एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार बढ़त पर खुला, मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा

Stock Market Opening: मिडकैप शेयरों की तेजी के दम पर घरेलू शेयर बाजार दौड़ लगा रहे हैं और सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार बढ़त के साथ कारोबार देखा जा रहा है.

Stock Market Opening: दलाल स्ट्रीट आज गुलजार नजर आ रही है जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी अच्छी खासी तेजी के साथ ओपनिंग दिखाने में कामयाब रहे हैं. इंडिया वॉलिटेलिटी इंडेक्स 22.09 के लेवल पर दिख रहा है और ये करीब सवा फीसदी की बढ़त पर है. बाजार खुलने के तुरंत बाद मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर जा पहुंचा है और इसने पहली 52,300 का लेवल पार कर लिया है.

कैसी रही शेयर बाजार की ओपनिंग

बीएसई का सेंसेक्स 212.21 अंक या 0.29 फीसदी की ऊंचाई के साथ 74,165 के लेवल पर खुला है. एनएसई का निफ्टी 47.55 (0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 22,576 के स्तर पर ओपन हुआ है.

BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन रिकॉर्ड लेवल पर

BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन पहली बार 416.25 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है और ये इसका रिकॉर्ड स्तर है. कल के कारोबार में बीएसई मार्केट कैप 414 लाख करोड़ रुपये पर आ गया था. बीएसई में आज 3163 शेयरों में ट्रेड देखा जा रहा है और इसमें से 1333 शेयरों में तेजी पर ट्रेड हो रहा है. 1709 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है जबकि 121 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ ट्रेड कर रहे हैं.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में गिरावट बनी हुई है जबकि 15 शेयरों में तेजी पर कारोबार हो रहा है यानी मामला बराबर की टक्कर का चल रहा है. एचयूएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले, आईटीसी, इंफोसिस के साथ कुछ और दिग्गज शेयर मजबूती पर ट्रेड कर रहे हैं. गिरने वाले शेयरों में पावरग्रिड सबसे ज्यादा 1.55 फीसदी टूटा है. वहीं एसबीआई 1.40 फीसदी नीचे है. सन फार्मा, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक जैसे शेयर भी गिरावट पर ट्रेडिंग दिखा रहे हैं.

एनएसई निफ्टी के स्टॉक्स की सूरत

एनएसई निफ्टी के 50 स्टॉक्स में से 26 शेयरों में गिरावट आई है और 24 शेयरों में तेजी है. इसके टॉप गेनर्स में कोल इंडिया, एचयूएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और रिलायंस इंडस्ट्रीज के नाम शामिल हैं. वहीं टॉप लूजर्स में हिंडाल्को, बीपीसीएल, पावरग्रिड, सन फार्मा और जेएसडब्ल्यू स्टील के नाम बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें

Nykaa ESOP: कर्मचारियों की निकली लॉटरी, रिजल्ट से पहले कंपनी ने बांट दिए लाखों शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छठ पूजा की खरीदारी होगी आसान, Zepto-Blinkit पर मिलेगा सारा सामान
छठ पूजा की खरीदारी होगी आसान, Zepto-Blinkit पर मिलेगा सारा सामान
हवाई सफर में सरकार का बदलाव, 2027 से विमान के फ्यूल में भी होगी ब्लेंडिंग
हवाई सफर में सरकार का बदलाव, 2027 से विमान के फ्यूल में भी होगी ब्लेंडिंग
विदेशी क्लाइंट से कमाई करने वालों के लिए खुशखबरी, RBI ने आसान किए नियम
विदेशी क्लाइंट से कमाई करने वालों के लिए खुशखबरी, RBI ने आसान किए नियम
आज कितने का बिक रहा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, कमर्शियल का भी देखें रेट
आज कितने का बिक रहा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, कमर्शियल का भी देखें रेट

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर किसानों का आंदोलन जारी, सरकार को अल्टीमेटम
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर किसानों का आंदोलन जारी, सरकार को अल्टीमेटम
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में मोहम्मद आमिर पर लगी सबसे ऊंची बोली, इतने में बिके
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में मोहम्मद आमिर पर लगी सबसे ऊंची बोली, इतने में बिके
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा, रणबीर कपूर ने भी लीक कर दिया प्लान
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
Dark Mehndi Color: हाथों में नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग? नोट करें डार्क करने के 5 हैक्स
हाथों में नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग? नोट करें डार्क करने के 5 हैक्स
Embed widget