एक्सप्लोरर

शेयर बाजार को एग्जिट पोल से मिला दम, 2014-2019 के समय बाजार के भरोसे का ऐसा रहा था अंजाम

Stock Market Reaction On Exit Poll: घरेलू शेयर बाजार के सबसे उच्च स्तर पर पहुंचने से निवेशकों की आय 12.48 लाख करोड़ रुपये कुछ समय में ही बढ़ गई जो दिखाता है कि एग्जिट पोल से बाजार को भरपूर सपोर्ट मिला.

Stock Market Reaction On Exit Poll: शेयर बाजार के जानकारों का मानना है कि एग्जिट पोल के अनुमान से ही शेयर बाजार को जो भरपूर सपोर्ट मिला है, वो ऐतिहासिक तेजी का कारण बना है. आज भारतीय शेयर बाजार की उछाल में जहां निवेशकों की पूंजी सुबह-सुबह 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गई और बीएसई का मार्केट कैप 423.86 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है. शुरुआती कारोबार में अपने सबसे उच्च स्तर पर पहुंचने से निवेशकों की आय 12.48 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है.

आज बीएसई का मार्केट कैप कहां पहुंचा

आज बीएसई का मार्केट कैप 4,24,61,833.82 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. इस तरह 424.61 लाख करोड़ रुपये पर आकर 425 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने के ठीक करीब है. इससे पिछले ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार की क्लोजिंग के समय बीएसई का मार्केट कैप 412.23 लाख करोड़ रुपये पर था. 

क्या कहते हैं शेयर बाजार के जानकार

शेयर बाजार के एक्सपर्ट सुनील शाह ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा है कि आज बाजार में जो उछाल आया है, इसका कारण 2 चीज हैं. पहला- जब भी पिछले चुनाव हुए हैं एक्जिट पोल के नंबर खरे उतरे हैं. जब एक्जिट पोल के नंबर आए तो लोगों ने माना कि ये विजिबिलिटी और पॉसिबिलिटी दिखाता है जो मार्केट में स्टेबिलिटी दिखाता है. इसके अलावा दूसरा- जीडीपी में ग्रोथ भी बड़ी वजह बनी है. 

शेयर बाजार को पसंद आया एग्जिट पोल

कल 4 जून के नतीजे जो होंगे वो एक्जिट पोल के नतीजे जैसे होंगे, ऐसा सोचकर ही मार्केट आज इतनी उछाल पर खुला है जो पॉलिसी के जारी रहने की उम्मीद कर रहा है. वहीं विकास का एजेंडा लेकर अगर आप आते हैं तो मार्केट उसको पसंद करता है, क्योंकि वो विश्वास जताता है कि बीजेपी की हैट्रिक आर्थिक तौर पर सहायता करने वाली है. स्टॉक मार्केट को लगता है कि मजबूत सरकार आएगी तो वो आगे लेकर जायेगी, जो सरकार राजनीतिक दबाव में कोई फैसला नहीं लेगी. अपनी पहले से लागू योजनाओं को जारी रखेगी तो निवेशकों को अच्छा लगता है. (नम्रता दुबे से बातचीत के आधार पर)

एग्जिट पोल के अनुमान दे रहे मोदी 3.0 का संकेत

कई एग्जिट पोल में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत मिलने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अनुमान लगाया गया है. लोकसभा चुनाव के नतीजे कल चार जून को आएंगे.

ये भी पढ़ें

Stock Market Record: एग्जिट पोल के बाद झूमा बाजार, सेंसेक्स 2600 अंक उछलकर 76500 के पार खुला, निफ्टी 800 अंक चढ़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget