एक्सप्लोरर

Stock Market Closing: बाजार में सेंसेक्स 1017 अंक गिरा, निफ्टी करीब 300 अंक टूटकर 25 हजार के नीचे बंद

Stock Market Closing: शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ और तीन हफ्तों की लगातार बढ़त पर क्लोजिंग के बाद ये वीकली क्लोजिंग लाल निशान में हुई. अमेरिकी बाजार से आए संकेत भी इसके कारणों में से रही है.

Stock Market Closing: घरेलू शेयर बाजार की क्लोजिंग आज बेहद निराशाजनक लेवल के साथ हुई है और बीएसई-एनएसई में लाल निशान छाया रहा. अमेरिकी बाजारों से आ रहे कमजोर संकेतों का असर भारतीय शेयर बाजार पर दिखता रहा और यूएस पीएमआई का कमजोर डेटा भारतीय बाजार के लिए गिरावट का पैगाम लेकर आया. आज के ट्रेड बंद होने के समय में निफ्टी के करीब 1800 शेयरों में गिरावट देखी गई है जबकि 650 शेयरों में तेजी रही है.

निवेशकों ने गंवाई 5.3 लाख करोड़ रुपये की पूंजी

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के साथ क्लोजिंग देखी गई है. बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन 460.36 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है जो कल 465.66 लाख करोड़ रुपये पर क्लोज हुआ था. इस तरह एक दिन में निवेशकों के 5.3 लाख करोड़ रुपये हवा हो गए.

कैसी रही बाजार की क्लोजिंग

शुक्रवार को शेयर बाजार की क्लोजिंग में एनएसई का निफ्टी 292.95 अंक या 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 24,852 पर बंद हुआ है. शेयर बाजार में बंद होते समय बीएसई सेंसेक्स ने 1017.23 अंक या 1.24 फीसदी की गिरावट के साथ 81,183.93 के लेवल दिखाए हैं. आज सुबह की सपाट ओपनिंग के बाद शेयर बाजार में इस तरह की गिरावट आना चिंताजनक है. इस तरह की मार्केट क्लोजिंग बाजार के निवेशकों के लिए हैरान करने वाली बात हो सकती है क्योंकि एक दिन में 800-900 अंक टूटना कोई छोटी बात नहीं है.

सेंसेक्स-निफ्टी के शेयरों का हाल

निफ्टी के 50 में से 8 शेयरों में तेजी देखी गई और 42 शेयरों में गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई. सेंसेक्स के 30 में से केवल 4 शेयरों में तेजी रही जबकि 26 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. -देखें तस्वीर


Stock Market Closing: बाजार में सेंसेक्स 1017 अंक गिरा, निफ्टी करीब 300 अंक टूटकर 25 हजार के नीचे बंद

निफ्टी ने तोड़े आज 2 सपोर्ट लेवल

बाजार ने आज की क्लोजिंग में निफ्टी के 2 स्टॉपलॉस लेवल तोड़े हैं. निफ्टी50 ने 25,200 और 25,000 वाले लेवल से नीचे जाकर क्लोजिंग दिखाई है. 24800 का तीसरा सपोर्ट लेवल निफ्टी ने नहीं तोड़ा है. इसको लेकर माना जा रहा है कि बाजार नियामकों की तरफ से सख्ती और रेगुलेशन सख्त होने की वजह से स्टॉक मार्केट में चिंता देखी जा रही है लेकिन ये भी रातोंरात आई खबरों का असर नहीं माना जा सकता हैं. आज अमेरिकी बाजारों का इकोनॉमिक आंकड़ा और चीन से आई वित्तीय खबरों की वजह से भी भारतीय बाजार पर निगेटिव असर देखा गया है.

निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स 

कच्चे तेल से जुड़े ज्यादातर शेयरों में आज खासी हलचल देखी गई है और ऑयल मार्केटिंग कंपनी यानी ओएमसीज के शेयरों में खासी गिरावट देखी गई है. दिन भर फार्मा सेक्टर कम गिरावट दिखाता रहा और मेटल स्टॉक्स भी कम गिरे लेकिन निफ्टी पीएसयू बैंकिंग इंडेक्स सबसे ज्यादा गिरने वाला सेक्टोरल इंडेक्स बनकर आया. आज एफएमसीजी शेयरों में भी तुलनात्मक रूप से कम गिरावट रही लेकिन निफ्टी के सारे सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं. निफ्टी में बजाज फाइनेंस, एचयूएल के शेयरों में तेजी देखी गई है. 

7 सितंबर को है गणेश चतुर्थी

आने वाले कल यानी 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी है और शनिवार भी है तो अब अगला ट्रेडिंग सेशन सोमवार 9 सितंबर को होगा. अगले हफ्ते सोमवार को गणपति उत्सव के तीसरे दिन भारतीय शेयर बाजार की ओपनिंग होगी तो देखना होगा कि विघ्नहर्ता गणेश भगवान इस दिन निवेशकों को क्या फल देते हैं.

ये भी पढ़ें

Fuel Price Cut: सस्ता होगा डीजल-पेट्रोल! कच्चे तेल में गिरावट के बाद जागी उम्मीद पर ये शेयर क्यों टूटे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
CJP Protest: सीजेआई आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
CJP आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
Flipkart News: ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना
ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget