एक्सप्लोरर

Train Running Status: गूगल मैप्स के जरिए पता करें अपनी ट्रेन का लाइव लोकेशन, ऐसे कर सकते हैं चेक

Train Running स्टेटस चेक करने के लिए अगर आप किसी दूसरे ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो अब Google Map की मदद से भी ट्रेन की लाइव लोकेशन को पता किया जा सकता है.

Live Train Running Status On Google Map: आज हमारे जीवन को गूगल मैप (Google Map) ने काफी आसान बना दिया है. हर छोटी-बड़ी जगह पर जाने के लिए हम गूगल मैप की मदद ले रहे हैं. जब भी कभी हम घर से बाहर निकलते हैं, तो गूगल मैप ही हमें रास्ता दिखाता है. रास्ता दिखाने के साथ-साथ यह आपको रास्ते में कितना ट्रैफिक जाम है यह भी बताता है. अब आप इस ऐप की मदद से ट्रेन की लाइव स्टेटस (Live Train Running Status) को ट्रैक कर सकते हैं. अब इसके लिए आपको किसी थर्ड पार्टी ऐप को इंस्टाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

क्या है गूगल मैप

Google Map ऐप एक इंटरनेट के जरिये फ़ोन पर मिलने वाली सर्विस है. इसकी मदद से हम किसी जगह का सही रास्ता पता कर सकते हैं. आप यह जान सकते हैं कि वह जगह कहां पड़ती है, या उस तक कैसे पहुंचा जा सकता है. साथ ही इस ऐप से आपको इस बात की जानकारी मिल जाती है कि, वहां पहुंचने में आपको कितना समय लग सकता है. 

ये मिलती है सुविधा

क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर कैसे गूगल मैप बता देता है कि कहीं जाने में कितना समय लगेगा? इसको कैसे पता चलता है कि किस रास्ते में जाम है और कौन-से रास्ते से जाना बेहतर होगा? साथ ही आपकी ट्रैन कितना समय ले रही है. अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए गूगल इस ऐप पर कई नए फीचर्स लाता रहता है. इस ऐप की मदद से आप दो जगहों के बीच दूरी, अपने आस-पास होटल, रेस्टोरेंट, हॉस्पिटल, स्कूल जैसी लोकेशन आसानी से ढूंढ सकते हैं. अब आप इसकी मदद से ट्रेन की लाइव स्टेटस पता कर सकते हैं. 

गूगल ने ख़रीदा एप

गूगल ने 2019 में गूगल मैप्स में 3 पब्लिक ट्रांसपोर्ट फीचर्स को शामिल किया था. इसमें से एक फीचर रेलवे से जुड़ा हुआ था. गूगल ने इसे Where is My Train ऐप के साथ मिलकर लॉन्च किया था. लेकिन अब इस ऐप को गूगल ने खरीद लिया है. इसके बाद आपको ट्रेन का लाइव स्टेटस देखने के लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप को इंस्टाल करने की जरूरत नहीं है. यह सुविधा आपको गूगल मैप्स के ऐप में मिल जाएगी.

ये है नया फीचर

गूगल मैप्स का नया फीचर यूजर्स को ट्रेन का रियल टाइम का स्टेटस चेक करने की सुविधा देता है. गूगल मैप्स के लाइव ट्रेन स्टेटस फीचर में आपको ट्रेन के पहुंचने, देरी सहित कई जानकारियां मिल जाएंगी. गूगल मैप्स पर इस सुविधा के आने के बाद आप आसानी से ट्रेन के लाइव स्टेटस पता कर सकते हैं.

ऐसे करें इस्तेमाल 

आपको Google Maps पर ट्रेन के लाइव स्टेटस को चेक करना है? तो आपको इस ऐप को ओपन करने के बाद सर्च बॉक्स में जाना होगा. इसमें आपको जहा तक जाना है, वहा का डेस्टिनेशन स्टेशन का नाम लिखना होगा. आपकी स्क्रीन पर एक ट्रेन का आइकन दिखेगा उस पर आपको क्लिक कर देना है. फिर आपके सामने डेस्टिनेशन रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनें स्क्रीन पर दिख जाएंगी. इनमें से जिस ट्रेन का लाइव स्टेटस आप देखना चाहते हैं, उस पर क्लिक करके जानकारी ले सकते है.

ये भी पढ़ें- LPG Insurance Claim: सिलेंडर से होने वाली दुर्घटना में आपको क्या करना चाहिए? देखें कैसे मिलता है बीमा मुआवजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या भाई तोहफे में बहन को दे सकता है प्रॉपर्टी? जानें गिफ्ट डीड के नियम
क्या भाई तोहफे में बहन को दे सकता है प्रॉपर्टी? जानें गिफ्ट डीड के नियम
Home Loan हुआ सस्ता, 7% की ब्याज दर पर कर्ज दे रहे ये बैंक, चेक करें ऑफर्स
Home Loan हुआ सस्ता, 7% की ब्याज दर पर कर्ज दे रहे ये बैंक, चेक करें ऑफर्स
वेनेजुएला की जमीन में दबा है दुनिया का 17% कच्चा तेल, फिर क्यों बर्बाद हुआ ये देश?
वेनेजुएला की जमीन में दबा है दुनिया का 17% कच्चा तेल, फिर क्यों बर्बाद हुआ ये देश?
चीनी-प्याज से जेब ढीली, किचन के सामानों पर बैन, महंगाई-मिलावट ने तोड़ दी आम आदमी की कमर
चीनी-प्याज से जेब ढीली, किचन के सामानों पर बैन, महंगाई-मिलावट ने तोड़ दी आम आदमी की कमर

वीडियोज

Ankit Baliyan की मौत के बाद Masoom Sharma को धमकी, सिंगर ने सरकार से मांगी सुरक्षा
Nepal Flood Latest Update | Breaking: दुनिया के सबसे 'वायरल घर' का रहस्य क्या है ? | Bhote Koshi
Breaking | Flood Alert | Chitrakoot Flood: कुदरत की निगाह टेढ़ी, चित्रकूट पानी-पानी! | MP News | ABP
Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- Gaurav Khanna को मेरी Bisexuality हॉट लगती थी
Mukesh Khanna की जिद से Shaktimaan अटका? Ranveer Singh को लेकर फिर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इस्लाम का दुश्मन मुसलमानों के बीच...', खामेनेई का किसपर निशाना?
'इस्लाम का दुश्मन मुसलमानों के बीच...', खामेनेई का किसपर निशाना?
प्रेग्नेंट थीं जिंदा जलाई गईं मंजित कौर, इन्फ्लुएंसर की मौत मामले में बड़ा खुलासा
प्रेग्नेंट थीं जिंदा जलाई गईं मंजित कौर, इन्फ्लुएंसर की मौत मामले में बड़ा खुलासा
PM नरेंद्र मोदी ने दिग्गज एक्टर उत्तम कुमार को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'हमेशा दिलों में राज करेंगे'
PM नरेंद्र मोदी ने दिग्गज एक्टर उत्तम कुमार को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'हमेशा दिलों में राज करेंगे'
गजब! मेट्रो में खड़े होकर सफर करते दिखे भारतीय दिग्गज, फोटो वायरल
गजब! मेट्रो में खड़े होकर सफर करते दिखे भारतीय दिग्गज, फोटो वायरल
'आप ऐसे नेता हैं जो...', PM मोदी के नेतृत्व के मुरीद हुए मिर्जियोयेव
'आप ऐसे नेता हैं जो...', PM मोदी के नेतृत्व के मुरीद हुए मिर्जियोयेव
नेपाल बाढ़: एक साड़ी ने बचा ली 21 जिंदगियां, दिल दहला देने वाला किस्सा
नेपाल बाढ़: एक साड़ी ने बचा ली 21 जिंदगियां, दिल दहला देने वाला किस्सा
SUV के दौर में भी इन छोटी कारों का जलवा, बिक्री में मचाया धमाल
SUV के दौर में भी इन छोटी कारों का जलवा, बिक्री में मचाया धमाल
नेपाल बाढ़- कुदरत के कहर के बीच सीना ताने खड़ा रहा यह 'चमत्कारी' घर
नेपाल बाढ़- कुदरत के कहर के बीच सीना ताने खड़ा रहा यह 'चमत्कारी' घर
Embed widget