एक्सप्लोरर

वो 5 कारण जिनकी वजह से शेयर बाजार में बनी जबरदस्त तेजी, लौटा निवेशकों को भरोसा

सेंसेक्स ने पिछले हफ्ते 3076.6 अंक यानी 4.16 प्रतिशत की शानदार तेजी देखने को मिली थी. वहीं निफ्टी भी करीब 953.2 अंक यानी 4.25 प्रतिशत तक उछल गया था.

बाजारों में लगातार सातवें दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. ऐसे में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ये उछाल देखने को मिला है. इसी के साथ साल 2025 में हुई भरपाई पूरी हो चुकी है. ऐसा विदेशी निवेशकों की ओर से भारतीय बाजार में पैसा डालने और बैकिंग शेयरों में भारी खरीददारी से निवेश का जोश जबरदस्त दिखा. अब आइये जानते हैं कि आखिर बाजार की इस तेजी की क्या कुछ वजह रही है:

1-विदेशी निवेशक की जबरदस्त वापसी

विदेशी निवेशक एक बार फिर शेयर बाजार में लौटते दिख रहे हैं. शुक्रवार को एफपीआई ने 7,470.36 करोड़ रुपये की नेट खरीदारी की. हालांकि, इसकी मुख्य वजह एफटीएससी इंडेक्स में बदलाव रहा है. इसके साथ ही, अक्टूबर 2024 में विदेशी निवेशकों की ओर से जारी बिकवाली का दौर अब थमता हुआ नजर आ रहा है.

इससे निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत हुआ है. मनीकंट्रोल डॉक कॉम के मुताबिक, जिओ जीत फाइनेंशियल के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटजिस्ट वी.के. विजय कुमार ने कहा कि एफपीआई की बिकवाली रुकने, रुपये की मजबूती, महंगाई में कमी और भारतीय रुपये की मजबूती से बाजार में इस कदर आत्मविश्वास लौटा है.

2-डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती

भारतीय रुपये सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 37 पैसे चढ़कर 85.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. डॉलर और घरेलू बाजार में विदेश निवेश से रुपये को फायदा पहुंचा है.

3-मजबूत ग्लोबल संकेत

शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी की तीसरी वजह है ग्लोबल बाजार में मजबूती के संकेत. अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती और भारतीय शेयर बाजार में भी बढ़त का दौर जारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संभावित टैरिफ को लेकर सेलेक्टिव अप्रोच अपनाने के संकेत दिए हैं. डोनाल्ड ट्रंप सिर्फ उन देशों को टारगेट कर सकते हैं, जिनका अमेरिका के साथ व्यापार सरप्लस है.    

इन संकेतों के बाद अब अमेरिकी शेयरों के फ्यूजर्स में तेजी आयी है. सोमावार की सुबह करीब 10 बजे डाउ फ्यूचर 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था. इससे पहले शुक्रवार को एसएनपी 500 इंडेक्स और डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.1% की तेजी दिखाई गई. वहीं नेस्डेक कंपोजिट में 0.5% उछल गया. निवेशक अब संभावित टैरिफ से जुड़े एक्शन के लिए 2 अप्रैल की समय-सीमा पर नजर बनाए हुए है.

4- बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त उछाल

शेयर बाजार में तेजी की चौथी वजह रही बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त उछाल. सोमवार को निफ्टी बैंक इंडेक्स 1 हजार अंकों की छलांग लगाकर कारोबार के दौरान 51635 के स्तर पर पहुंच गया. जबकि कोटक महिन्द्र बैंक, केनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के शेयरों में सबसे अधिक 3 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है.

5-निवेशकों के सेंटीमेंट में सुधार

शेयर में तेजी की पांचवीं और आखिरी वजह रही निवेशकों के सेंटीमेंट में सुधार. सेंसेक्स ने पिछले हफ्ते 3076.6 अंक यानी 4.16 प्रतिशत की शानदार तेजी देखने को मिली थी. वहीं निफ्टी भी करीब 953.2 अंक यानी 4.25 प्रतिशत तक उछल गया था. इसके चलते निवेशकों के सेंटीमेंट में सुधार देखने को मिला है. 

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल के रिसर्च हेड वेल्थ मैनेजमेंट सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि एफआईआई की वापसी आकर्षक वैल्यूएशन और बेहतर आर्थिक आंकड़ों के चलते शेयर मार्केट में आगे भी तेजी जारी रह सकती है.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में लगातार सातवें दिन तेजी, खुलते ही सेंसेक्स 78000 पार, इस साल हुए गिरावट की हुई भरपाई

राजेश कुमार पत्रकारिता जगत में पिछले करीब 14 सालों से ज्यादा वक्त से अपना योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों से लेकर अपराध जगत तक, हर मुद्दे पर वह स्टोरी लिखते आए हैं. इसके साथ ही, किसी खबरों पर किस तरह अलग-अलग आइडियाज के साथ स्टोरी की जाए, इसके लिए वह अपने सहयोगियों का लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनकी अंतर्राष्ट्रीय जगत की खबरों पर खास नज़र रहती है, जबकि भारत की राजनीति में ये गहरी रुचि रखते हैं. इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद और खाली वक्त में पसंद की फिल्में भी खूब देखते हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया है. राजनीति, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर राजेश कुमार लगातार लिखते आ रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget