एक्सप्लोरर

US Fed की तरफ से ब्याज दरों में कटौती के बीच उछला बाजार, 83000 पार पहुंचा सेंसेक्स, इन शेयरों में आई तेजी

Stock Market News: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन बाजार खुलते ही बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स जहां 328 अंक ऊपर चढ़ा तो वहीं एनएसई पर निफ्टी 50 भी 25400 के ऊपर जाकर कारोबार कर रहा है. 

Stock Market Today: अमेरिकी केंद्रीय बैंक यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती का सीधा असर भारतीय घरेलू शेयर बाजार पर दिखाई दे रहा है. हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन बाजार खुलते ही जबरदस्त तेजी दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स 400 अंकों की बढ़त के साथ 83,108 पर खुला और शुरुआती कारोबार में यह और चढ़कर 83,141 तक पहुंच गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 भी मजबूती दिखाते हुए 100 अंकों की बढ़त के साथ 25,400 स्तर के ऊपर कारोबार कर रहा है.

गुरुवार के कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली. निफ्टी 50 में टेक महिंद्रा, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व और ट्रेंट टॉप गेनर रहे, जबकि बजाज फाइनेंस, हिंडाल्को, अपोलो हॉस्पिटल, एसबीआई और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस टॉप लूजर की सूची में शामिल रहे.

बाजार में क्यों तेजी?

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट डॉ. वी.के. विजयकुमार ने बताया कि यूएस फेड चीफ जेरोम पॉवेल ने ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती को रिस्क मैनेजमेंट कट बताया है. उनका कहना है कि फेड का मुख्य फोकस पूरी तरह से आर्थिक गतिविधियों, बेरोजगारी और महंगाई पर केंद्रित है.

विशेषज्ञों का मानना है कि फेड की यह कदम अमेरिकी बाजार में निवेशकों की चिंता को कम करने के साथ-साथ वैश्विक तरलता बढ़ाने में मदद करेगा. इसका सीधा असर भारतीय निवेशकों पर भी पड़ा है, जिससे घरेलू बाजार में तेजी आई है. ब्याज दरों में कटौती से विदेशी निवेशकों (FPI) की धारणा मजबूत होगी और भारतीय शेयर बाजार में पूंजी का प्रवाह बढ़ सकता है.

इसके अलावा, बैंकिंग और आईटी शेयरों को विशेष रूप से लाभ हुआ है, क्योंकि अमेरिकी बाजार में सुधार से इन क्षेत्रों के कारोबार और आय पर सकारात्मक असर पड़ेगा. निवेशकों के लिए यह संकेत है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भी भारतीय बाजार में अवसर मौजूद हैं.

रुपया और विदेशी निवेश पर असर

विशेषज्ञों का मानना है कि फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती से डॉलर इंडेक्स पर दबाव बढ़ेगा, जिससे भारतीय रुपये को मजबूती मिल सकती है. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) भी उभरते बाजारों में अधिक पूंजी लगाने के लिए आकर्षित होंगे. इससे भारतीय बाजार में विदेशी निवेश का प्रवाह बढ़ने की संभावना है.

ब्याज दरों में नरमी से बैंकों की कर्ज देने की क्षमता और मार्जिन पर सकारात्मक असर पड़ सकता है. अमेरिकी अर्थव्यवस्था को राहत मिलने से भारतीय आईटी कंपनियों को नए कॉन्ट्रैक्ट्स मिलने की उम्मीद बढ़ेगी. कर्ज सस्ता होने से मांग में तेजी आ सकती है, जिससे इन सेक्टरों को फायदा होगा. बाजार विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर फेड इस साल के अंत तक और दो बार ब्याज दरों में कटौती करता है, तो भारतीय बाजार में लंबी अवधि तक तेजी का रुख बना रह सकता है.

ये भी पढ़ें: जीएसटी कट को लेकर सरकारी ने जारी किया नोटिफिकेशन, कंपनियां तैयार, जानें 22 सितंबर से क्या-क्या होगा सस्ता

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Top Airports in India: खजुराहो और औरंगाबाद एयरपोर्ट बने नंबर 1, टॉप 10 रैकिंग में कौन-कौनसे शहर शामिल?
खजुराहो और औरंगाबाद एयरपोर्ट बने नंबर 1, टॉप 10 रैकिंग में कौन-कौनसे शहर शामिल?
Meal Voucher: इस साल ITR में नहीं मिलेगा 200 के मील वाउचर पर टैक्स बेनिफिट, फॉर्म भरते समय न करें ये गलती
इस साल ITR में नहीं मिलेगा 200 के मील वाउचर पर टैक्स बेनिफिट, फॉर्म भरते समय न करें ये गलती
Saving Tips: पैसे बचाने के लिए नहीं करनी पड़ेगी कंजूसी, अपनाएं ये आसान फाइनेंशियल टिप्स
पैसे बचाने के लिए नहीं करनी पड़ेगी कंजूसी, अपनाएं ये आसान फाइनेंशियल टिप्स
Kunal Kamra Net Worth: सोनम वांगचुक से मिल फिर वायरल हुए कुणाल कामरा, कितनी है कॉमेडियन की नेटवर्थ?
सोनम वांगचुक से मिल फिर वायरल हुए कुणाल कामरा, कितनी है कॉमेडियन की नेटवर्थ?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget