एक्सप्लोरर

Jeevan Pramaan Patra: जीवन प्रमाण पत्र जमा करना है बेहद आसान, इस तरह डोर स्टेप बैंकिंग के जरिए पूरा करें काम

Jeevan Pramaan Patra: वरिष्ठ नागरिक घर बैठे बिना किसी परेशानी के डोर स्टेप बैंकिंग के द्वारा लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं. हम आपको इसका आसान प्रोसेस बता रहे हैं.

Digital Life Certificate: देशभर के करोड़ों पेंशन प्राप्त करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को नवंबर के महीने में लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की जरूरत पड़ती है. इसके लिए 30 नवंबर 2023 की तारीख तय की गई है. ध्यान देने वाली बात ये है कि कोई भी पेंशनधारी लाइफ सर्टिफिकेट डिजिटल माध्यम से या CSC, बैंक या डोर स्टेप बैंकिंग (Door Step Banking) के जरिए जमा कर सकता है. अगर आप बैंकों में जाकर लंबी लाइनों में लगने के बजाय घर बैठे लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना चाहते हैं, ऐसे में इस काम को आप आसानी डोर स्टेप बैंकिंग सर्विस के जरिए कर सकते हैं.

क्या होती है डोर स्टेप बैंकिंग?

गौरतलब है कि पेंशन होल्डर कई अलग-अलग तरह से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं. इसमें डोर स्टेप बैंकिंग एक अच्छा विकल्प हो सकता है. देश के कई बैंक अपने वरिष्ठ नागरिकों को घर बैठे लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की सुविधा देते हैं. इसमें बैंक का अधिकारी घर जाकर पेंशन होल्डर से उसे जीवित होने का प्रमाण सत्यापन करवाता है. इसके लिए आपको अलग-अलग बैंकों के हिसाब से तय शुल्क देना पड़ सकता है.

कौन लोग ले सकते हैं डोर स्टेप बैंकिंग का लाभ

देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक कोई भी सीनियर सिटीजन फिलहाल इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए अपने एसबीआई के ब्रांच को संपर्क कर सकता है. बैंक के नियमों के मुताबिक इस सर्विस का लाभ केवल 70 वर्ष से अधिक के सीनियर सिटीजन जो चलने फिरने में असमर्थ हैं उठा सकते हैं. इसके साथ ही ग्राहक का केवाईसी पूरा होना आवश्यक है. इसके साथ ही खाते में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर होना भी आवश्यक है.

कितना देना होगा शुल्क

आमतौर पर अलग-अलग बैंकों की डोर स्टेप बैंकिंग के लिए शुल्क अलग-अलग होता है, मगर वित्तीय और गैर वित्तीय कार्यों जैसे जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए आपको 70 रुपये और जीएसटी अलग से देना होगा. वहीं कुछ ऐसे में बैंक हैं जो अपने ग्राहकों को फ्री में डोर स्टेप बैंकिंग की सुविधा देते हैं.

डोर स्टेप बैंकिंग के लिए खुद कैसे करें रजिस्टर-

  • सबसे पहले इसके लिए डोर स्टेप बैंकिंग ऐप डाउनलोड करें.
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और खुद को रजिस्टर करें.
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करें.
  • फिर अपना नाम, ईमेल आईडी और पिन सभी जानकारी दर्ज करें.
  • इसके बाद ऐप में अपना एड्रेस, पिन आदि सभी जानकारी दर्ज कर दें.

इस तरह SBI ग्राहक डोर स्टेप बैंकिंग के डालें Request-

1. डोर स्टेप बैंकिंग ऐप पर जाएं.
2. अपने खाते का आखिरी 6 नंबर दर्ज करें.
3. फिर अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करें.
4. इसके बाद DSB मोबाइल ऐप पर ओटीपी दर्ज करके इसे सब्मिट कर दें.
5. इसके बाद आपके सामने बैंक का नाम, अकाउंट नंबर, ब्रांच आदि डिटेल्स दिखने लगेंगे.
6. फिर अपने ब्रांच और टाइम स्लॉट को चुन लें.
7. फिर इसके बाद बैंक आपके खाते से डोर स्टेप बैंकिंग चार्ज को डेबिट कर लेगा.
8. फिर आपको सर्विस नंबर मिल जाएगा. बैंक एक एसएमएस भेजेगा जिसमें एजेंट का नाम, मोबाइल नंबर और बाकी डिटेल्स दर्ज होगा.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Rate: कच्चे तेल में जारी है उछाल, फिर भी इन शहरों में कम हो गया भााव, जानें- डीजल-पेट्रोल के ताजे हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनतेरस के दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें दिवाली की छुट्टी पर बैंक का क्या अपडेट
धनतेरस के दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें दिवाली की छुट्टी पर बैंक का क्या अपडेट
बड़ी खबर! ग्लोबल मार्केट में 8% फिसला कच्चा तेल, 104 डॉलर के करीब ब्रेंट क्रूड
बड़ी खबर! ग्लोबल मार्केट में 8% फिसला कच्चा तेल, 104 डॉलर के करीब ब्रेंट क्रूड
सैलरी से पेट नहीं भर रहा, 47% भारतीय कर रहे हैं डबल कमाई- रिपोर्ट
सैलरी से पेट नहीं भर रहा, 47% भारतीय कर रहे हैं डबल कमाई- रिपोर्ट
37% युवा निवेशक घाटे में, फिर भी Gen-Z नहीं छोड़ रहे ट्रेडिंग
37% युवा निवेशक घाटे में, फिर भी Gen-Z नहीं छोड़ रहे ट्रेडिंग

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NCP नेताओं की अमित शाह से मीटिंग, मतभेद की बातें सच या झूठ, हो गया खुलासा
NCP नेताओं की अमित शाह से मीटिंग, मतभेद की बातें सच या झूठ, हो गया खुलासा
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
यूपी में सुबह ठंड और कोहरे का अलर्ट, दिन में रहेगी धूप, जानें- मौसम अपडेट
यूपी में सुबह ठंड और कोहरे का अलर्ट, दिन में रहेगी धूप, जानें- मौसम अपडेट
Sony FX5 Camera Launch : बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर
बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर
बीमार मां के लिए अस्पताल में पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो वायरल
बीमार मां के लिए अस्पताल में पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो वायरल
Embed widget