एक्सप्लोरर

अब इन जगहों पर नहीं बिकेंगे बिना हॉलमार्किंग वाले सोने के गहने, सरकार ने 11 राज्यों में लागू किया नियम

भारत सरकार अब देश के अलग-अलग हिस्सों में मिलावटी सोने वाली ज्वैलरी से लोगों को बचाने के लिए हॉलमार्किंग वाले गहनों का नियम लागू कर कर रही है. हालांकि, देश में ये नियम 23 जून 2021 को ही बन गया था.

देश में कई जगहों पर अभी भी बिना हॉलमार्किंग वाले सोने के गहने बिक रहे हैं. इसे लेकर गुरुवार को सरकार ने घोषणा की कि अब अलग-अलग राज्यों के 18 और जिलों में सोने के गहने बिना हॉलमार्किंग के नहीं बिकेंगे. आपको बता दें, 23 जून 2021, जब से हॉलमार्किंग का नियम लागू हुआ है, अब तक लगभग 40 करोड़ सोने के गहनों पर हॉलमार्किंग की जा चुकी है. सरकार इसे देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग चरणों में लागू कर रही है.

इन राज्यों में लागू हुआ नियम

भारत सरकार अब देश के अलग-अलग हिस्सों में मिलावटी सोने वाली ज्वैलरी से लोगों को बचाने के लिए हॉलमार्किंग वाले गहनों का नियम लागू कर कर रही है. हालांकि, देश में ये नियम 23 जून 2021 को ही बन गया था. लेकिन, इसे अलग-अलग जिलों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है. गुरुवार को सरकार ने जिन 18 जिलों में इसे लागू करने की घोषणा की है, वो 18 जिले आंध्र प्रदेश, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हैं. इसी के साथ अब देश में 361 ऐसे जिले हो गए हैं, जहां कि ज्वैलरी शॉप पर बिना हॉलमार्किंग वाले गहने और सोने की कलाकृतियां नहीं बिक पाएंगी.

रजिस्टर ज्वैलर्स की संख्या भी बढ़ रही है

सरकार अब देश में ज्वैलर्स के रजिस्ट्रेशन पर काम कर रही है. यही वजह है कि देश में अब रजिस्टर ज्वैलर्स की संख्या भी पहले के मुकाबले काफी ज्यादा बढ़ी है. पहले जहां रजिस्टर ज्वैलर्स की संख्या महज 34,647 थी, वो अब बढ़कर 1,94,039 हो गई है. इसके अलावा, हॉलमार्किंग केंद्रों की संख्या भी 945 से बढ़कर 1,622 हो गई है. 

ऐप के जरिए कर सकते हैं हॉलमार्किंग वाले सोने की पहचान

अगर आपके पास कोई गहना है जिस पर हॉलमार्किंग है, लेकिन आपको शक है कि यह सही हॉलमार्किंग है या नहीं तो आप इसकी पहचान BIS केयर मोबाइल ऐप के जरिए कर सकते हैं. दरअसल, इस ऐप का इस्तेमाल कर के ग्राहक हॉलमार्क वाले गोल्ड के गहनों की प्रामाणिकता को सत्यापित कर सकता है और प्रोडक्ट की क्वालिटी या बीआईएस के निशान के दुरुपयोग के बारे में अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकता है.

ये भी पढ़ें: Rajiv Bajaj: राजीव बजाज ने सुनाया शाहरुख खान से जुड़ा किस्सा, कहा- "जो कुछ नहीं करते कमाल करते हैं"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget