एक्सप्लोरर

Stock Market: ग्लोबल संकेतों से तय होगी बाजार की चाल, जारी रहेगा बाजार में उतार-चढ़ाव

Stock Market Update: रूस-यूक्रेन संघर्ष, मासिक डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों की वजह से इस सप्ताह शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव रहने के आसार है.

Stock Market Update: रूस-यूक्रेन संघर्ष, मासिक डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों की वजह से इस सप्ताह शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव रहने के आसार है. मार्केट एक्सपर्ट ने यह राय जताई है. जानकारों का कहना है कि भू-राजनीतिक तनाव और आपूर्ति-पक्ष की चिंताएं निवेशकों की धारणा को प्रभावित करती रहेंगी.

बाजार में रहेगा उतार-चढ़ाव
स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘इस सप्ताह मार्च के वायदा एवं विकल्प (F&O) अनुबंधों का निपटान है, जिससे बाजार के दायरे के बारे में दिशा मिलेगी. ग्लोबल मार्केट में भी अब सुधार और कुछ स्थिरता दिख रही है. हालांकि, रूस-यूक्रेन के मुद्दे की वजह से अभी अनिश्चितता कायम है और इससे बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा.’’

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी
मीणा ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव तथा आपूर्ति-पक्ष की चिंता में कच्चे तेल के दाम फिर ऊंचाई पर पहुंच गए है. यदि इनमें और तेजी आती है, तो यह भारतीय बाजार की चिंता बढ़ाएगा. मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि मार्च माह के डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान की वजह से इस सप्ताह बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.

वाहन कंपनियों के बिक्री आंकड़ों पर रहेगी नजर
रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘बाजार भागीदारों की निगाह एक अप्रैल को आने वाले वाहन कंपनियों के बिक्री आंकड़ों पर भी रहेगी. ग्लोबल मोर्चे पर रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़े घटनाक्रमों पर सभी की निगाह रहेगी. कच्चे तेल की कीमतों पर भी निवेशक विशेष निगाह रखेंगे.’’

सेंसेक्स-निफ्टी में आई गिरावट
उन्होंने कहा कि इसके अलावा बाजार का रुख रुपये के उतार-चढ़ाव तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख से भी तय होगा. रूस-यूक्रेन संघर्ष में किसी तरह की कमी नहीं आने के बीच बीते सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में करीब एक प्रतिशत की गिरावट आई. इससे पिछले दो सप्ताह के दौरान इनमें लाभ दर्ज हुआ था.

बाजार में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव
सैमको सिक्योरिटीज में इक्विटी शोध प्रमुख येशा शाह ने कहा कि घरेलू मोर्चे पर बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा. चालू वित्त वर्ष के अंतिम मासिक निपटान के चलते बाजार की दिशा प्रभावित होगी. एक्सपर्ट का कहना है कि अनिश्चितता के बावजूद बाजार जुझारू क्षमता दिखा रहा है. हालांकि, वैश्विक धारणा में कमजोरी का यहां भी असर पड़ सकता है.

ग्लोबल संकेतों से मिलेगी दिशा
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘घरेलू बाजार ग्लोबल घटनाक्रमों से दिशा लेगा. युद्ध समाप्त होने और कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ने से भारत अपनी जुझारू क्षमता को कायम रख सकता है. हालांकि, लघु अवधि में उतार-चढ़ाव चिंता का विषय रहेगा.’’

यह भी पढ़ें:
Sensex 10 में से 7 कंपनियों का 1.14 लाख करोड़ गिरा मार्केट कैप, इंफोसिस, TCS-RIL रही फायदे में 

Foreign Portfolio: इस साल FPI ने भारतीय बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़, लगातार 6 महीने से हो रही बिकवाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में खूब बन रहे अरबपति, बीते 5 साल में चार गुना बढ़ी अमीरों की संख्या
देश में खूब बन रहे अरबपति, बीते 5 साल में चार गुना बढ़ी अमीरों की संख्या
GDP Growth: कच्चे तेल ने हिलाई भारत की GDP, पिछले साल के मुकाबले धीमी रहेगी रफ्तार
कच्चे तेल ने हिलाई भारत की GDP, पिछले साल के मुकाबले धीमी रहेगी रफ्तार
बिना ऑफिस और दुकान के शुरू करें अपना बिजनेस, होगी शानदार कमाई
बिना ऑफिस और दुकान के शुरू करें अपना बिजनेस, होगी शानदार कमाई
कोरियाई बाजार में हाहाकार, 10% क्रैश हुआ Kospi; जानें क्या है वजह
कोरियाई बाजार में हाहाकार, 10% क्रैश हुआ Kospi; जानें क्या है वजह

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget