एक्सप्लोरर

Budget 2024: भरे खजाने से सरकार का जोश हाई, बजट में ग्रामीण भारत पर होगी तोहफों की बारिश!

Union Budget 2024: संसद का आगामी सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा है. संसद के इस सत्र के दूसरे दिन वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट आने वाला है, जिसे लेकर लोगों की उम्मीदें उफान पर हैं...

वित्त वर्ष 2024-25 के पूर्ण बजट का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है. दो सप्ताह बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करने वाली हैं. जैसे-जैसे बजट नजदीक आ रहा है, लोगों की उम्मीदें भी तेज होती जा रही हैं. इस बीच खबरों में ऐसा दावा किया जा रहा है कि सरकार आगामी बजट में ग्रामीण भारत पर विशेष ध्यान दे सकती है.

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट की मानें तो केंद्र सरकार ग्रामीण भारत पर बजट में खास ध्यान दे सकती है. सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में डिमांड को मजबूत बनाना चाहती है. उसके लिए सोशल सेक्टर की विभिन्न योजनाओं पर खर्च बढ़ाकर पैसे को अंतिम छोर तक पहुंचाने का उपाय अपनाया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो हमें बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों के लिए ज्यादा फंड देखने को मिल सकते हैं.

रिजर्व बैंक ने अकेले दिया इतना योगदान

ये कयास अनायास भी नहीं हैं. दरअसल पूर्ण बजट पेश करने से पहले सरकार का खजाना भरा हुआ है. अकेले रिजर्व बैंक ने सरकार को मालामाल कर दिया है. रिजर्व बैंक ने हाल ही में केंद्र सरकार को लाभांश के रूप में 2.1 लाख करोड़ रुपये का भारी-भरकम भुगतान किया है. यह किसी एक वित्त वर्ष में रिजर्व बैंक के द्वारा सरकार को दिए गए लाभांश का सबसे बड़ा आंकड़ा है.

बजट के साढ़े चार फीसदी के बराबर डिविडेंड

यह आंकड़ा कितना बड़ा है, उसका सही अंदाजा इस तथ्य से लगा सकते हैं कि रिजर्व बैंक के द्वारा दिया गया डिविडेंड फरवरी में आए अंतरिम बजट के कुल साइज के लगभग साढ़े चार फीसदी के बराबर है. इस साल लोकसभा चुनाव के चलते फरवरी में वित्त वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट आया था, जिसमें सरकार ने कुल खर्च लगभग 47.66 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान व्यक्त किया था.

रेटिंग एजेंसी इक्रा को ये उम्मीद

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा भी अनुमान जता चुकी है कि सरकार आगामी बजट में खर्च के टारगेट को बढ़ा सकती है. इक्रा का अनुमान है कि सरकार बजट में सोशल सेक्टर के लिए कोई नई योजना पेश कर सकती है या पुरानी योजनाओं पर खर्च बढ़ा सकती है. इक्रा को इस बजट में सरकार का रेवेन्यू एक्सपेंडिचर 37 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहने का अनुमान है. यानी रेवेन्यू एक्सपेंडिचर अंतरिम बजट की तुलना में 50 से 60 हजार करोड़ रुपये ज्यादा हो सकता है.

लगातार बढ़ रहा इन योजनाओं पर खर्च

सोशल सेक्टर की योजनाओं पर सरकार के द्वारा खर्च बढ़ाए जाने की उम्मीद इस कारण से भी है कि पिछले कुछ बजट से लगातार इस मोर्चे पर बढ़ोतरी की जा रही है. अंतरिम बजट में सरकार ने सेंट्रल सेक्टर की योजनाओं के लिए 14.9 लाख करोड़ रुपये और सेंट्रली स्पॉन्सर्ड स्कीम्स के लिए 5 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया था. दो साल पहले यानी वित्त वर्ष 2022-23 में दोनों का आंकड़ा क्रमश: 14.4 लाख करोड़ रुपये और 4.4 लाख करोड़ रुपये रहा था.

ये भी पढ़ें: आईबीसी और कंपनी कानूनों में होंगे बदलाव, लेकिन करना होगा इतना इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget