एक्सप्लोरर

Fuel Price Cut: सस्ता होगा डीजल-पेट्रोल! कच्चे तेल में गिरावट के बाद जागी उम्मीद पर ये शेयर क्यों टूटे?

Petrol Diesel Price Cut: कुछ खबरों में ऐसा दावा किया जा रहा है कि सरकार कच्चे तेल के भाव में आई गिरावट के बाद आम लोगों को महंगे डीजल-पेट्रोल से राहत देने पर विचार कर रही है...

महीनों से पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि अब ईंधन के भाव में गिरावट की उम्मीद कर रहे आम लोगों को राहत मिल सकती है. मीडिया के एक हलके में दावा किया जा रहा है कि सरकार डीजल और पेट्रोल के भाव कम करने पर विचार कर रही है. इन खबरों के सामने आने के बाद आज सप्ताह के अंतिम दिन तेल विपणन कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है.

सरकार दाम में कटौती पर कर रही है चर्चा

बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, कच्चे तेल के भाव में आई हालिया गिरावट से तेल कंपनियों का मुनाफा बढ़ा है. प्रॉफिटेबिलिटी बढ़ने से सरकारी तेल कंपनियां इस स्थिति में पहुंच गई हैं कि वे आम लोगों को डीजल और पेट्रोल के भाव पर कुछ राहत प्रदान कर सकें. रिपोर्ट के अनुसार, इसे लेकर इंटर-मिनिस्ट्रियल डिस्कशन चल रहा है. अधिकारी वैश्विक स्तर पर हो रहे बदलावों पर नजरें बनाए हुए हैं.

6 महीने पहले हुआ था आखिरी बार बदलाव

डीजल और पेट्रोल के दाम में लगभग 6 महीने से कोई बदलाव नहीं हुआ है. केंद्र सरकार ने ग्राहकों को 14 मार्च 2024 को आखिरी बार राहत दी थी. उस समय लोकसभा चुनाव के ऐलान से ऐन पहले डीजल और पेट्रोल के दाम में 2-2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी. कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये लीटर और डीजल 87.62 रुपये लीटर पर आ गया था.

इस सप्ताह कच्चे तेल में आई भारी गिरावट

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के भाव में इस दौरान बड़ी गिरावट आई है. सिर्फ इस सप्ताह ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 8 फीसदी गिरा है, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के भाव में लगभग 6 फीसदी की गिरावट है. आज ब्रेंट क्रूड 73 डॉलर से नीचे और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे ट्रेड कर रहा है. यह कच्चे तेल का बीते 9 महीने में सबसे निचला स्तर है.

कमजोर है कच्चे तेल का आउटलुक

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के भाव में और गिरावट की उम्मीद की जा रही है. अमेरिका में सुस्त आर्थिक आंकड़ों ने कच्चे तेल के भाव को नरम किया है. दूसरी ओर ओपेक प्लस यानी कच्चे तेल का उत्पादन करने वाले प्रमुख देश उत्पादन बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि फिलहाल वे उत्पादन बढ़ाने की योजना को अक्टूबर-नवंबर तक टालने के लिए सहमत हुए हैं. कुल मिलाकर आने वाले महीनों में कच्चे तेल का आउटलुक कमजोर नजर आ रहा है.

कई राज्यों में होने वाले हैं विधानसभा चुनाव

घरेलू मोर्चे पर देखें तो लोकसभा चुनाव से पहले तेल के दाम में कटौती के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी भाजपा को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा. उसके बाद अब कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस कारण डीजल-पेट्रोल के दाम में एक बार फिर से कटौती की उम्मीद बढ़ गई है. इस तरह की खबरें आने का असर आज तेल विपणन कंपनियों के शेयरों पर हुआ है. एचपीसीएल, बीपीसीएल और इंडियन ऑयल जैसे शेयर दाम में कटौती की खबर के बाद 2 फीसदी से ज्यादा लुढ़के हुए हैं.

ये भी पढ़ें: रूस से सस्ता तेल खरीदकर भारत सरकार ने बचा लिए 8 अरब डॉलर, इंपोर्ट बिल में भारी बचत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?

वीडियोज

ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार
Sandeep Chaudhary: संसद में घमासान... 'वीडियो गेम' की अजब दास्तान! | Parliament | Seedha Sawal
Kanpur Lamborghini Case: 100 घंटे में गिरफ्तारी..6 घंटे में बेल | Pratima Mishra | UP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
Embed widget