एक्सप्लोरर

Upcoming IPOs: शेयर बाजार में अभी से शुरू हो गया त्योहार, टाटा से लेकर टीवीएस तक ला रहे हैं आईपीओ

IPOs in August 2023: शेयर बाजार के लिए अगले कुछ दिन बेहद व्यस्त साबित होने वाले हैं. टाटा समूह से लेकर टीवीएस तक आने वाले दिनों में बाजार में नए आईपीओ लेकर आ रहे हैं...

देश में त्योहारों के सीजन ने भले ही अभी जोर नहीं पकड़ा हो, लेकिन शेयर बाजार में पहले ही त्योहारी माहौल तैयार हो चुका है. जुलाई महीने के दौरान शेयर बाजार में कई आईपीओ देखने को मिले. बड़ी कंपनियों के साथ-साथ एसएमई सेगमेंट में भी लिस्टिंग की गतिविधियां हुईं. यह सिलसिला आगे भी बरकरार रहने वाला है.

बाजार पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में चार नए आईपीओ लॉन्च होने जा रहे हैं. मजेदार है कि आईपीओ लाने वालों में टाटा समूह और टीवीएस समूह भी शामिल हैं. इनके अलावा अगले कुछ दिन लिस्टिंग के लिहाज से भी व्यस्त साबित होने वाले हैं, क्योंकि हाल ही में लॉन्च हुए आईपीओ के बाद 6 नए शेयर लिस्टिंग की कतार में हैं.

टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस आईपीओ (TVS Supply Chain Solutions IPO)

यह आईपीओ 10 अगस्त को ओपन होगा और 14 अगस्त को बंद होगा. कंपनी की योजना फ्रेश इश्यू से 600 करोड़ रुपये जुटाने की है. पहले कंपनी इस आईपीओ से 2000 करोड़ रुपये जुटाना चाह रही थी. इसमें ओएफएस के जरिए भी 1.42 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे. शेयरों का अलॉटमेंट 22 अगस्त को होगा और सफल बोली लगाने वालों के डीमैट अकाउंट में शेयर 23 अगस्त को क्रेडिट हो जाएंगे. कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 24 अगस्त को होगी.

बालाजी स्पेशियलिटी केमिकल्स आईपीओ (Balaji Specialty Chemicals IPO)

यह आईपीओ करीब 425 करोड़ रुपये का होगा, जिसमें फ्रेश इश्यू और ओएफएस दोनों शामिल होंगे. यह सब्सक्रिप्शन के लिए 18 अगस्त को ओपन होगा और 22 अगस्त तक उपलब्ध रहेगा. शेयरों को 25 अगस्त को अलॉट किया जाएगा और 29 अगस्त को उन्हें सब्सक्राइबर्स के खाते में डाला जाएगा. बीएसई और एनएसई पर इसके शेयरों की ट्रेडिंग 30 अगस्त से शुरू होगी.

टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ (Tata Technologies IPO)

टाटा समूह के नई आईपीओ का तो लोग दशकों से इंतजार कर रहे थे. करीब 19 साल के अंतराल के बाद टाटा समूह का कोई आईपीओ बाजार में दस्तक देने जा रहा है, जिसका निवेशकों को बेसब्री से इंतजार है. कंपनी करीब 40 करोड़ शेयरों को लिस्ट कराने वाली है. इस कारण उम्मीद की जा रही है कि आईपीओ प्राइस करीब 295 रुपये हो सकती है. हालांकि अभी कंपनी की ओर से प्राइस बैंड या लिस्टिंग डिटेल्स की जानकारी अभी नहीं दी गई है.

श्रीवरि स्पाइसेज एंड फूड्स आईपीओ (Srivari Spices and Foods IPO)

यह एक प्रस्तावित एसएमई आईपीओ है, जो 7 अगस्त को खुलने वाला है. इसके लिए 40-42 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है. कंपनी आईपीओ से 9 करोड़ रुपये जुटाना चाह रही है. आईपीओ के बाद इसके शेयरों की लिस्टिंग एनएसई ईमर्ज प्लेटफॉर्म पर होगी. इसकी ट्रेडिंग 18 अगस्त से शुरू होगी.

इन दो आईपीओ की चल रही बोली

आईपीओ बाजार की आगामी गतिविधियां यहीं तक सीमित नहीं हैं. आने वाले दिनों में कई नए शेयर लिस्ट भी होने वाले हैं. SBFC Finance का आईपीओ अभी खुला हुआ है, जो 7 अगस्त को क्लोज होगा. इसकी लिस्टिंग 16 अगस्त को होगी. इसके अगले दिन यानी 17 अगस्त को Concord Biotech के आईपीओ की लिस्टिंग होगी.

इन 4 एसएमई शेयरों की भी लिस्टिंग

11 अगस्त को एसएमई आईपीओ Oriana Power की लिस्टिंग होने वाली है. वहीं आईटी सेक्टर की एसएमई कंपनी Vinsys IT के शेयर 14 अगस्त को लिस्ट होने वाले हैं. Sangani Hospitals के शेयरों की ट्रेडिंग 17 अगस्त से शुरू होगी, जबकि एसएमई सेगमेंट में ही Yudiz Solutions के शेयर भी 17 अगस्त को डेब्यू करने वाले हैं.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: अगले 5 दिनों में इन शेयरों से कमाने का मौका, शामिल हैं ICICI Bank और पावरग्रिड जैसे बड़े नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली से 11 दिन पहले सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? जानें आज कितना है दाम
दिवाली से 11 दिन पहले सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? जानें आज कितना है दाम
क्या आज होने वाला है DA का ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिल सकती है खुशखबरी
क्या आज होने वाला है DA का ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिल सकती है खुशखबरी
क्या करवा चौथ पर बंद रहेंगे बैंक? जानें छुट्टी की लिस्ट में आपके शहर का नाम है या नहीं
क्या करवा चौथ पर बंद रहेंगे बैंक? जानें छुट्टी की लिस्ट में आपके शहर का नाम है या नहीं
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां
सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां
Embed widget