेकने के लिए सख्त आर्थिक दबाव बनाने की रणनीति अपनाई, जो इस व्यापार वार्ता के विफल होने का कारण बनी.

कनाडा भी उसी भाषा में देगा जवाब

व्यापार वार्ता टूटने पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि अमेरिका की प्रस्तावित शर्तों में आखिरी समय में किए गए बदलाव अनुचित और आर्थिक रूप से नुकसानदेह थे. कार्नी ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन के इस रवैये ने किसी भी द्विपक्षीय समझौते की विश्वसनीयता पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि कनाडा अमेरिका के नए टैरिफ का जवाब उसी तरह के कदमों से देगा.

कार्नी ने एक बयान में कहा, "आज आधी रात को, अमेरिका कनाडा के लगभग 28 अरब अमेरिकी डॉलर के सामान पर 50% टैरिफ लगाने जा रहा है. कनाडा अपने कर्मचारियों और व्यवसायों की सुरक्षा के लिए उन्हीं टैरिफ के बराबर जवाबी टैरिफ लगाएगा.

क्या-क्या हो जाएगा महंगा?

अमेरिका के इस नए इंपोर्ट टैक्स का असर हर साल कनाडा से अमेरिका भेजे जाने कुल सामान के लगभग 5% हिस्से पर पड़ने की उम्मीद है. इसमें हॉकी स्टिक से लेकर टंग डिप्रेशर जैसे मेडिकल आइटम्स शामिल हैं. बेशक टैरिफ लगाने का आर्थिक असर होगा, लेकिन इसके राजनीतिक नतीजे और भी बड़े हो सकते हैं क्योंकि टैरिफ विवाद से दोनों देशों के रिश्तों को और नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है.

पिछले साल अमेरिका और कनाडा के बीच लगभग 880 अरब डॉलर का सामान और सर्विस का लेन-देन हुआ था, जो दोनों देशों की आपस में गहराई से जुड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बड़े पैमाने को दिखाता है.

ये भी पढ़ें:

त्योहारों में नहीं घुलेगी 'कड़वाहट', चीनी की कीमत और सरकार के कड़े फैसलों की पूरी कहानी

अरिजीता सेन एबीपी लाइव के बिजनेस डेस्क पर बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर काम कर रही हैं. पत्रकारिता जगत में करीब आठ साल का अनुभव है. बिज़नेस के साथ-साथ क्राइम, फीचर और राजनीति से जुड़ी खबरों में भी रुचि रखती हैं. एबीपी से पहले कई संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी
आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी
पटना में 1042 और दिल्ली में 942 रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर, आपके शहर में कितना है रेट?
पटना में 1042 और दिल्ली में 942 रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर, आपके शहर में कितना है रेट?
आज 22 अगस्त को महंगा या सस्ता हुआ पेट्रोल? देखें दिल्ली से पटना तक के रेट
आज 22 अगस्त को महंगा या सस्ता हुआ पेट्रोल? देखें दिल्ली से पटना तक के रेट
Advertisement

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget