एक्सप्लोरर

Spotify में फिर होने जा रही छंटनी! निकाले जाएंगे 1500 कर्मचारी, जानें कंपनी ने क्यों लिया यह फैसला

Spotify Layoffs: बड़ी और पॉपुलर ऑनलाइन म्यूजिक कंपनी Spotify ने अपनी 17 फीसदी वर्कफोर्स को कम करने का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने इस फैसले के लिए एक बड़ी वजह बताई है, आप भी जानें.

Spotify Layoffs 2023: ऑनलाइन म्यूजिक प्लेटफॉर्म Spotify ने बड़े पैमाने पर छंटनी करने की योजना बना ली है. कंपनी ने अपने 17 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया है. ऐसे में 1500 लोगों की नौकरी खतरे में पड़ गई है. यह तीसरी बार है जब कंपनी छंटनी करने वाली है. इससे पहले जनवरी 2023 में स्पॉटिफाई ने अपने 6 फीसदी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था. वहीं जून 2023 में भी कंपनी के 2 प्रतिशत एंप्लाइज को नौकरी से निकाल दिया गया था. बता दें कि स्पॉटिफाई एक स्वीडिश ऑडियो स्ट्रीमिंग और मीडिया सर्विस प्रोवाइडर है जिसकी स्थापना साल 2006 में डेनियल ऐक ने की थी.

कंपनी ने बताई छंटनी की बताई

स्पॉटिफाई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डेनियल ऐक ने छंटनी की घोषणा करने वाले भेजे नोट में कर्मचारियों से कहा है कि कंपनी फिलहाल कई चुनौतियों से गुजर रही है. ऐसे में स्पॉटिफाई में सही वर्कफोर्स को बनाए रखना बहुत जरूरी है. उन्होंने इस छंटनी के लिए धीमी आर्थिक वृद्धि दर को जिम्मेदार ठहराया है. इसके साथ ही कंपनी के खर्च को कम करने के लिए इस फैसले को जरूरी बताया है. डेनियल ऐक ने बताया कि कंपनी अपनी कुल वर्कफोर्स में से 17 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है जिसका असर 1500 एंप्लाइज पर पड़ेगा.

निकाले गए कर्मचारियों की कंपनी करेगी मदद

सीईओ डैनियल ऐक ने यह भी कहा कि कंपनी नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों की मदद करेगी. अगले कुछ घंटों में प्रभावित कर्मचारियों को इसकी जानकारी दे दी जाएगी और कंपनी Severance Pay के तहत अगले पांच महीनों का औसत पेमेंट कर्मचारियों को देगी. इस रकम का कैलकुलेशन कर्मचारियों के काम और नोटिस पीरियड के आधार पर किया जाएगा. कंपनी ने ये भरोसा भी दिलाया है कि वह इन पांच महीनों के दौरान उनकी हेल्थ सेवाओं पर होने वाले खर्च का भी ध्यान रखेगी. 

मुश्किल दौर से गुजर रही है कंपनी

डेनियल ऐक ने जानकारी दी है कि कंपनी ने कोरोना महामारी के दौरान साल 2020 और 2021 में बड़े पैमाने पर मार्केट से कर्ज लेकर मार्केटिंग पर खर्च किया था. लेकिन इसके बाद बदलती परिस्थितियों के साथ लोन महंगा हो गया और इससे कंपनी की परेशानी बढ़ने लगी. ऐसे में कंपनी ने अपनी लागत को कम करने के लिए छंटनी का फैसला किया जिससे उसे खर्च कम करने में मदद मिलेगी. 

ये भी पढ़ें

Byju Salary Crisis: बायजू के मालिक ने घर गिरवी रख 15 हजार लोगों की सैलरी बांटी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electronic Market: रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
Crude Oil Price Today: डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget