एक्सप्लोरर

लगातार छंटनी के बीच TCS ने दी 'गुड न्यूज', 100 परसेंट वेरिएबल पे देने का कर दिया ऐलान

Tata Consultancy Services: TCS ने अपने कर्मचारियों को गुड न्यूज देते हुए क्वार्टरली वेरिएबल अलाउंस का ऐलान किया है, जिसमें जूनियर लेवल के कर्मचारियों को 100 परसेंट वेरिएबल पे देने की बात कही गईहै.

Tata Consultancy Services: लगातार छंटनी होने की खबर के बाद TCS ने आखिरकार अपने वर्कर्स को एक गुड न्यूज दी है. दरअसल, देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विस कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने कर्मचारियों के लिए क्वार्टरली वेरिएबल अलाउंस (QVA) का ऐलान किया है. साथ में जूनियर लेवल के कर्मचारियों को 100 परसेंट वेरिएबल पे देने की भी बात कही है.

वहीं, मिड और सीनियर लेवल के कर्मचारियों को पिछले साल के मुकाबले अधिक वेरिण्बल पे दिए जाने का भी वादा किया है. हालांकि, यह परफॉर्मेंस के आधार पर तय किया जाएगा. आपको बता दें कि वेरिएबल पे किसी कर्मचारी को उसकी परफॉर्मेंस के आधार पर सैलरी के अलावा दिया जाने वाला मेहनताना है.

किसे कितना मिलेगा वेरिएबल पे? 

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, TCS के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर सुदीप कुन्नुमल ने ईमेल के जरिए अपने स्टाफ को बताया, मुझे आपके साथ यह शेयर करते हुए खुशी हो रही है कि ने C3A ग्रेड और उसके नीचे के कर्मचारियों के लिए एनुअल सैलरी हाइक 25 सितंबर से लागू हो चुका है, जिनमें से अच्छा परफॉर्म करने वाले स्टाफ को डबल डिजिट में सैलरी ग्रोथ मिलेगा.

ईमेल में आगे बताया गया, ''C, C1 और C2 ग्रेड के जूनियर वर्कर्स को आमतौर पर एनुअल हाइक और 100 परसेंट वेरिएबल पे दोनों मिलते हैं.'' एक कर्मचारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि C3A और उससे ऊपर लेवल के कर्मचारियों के साथ सैलरी हाइक और वेरिएबल पे के मामले में अलग बर्ताव किया जाता है.

दूसरी तिमाही में कंपनी के नतीजे 

ईमेल में आगे यह भी कहा गया, ''हमने कारोबारी साल 26 की दूसरी तिमाही के अपने नतीजों का ऐलान कर दिया है. इसमें हमारा ग्रोथ जस का तस बना रहा है. आपके योगदान के लिए धन्यवाद. क्वार्टरली वेरिएबल अलाउंस (QVA) प्लान के तहत आने वाले  C2 ग्रेड (या समकक्ष) तक के सभी कर्मचारियों को QVA का 100% मिलेगा. C3A ग्रेड और उससे ऊपर लेवल वाले कर्मचारियों के लिए वेरिएबल पे उनके बिजनेस परफॉर्मेंस के आधार पर अलग हो सकता है. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस सेगमेंट के लिए कुल QVA भुगतान पिछले साल के मुकाबले ज्यादा होगा.''

बता दें कि वित्त वर्ष 2025-26 की सितंबर तिमाही में TCS का नेट प्रॉफिट 3.8 परसेंट की गिरावटके साथ 12,075 करोड़ रुपये रह गया है, जो पिछली तिमाही में 12,760 करोड़ रुपये था. हालांकि, रेवेन्यू में बढ़त दर्ज की गई, जो 3.7 परसेंट बढ़कर 65,799 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. 

 

ये भी पढ़ें:

बेजोड़ है ये ट्रिक! सिर्फ 5000 लगाकर बन सकते हैं करोड़ों के मालिक, समझ लें पूरा तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी आते ही हो जाती है खत्म? इन 5 आदतों को बदलें और महीने के आखिरी हफ्ते की 'कंगाली' को कहें अलविदा
सैलरी आते ही हो जाती है खत्म? इन 5 आदतों को बदलें और महीने के आखिरी हफ्ते की 'कंगाली' को कहें अलविदा
इंक्रीमेंट पर रोक, एम्पलॉई स्टॉक ऑप्शंस भी कैंसिल; HDFC बैंक ने 12 अधिकारियों के खिलाफ लिया तगड़ा एक्शन
इंक्रीमेंट पर रोक, एम्पलॉई स्टॉक ऑप्शंस भी कैंसिल; HDFC बैंक ने 12 अधिकारियों के खिलाफ लिया तगड़ा एक्शन
साबुन से लेकर तेल तक हो जाएगा महंगा! रेट बढ़ाने की तैयारी में FMCG कंपनियां, जानें कब और कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
साबुन से लेकर तेल तक हो जाएगा महंगा! रेट बढ़ाने की तैयारी में FMCG कंपनियां, जानें कब और कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
युद्ध की तपिश से पिघला बजट! सोफे से लेकर गद्दे तक 50% महंगे, फर्नीचर बाजार में सन्नाटा
युद्ध की तपिश से पिघला बजट! सोफे से लेकर गद्दे तक 50% महंगे, फर्नीचर बाजार में सन्नाटा

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Donald Trump Remark: ट्रंप की किसने कर दी ईसा मसीह से तुलना? खुद भी बोले- 'कुछ लोग मुझे...'
ट्रंप की किसने कर दी ईसा मसीह से तुलना? खुद भी बोले- 'कुछ लोग मुझे...'
राघव चड्ढा के वीडियो पर अब संजय सिंह का पलटवार, बोले- 'बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है...'
राघव चड्ढा के वीडियो पर अब संजय सिंह का पलटवार, बोले- 'बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है...'
'भाबीजी घर पर हैं 2.0' हुआ बंद, विभूता नारायण बोले- अब ओटीटी पर करे पाएंगे एंजॉय
'भाबीजी घर पर हैं 2.0' हुआ बंद, विभूता नारायण बोले- अब ओटीटी पर करे पाएंगे एंजॉय
'सिर्फ अमेरिकी धरती पर जन्म नागरिकता का आधार नहीं', ट्रंप सरकार ने SC में क्या कहा जिसने बढ़ा भी इंडियंस की टेंशन?
'सिर्फ अमेरिकी धरती पर जन्म नागरिकता का आधार नहीं', ट्रंप सरकार ने SC में क्या कहा जिसने बढ़ा भी इंडियंस की टेंशन?
IPL 2026 में पहली हार के बाद ऋषभ पंत को डांट रहे थे संजीव गोयनका? LSG ने शेयर किया वीडियो; बताई सच्चाई
IPL 2026 में पहली हार के बाद ऋषभ पंत को डांट रहे थे संजीव गोयनका? LSG ने शेयर किया वीडियो; बताई सच्चाई
Explained: मोदी, मोरारजी, देवगौड़ा सीधे बने प्रधानमंत्री… नीतीश, ज्योति बसु, मुलायम चूक गए मौका! जानें PM रेस के अनसुने किस्से
PM रेस के अनसुने किस्से! मोदी, मोरारजी, देवगौड़ा सीधे बने प्रधानमंत्री.. नीतीश, मुलायम.. चूक गए
MSP पर गेहूं बेचने के 48 घंटे बाद भी नहीं आया पैसा, यहां करें शिकायत
MSP पर गेहूं बेचने के 48 घंटे बाद भी नहीं आया पैसा, यहां करें शिकायत
Good Friday: गुड फ्राइडे में 'गुड' क्या है? जब इसी दिन यीशू को सूली पर गया था चढ़ाया
गुड फ्राइडे में 'गुड' क्या है? जब इसी दिन यीशू को सूली पर गया था चढ़ाया
Embed widget