एक्सप्लोरर

SGB: केंद्र सरकार बेचेगी सस्ता सोना, 20 जून से कर सकते हैं खरीदारी, चेक करें कितना है 10 ग्राम गोल्ड का भाव?

Sovereign Gold Bond Scheme 2022-23: केंद्र सरकार एक बार फिर सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है. आप 20 जून से 24 जून तक बाजार से कम रेट्स में गोल्ड खरीद सकते हैं-

Sovereign Gold Bond: अगर आप भी सस्ता सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. केंद्र सरकार आपको बाजार से भी सस्ते में गोल्ड खरीदने का मौका दे रही है. आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2022-23 (Sovereign Gold Bond Scheme 2022-23) की पहली सीरीज के तहत सोना खरीद सकते हैं. आपको 20 जून से यह मौका मिलेगा. तो सस्ता सोना खरीदने से पहले आप एक बार 10 ग्राम गोल्ड का भाव चेक कर लें-

कितना है रेट्स?
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2022-23 की पहली सीरीज के लिए इश्यू प्राइस 5,091 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है. आरबीआई ने इस बारे में जानकारी दी है. SGB की यह सीरीज 20 जून से लेकर 24 जून तक ओपन रहेगी. 

कब ओपन होगी दूसरी सीरीज?
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बताया कि स्वर्ण बॉन्ड योजना 2022-23 की दूसरी श्रृंखला आवेदन के लिए 22 से 26 अगस्त के दौरान उपलब्ध होगी. आपको बता दें केंद्रीय बैंक भारत सरकार की तरफ से यह बॉन्ड जारी करता है. ये निवासी व्यक्तियों, अविभाजित हिंदू परिवार (एचयूएफ), न्यासों, विश्वविद्यालयों और धर्मार्थ संस्थाओं को ही बेचे जा सकते है.

50 रुपये की मिलेगी छूट
इसके अलावा इस सीरिज में अगर आप डिजिटल मोड के जरिए पेमेंट करते हैं तो निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से छूट जाएगी. तो इस हिसाब से यह आपको 5,041 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर मिल जाएगा.

कहां से खरीद सकते हैं ये बॉन्ड?
अगर इसकी खरीदारी की बात की जाए तो निवेशक इसे स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), डाकघर और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों (Stock Exchanges), NSE और BSE के माध्यम से खरीद सकते हैं. बता दें स्माल फाइनेंस बैंक और पेमेंट बैंक में इनकी बिक्री नहीं होती है.

जानें कितना खरीद सकते हैं सोना?
अगर इसमें अधिकतम निवेश की बात की जाए तो आप मैक्सिमम 4 किलोग्राम सोने के बॉन्ड खरीद सकते हैं. इसके अलावा ट्रस्ट या फिर किसी संस्था की बात की जाए तो वह 20 किग्रा तक के बॉन्‍ड खरीद सकती हैं. 

क्या होता है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड?
आपको बता दें यह एक तरह का सरकारी बॉन्ड होता है. इस योजना को आरबीआई की ओर से जारी किया जाता है. सरकार ने इसे साल 2015 में शुरू किया था. इसको आप सोने के वजन के रूप में खरीद सकते हैं. अगर यह बॉन्ड 5 ग्राम का है तो आप समझ लीजिए कि इसकी कीमत 5 ग्राम गोल्ड के बराबर होगी. 

यह भी पढ़ें: 
SBI Hikes Rates On RD: एसबीआई ने बढ़ाया रेकरिंग डिपॉजिट्स पर ब्याज दरें, जानिए लेटेस्ट RD रेट्स

Moody's Upgrades Axis Bank & ICICI Bank: बेहतर वित्तीय परफॉर्मेंस के चलते मूडीज ने किया ICICI Bank और Axis Bank को अपग्रेड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electronic Market: रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
Crude Oil Price Today: डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget