एक्सप्लोरर

तीन सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने के लिए सरकार ने दी हरी झंडी, टाटा के पास आई ये बड़ी जिम्मेदारी

Union Cabinet Meeting:  चिप मैन्यूफैक्चरिंग में भारत के आत्मनिर्भर बनने की राह को तैयार करने के लिए सरकार ने सुनहरी मशाल जलाई है. देश में अगले 100 दिनों में तीन सेमीकंडक्टर प्लांट का काम शुरू होगा.

Union Cabinet Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आज कई फैसलों पर मुहर लगाई गई. केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को 1.26 लाख करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश के साथ गुजरात और असम में तीन सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी. केंद्रीय कैबिनेट के प्रस्तावों को मंजूरी देने के बाद टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि तीनों यूनिट्स का निर्माण अगले 100 दिन में शुरू हो जाएगा. 

पीएसएमसी के साथ पार्टनरशिप में प्लांट लगाएगी टाटा इलेक्ट्रोनिक्स 

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड, ताइवान की पावरचिप सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कॉर्प (पीएसएमसी) के साथ साझेदारी में एक सेमीकंडक्टर फैब लगाएगी. इस प्लांट को गुजरात के धोलेरा में लगाया जाएगा. इसमें 91,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा. टाटा सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट प्राइवेट लिमिटेड 27,000 करोड़ रुपये के निवेश से असम के मोरीगांव में एक सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने वाली है.

टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने दी बड़ी जानकारी

टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने यह भी बताया कि सीजी पावर-जापान की रेनेसा इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन और थाइलैंड की स्टार्स माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स के साथ मिलकर गुजरात के साणंद में एक सेमीकंडक्टर संयंत्र लगाएगी. साणंद संयंत्र में 7,600 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है.

गुजरात सेमीकंडक्टर प्लांट के बारे में जानें

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (टीईपीएल) ताइवान के पावरचिप सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कॉर्प (पीएसएमसी) के साथ साझेदारी में एक सेमीकंडक्टर फैब लगाएगी. इस फैब का निर्माण गुजरात के धोलेरा में किया जाएगा. इस फैब में 91,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा. 50,000 wfsm क्षमता वाले सेमीकंडक्टर फैब का टेक्नोलॉजी पार्टनर पीएसएमसी होगा. PSMC लॉजिक एंड मेमोरी फाउंड्री सेगमेंट में अपनी विशेषज्ञता के लिए प्रसिद्ध है और इसकी ताइवान में 6 सेमीकंडक्टर फाउंड्री हैं. इसकी प्रति माह क्षमता 50,000 वेफर स्टार्ट (डब्ल्यूएसपीएम) होगी.

चिप मैन्यूफैक्चरिंग के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा भारत

चिप मैन्यूफैक्चरिंग के क्षेत्र में भारत के आत्मनिर्भर बनने की राह को उजली करने के लिए भारत सरकार ने ये सुनहरी मशाल जलाई है जिसके तहत तीन नए प्लांट का काम अगले 100 दिनों में चालू होने की बात कही गई है. 

ये भी पढ़ें

Stock Market Closing: फरवरी का आखिरी ट्रेडिंग सेशन बढ़त पर क्लोज, 22 हजार के पास बंद निफ्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget