एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार की धीमी शुरुआत, 63100 के पार ओपन सेंसेक्स-18700 के ऊपर खुला निफ्टी

Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार को आज ग्लोबल बाजारों से कोई सपोर्ट है नहीं और स्थानीय स्तर पर भी निवेशकों का सेंटीमेंट ज्यादा उत्साहजनक नहीं है. इसके चलते बाजार आज सुस्त दिख रहा है.

Stock Market Opening: शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी के साथ तो शुरुआत नहीं हुई है पर बाजार सधी हुई चाल के साथ आगे बढ़ने में कामयाब हो पाया है. बैंक निफ्टी के 44,000 से ऊपर निकलने के बाद बाजार को सपोर्ट मिला है. भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की चाल आज मिलीजुली सी दिखाई दे रही है.

कैसी हुई बाजार की शुरुआत

आज भारतीय शेयर बाजार की ओपनिंग में सेंसेक्स और निफ्टी मिलेजुले कारोबार के साथ कारोबार करते दिखाई दिए हैं. जहां सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ खुला है वहीं निफ्टी मामूली तेजी के साथ खुलने में कामयाब रहा है. बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 27.68 अंक की गिरावट के साथ 63,115.48 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत करता देखा गया. वहीं एनएसई का निफ्टी 28.45 अंक या 0.15 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 18,744.60 के लेवल पर कारोबार शुरू कर पाया है.

बाजार खुलने के 15 मिनट बाद बाजार की स्थिति

घरेलू शेयर बाजार में मार्केट ओपनिंग के 15 मिनट बाद सेंसेक्स लाल निशान में ही नजर आ रहा है. 18.64 अंक नीचे रहकर सेंसेक्स 63,124 के लेवल पर है और निफ्टी मात्र 4 अंक चढ़कर 18,720 के लेवल पर दिखाई दे रहा है.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयरों में आज तेजी के साथ कारोबार हो रहा है और 19 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है. सेंसेक्स के शेयरों में सबसे ज्यादा टाटा स्टील का शेयर चढ़ा है और ये 1.58 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है. पावरग्रिड 0.91 फीसदी चढ़ा है और टाटा मोटर्स में 0.84 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार देखा जा रहा है. आईटीसी 0.39 फीसदी बढ़त पर है और नेस्ले 0.34 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.32 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा है. इनके अलावा और जो शेयर बढ़त पर हैं उनमें एनटीपीसी, रिलायंस, एशियन पेंट्स, एसबीआई और सन फार्मा के नाम शामिल हैं.

निफ्टी स्टॉक्स की कैसी है तस्वीर

निफ्टी के 50 में से 22 शेयरों में आज तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा है. इसके 28 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें

Airfares Down: सरकार के दखल के बाद महंगे एयरफेयर से हल्की राहत, इतने फीसदी नीचे आए हवाई किराए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget