एक्सप्लोरर

शानदार तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, 900 प्वाइंट चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 42550 के पार, 5% उछला अडानी Ports

Stock Market Today 2 May 2025: अमेरिकी सीमा शुल्क और भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच BSE सेंसेक्स में पिछले महीने करीब 4% की तेजी देखने को मिली.

Stock Market Today: भारत-पाकिस्तान तनाव और वैश्विक हलचल से बेपरवाह भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 2 मई 2025 शुक्रवार को तेजी के साथ खुला. सेंसेक्स सुबह करीब साढ़े नौ बजे 437.74 अंक यानी 0.55 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 80,679.58 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. जबकि निफ्टी में भी उछाल देखा गया और ये 93.35 प्वाइंट्स यानी 0.38 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 24,427.55 पर पहुंच गया. लेकिन सुबह 10 बजे S&P पर बीएसई सेंसेक्स 81,109.72 पर आ गया तो वहीं एनएसई निफ्टी 50 में 247.90 अंक की बढ़त के बाद 24,582.10 के स्तर पर आ गया.  

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनोमिक जोन के स्टॉक में 4.70 प्रतिशत, मारुति सुजुकी के शेयर में 2.32 प्रतिशत की बढ़त दिखी. इसके अलावा, IndusInd बैंक के स्टॉक में 1.97 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयर में 1.53 फीसदी की उछाल देखने को मिला.

अमेरिकी टैरिफ और भारत-पाक तनाव के बीच BSE सेंसेक्स में पिछले महीने यानी अप्रैल में करीब 4% की तेजी देखने को मिली. घरेलू बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की वापसी, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में सामान्य से अधिक बारिश के अनुमान और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर संभावित उम्मीद ने इस सकारात्मक धारणा को बल दिया है. पिछले कुछ महीनों में बाजार में आई गिरावट के बाद शेयरों के मूल्यांकन में आई नरमी ने भी खरीदारी को नए सिरे से बढ़ावा दिया. BSE का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स पिछले महीने कुल 2,827.32 अंक यानी 3.65% बढ़ा, जबकि BSE का सूचकांक निफ्टी 814.85 अंक यानी 3.46% चढ़ा.  

पिछले महीने बाजार का मजबूत प्रदर्शन

इस तेजी के बीच अप्रैल महीने में निवेशकों की संपत्ति 10.37 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 4,23,24,763.25 करोड़ रुपये (4.98 लाख करोड़ डॉलर) हो गई. ये लगातार दूसरा महीना है जब सेंसेक्स एवं निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए हैं. मार्च के महीने में भी सेंसेक्स में 4,216.82 अंक यानी 5.76% और निफ्टी में 1,394.65 अंक यानी 6.30% की तेजी देखने को मिली थी.

एक विशेषज्ञ ने कहा कि अमेरिकी सीमा शुल्क से जुड़े जोखिम में कमी आने, संभावित अमेरिका-भारत व्यापार समझौते और मजबूत एफआईआई प्रवाह के कारण पिछले महीने बाजारों ने अच्छा प्रदर्शन किया. मास्टर ट्रस्ट ग्रुप के डायरेक्टर पुनीत सिंघानिया का कहना है- 'वैश्विक चिंताओं और पाकिस्तान के साथ तनाव के बावजूद अप्रैल में भारतीय शेयर बाजार की मजबूती और तेज उछाल के लिए कई कारक मददगार रहे. पिछले कुछ महीनों में बाजार में गिरावट आने से मूल्यांकन कम हुआ जिससे खरीदारी गतिविधि फिर से शुरू हो गई.'  

इसके अलावा, अमेरिका के सीमा शुल्क पर अस्थायी रोक लगाने और देशों के साथ संभावित व्यापार बातचीत शुरू होने से भी तेजी को बढ़ावा मिला. मास्टर ट्रस्ट ग्रुप के डायरेक्टर पुनीत सिंघानिया का कहना, 'विदेशी निवेशकों के लंबे समय तक बिकवाली करने के बाद यह देखा जा रहा है कि FII अप्रैल में भारतीय इक्विटी के शुद्ध खरीदार बन गए.'

रेपो रेट में कटौती से बाजार को मिला बल

 सिंघानिया ने कहा कि रिजर्व बैंक के रेपो दर में 0.25% की कटौती करने और नीतिगत रुख को 'तटस्थ' से 'उदार' में बदलने से भी बाजार की धारणा को बल मिला. जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, 'बाजार का आश्चर्यजनक तरीके से लचीलापन दिखना अहम है. जवाबी शुल्क से जुड़े घटनाक्रम और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद भी निफ्टी अप्रैल में ऊपर है. यs बताता है कि संकट के समय घबराने की जरूरत नहीं है.' 

सिंघानिया ने मई में बाजार की तेजी कायम रहने की संभावना पर कहा कि यह काफी हद तक कंपनियों के अनुकूल तिमाही नतीजों और सीमा पर बनने वाली स्थिति से तय होगा.  उन्होंने कहा, 'निवेशक अमेरिकी बाजार के घटनाक्रमों पर भी नजर रखेंगे, क्योंकि इसका भारत जैसे उभरते बाजारों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है.' 

ये भी पढ़ें: रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद गिर रहा सोना फिर से उठा, जानें 2 अप्रैल 2025 को क्या है आपके शहर नए रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
SIP या STP? अमीरों के निवेश का नया तरीका, हर महीने 50 हजार से शुरू
SIP या STP? अमीरों के निवेश का नया तरीका, हर महीने 50 हजार से शुरू
पाकिस्तान में भयंकर आर्थिक सुस्ती, ग्रोथ घटकर हुआ सिर्फ 3.65%
पाकिस्तान में भयंकर आर्थिक सुस्ती, ग्रोथ घटकर हुआ सिर्फ 3.65%
दशहरे के बाद बढ़ेगा महंगाई भत्ता? केंद्रीय कर्मचारियों को अब इस तारीख से है उम्मीद
दशहरे के बाद बढ़ेगा महंगाई भत्ता? केंद्रीय कर्मचारियों को अब इस तारीख से है उम्मीद

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget