एक्सप्लोरर

Twitter New CEO: कंपनी को नई उंचाई पर ले जाएंगी नई सीईओ लिंडा याकारिनो! ​ट्विटर 2.0 प्लान का किया खुलासा 

Elon Musk Appointed Linda Yaccarino as Twitter New CEO: कंपनी की नई सीईओ ने ट्विटर 2.0 को लेकर खास तैयारी की है. उन्होंने अपने प्लान का खुलासा किया है. 

Twitter 2.0: ट्विटर की नई सीईओ लिंडा याकारिनो के नाम का एलान हो चुका है. उन्होंने एलन मस्क को इस पोस्ट के लिए रिप्लेस किया है. ट्विटर का सीईओ बनने के बाद उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को आगे बढ़ाने और बिजनेस को और मजबूत करने के लिए अपना प्लान शेयर किया है. 

लिंडा याकारिनो ने कहा कि एलन मस्क के फैसलों से वे इंस्पायर हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बदलने के लिए उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि एलन मस्क से ट्विटर की सीईओ पद के लिए पहले से बातचीत चल रही थी. वह एलन मस्क के विजन से प्रेरित हैं. लिंडा ने कहा कि इस विजन को ट्विटर पर लाने और इस व्यवसाय को एक साथ बदलने में मदद करने के लिए उत्साहि​त हूं! 

ट्विटर को बढ़ाने के लिए मांगे सुझाव 

लिंडा ने आगे कहा कि मेरे कुछ नए अनुयायी हैं. उन्होंने कहा कि ट्विटर के फ्यूचर को लेकर प्रतिबद्ध हूं. उन्होंने कहा किसी भी समस्या के लिए मैं उपलब्ध हूं. आइए बातचीत करते हैं और ट्विटर 2.0 को एक साथ बनाएं. उन्होंने लोगों से ट्विटर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिक्रिया मांगी है. 

कई साल NBCUniversal से जुड़ी रहीं याकारिनो 

या​कारिनो NBCUniversal के एडवरटिजमेंट हेड के रूप में एड बिजनेस को आधुनिक बनाने में कई साल बिताए. याकिरिनो ने इसके कारोबार को नई मंजिल दी है. याकारिनो यहां पर कई पोस्ट पर काम कर चुकी है. एलन मस्क ने गुरुवार को एलान किया था कि ट्विटर की नई सीईओ लिंडा याकारिनो होंगी. एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद लिंडा याकारिनो दूसरी ​सीईओ हैं. 

ट्विटर को विज्ञापन राजस्व में भारी नुकसान 

मस्क के अधिग्रहण के बाद ट्विटर के राजस्व में भारी गिरावट हुई है, जिस कारण बड़ी संख्या में कर्मचारियों को निकाला गया है. 80 फीसदी कर्मचारियों के निकाले जाने के बाद ट्विटर की हालत और खराब हो चुकी है. रॉयटर्स के मुताबिक, पिछले वित्त वर्ष में ट्विटर विज्ञापन राजस्व में भारी नुकसान हुआ था. 

ये भी पढ़ें 

Job Cuts: Nike और Adidas के लिए जूते बनाने वाली कंपनी ने किया छंटनी का ऐलान, निकाले जाएंगे हजारों कर्मचारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget