एक्सप्लोरर

Adani Stock Opening Today: अडानी समूह की मिली-जुली शुरुआत, इस स्टॉक के भाव में 9वें दिन भी तेजी

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयरों ने आज कारोबार की मिली-जुली शुरुआत की है. समूह के शेयरों के ऊपर पहले से बना दबाव अभी भी कायम है...

Adani Share Price: घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के बीच अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) ने आज बुधवार को कारोबार की मिली-जुली शुरुआत की. अडानी पावर के भाव में तेजी का ट्रेंड आज भी बरकरार है. इसके साथ ही समूह के कई अन्य शेयरों ने भी बाजार खुलते ही अच्छी बढ़त हासिल की है.

इन 4 शेयरों को नुकसान

शुरुआती कारोबार में अडानी समूह के 10 में से 6 शेयर मजबूती में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 शेयरों के भाव में गिरावट है. बुधवार के शुरुआती कारोबार में अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और अडानी ग्रीन (Adani Green) सबसे ज्यादा नुकसान में हैं. इन दोनों के भाव 1-1 फीसदी से ज्यादा गिरे हुए हैं. इनके अलावा अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी विल्मर (Adani Wilmar) भी नुकसान में हैं.

लगातार चढ़ रहा ये स्टॉक

दूसरी ओर अडानी पावर (Adani Power) लगातार अच्छी तेजी दिखा रहा है. इसने आज भी 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की है. इस स्टॉक के भाव में लगातार 9वें दिन तेजी देखने को मिल रही है. इसके अलावा अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा चढ़ा हुआ है.

इन शेयरों में मामूली तेजी

समूह के अन्य शेयरों को देखें तो फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर शुरुआती कारोबार में मामूली तेजी में है. इसी तरह अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), एसीसी सीमेंट (ACC Cement) और एनडीटीवी (NDTV) के शेयरों में 0.05 फीसदी से 0.40 फीसदी तक की तेजी है.

सुबह 09:30 बजे का हाल:

कंपनी/शेयर शुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव
अडानी एंटरप्राइजेज 1923.15 (0.16%)
अडानी ग्रीन 964.00 (-1.04%)
अडानी पोर्ट्स 682.00 (0.10%)
अडानी पावर 241.45 (2.33%)
अडानी ट्रांसमिशन 1017.50 (-0.40%)
अडानी विल्मर 414.45 (-0.25%)
अडानी टोटल गैस 948.00 (-1.11%)
एसीसी 1772.00 (0.42%)
अंबुजा सीमेंट 398.50 (1.04%)
एनडीटीवी 185.95 (0.05%)

दबाव में घरेलू बाजार

घरेलू बाजार को देखें तो आज के कारोबार में शुरुआत से ही दबाव दिख रहा है. अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका से दुनिया भर के बाजार गिरे हुए हैं. इस कारण बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ने नुकसान के साथ शुरुआत की है. सेंसेक्स खुलते ही 250 अंक के नुकसान में चला गया था. आईटी व बैंकिंग सेक्टर के शेयरों पर सबसे ज्यादा प्रेशर दिख रहा है.

ये भी पढ़ें: US से मिला ये इशारा और खुलते ही लुढ़क गया भारतीय बाजार, आईटी व बैंकिंग शेयरों का बुरा हाल

Paisa LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget