एक्सप्लोरर

Gold Silver Price: चांदी के दाम में आई जबरदस्त गिरावट, 1200 रुपये तक लुढ़के भाव, सोना भी फिसला

Gold Silver Price: सोने-चांदी के भाव में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है. सोना जहां 200 रुपये सस्ता हुआ है, तो वहीं चांदी 1400 रुपये तक फिसल गई है.

Gold Silver Price on 30 May 2024: वायदा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है और यह कल के मुकाबले 1400 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है. इस गिरावट के बाद चांदी फिलहाल 94,800 के आसपास बनी हुई है. सोने के भाव में भी आज गिरावट देखी जा रही है और यह कल के मुकाबले करीब 200 रुपये तक सस्ता होकर 72,000 के आसपास बना हुआ है.

चांदी की चमक हुई कम

आज यानी 30 मई 2023 को 5 जुलाई को डिलीवरी वाली चांदी वायदा बाजार में कल के मुकाबले 1403 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती होकर 94,759 रुपये प्रति किलोग्राम तक आ गई है. बुधवार को चांदी 96,162 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

सोने के दाम में भी आई कमी

वायदा बाजार में सोना भी चांदी की तरह गुरुवार को लाल निशान पर बना हुआ है. 5 जून को डिलीवरी वाला सोना एमसीएक्स पर कल के मुकाबले 218 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 71,975 रुपये के भाव पर आ गया है. वहीं कल यह 72,193 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

बड़े 10 शहरों में इतना सस्ता हुआ भाव

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना 72,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • चेन्नई में 24 कैरेट सोना 73,420 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,01,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • मुंबई में 24 कैरेट सोना 72,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • कोलकाता में 24 कैरेट सोना 72,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • जयपुर 24 कैरेट सोना 72,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • पटना में 24 कैरेट सोना 72,810 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • पुणे में 24 कैरेट सोना 72,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • नोएडा में 24 कैरेट सोना 72,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 96,500  रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • लखनऊ में 24 कैरेट सोना 72,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • गुरुग्राम में 24 कैरेट सोना 72,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है

विदेशी बाजारों में सस्ता हुआ सोना-चांदी

घरेलू बाजार की तरह ही गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है. गुरुवार को कॉमैक्स पर गोल्ड जून फ्यूचर्स में सोना 12.28 डॉलर की बड़ी गिरावट साथ 2,326.69 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है. वहीं चांदी कॉमैक्स पर मई फ्यूचर्स कॉन्ट्रेक्ट 0.67 डॉलर सस्ती होकर 31.39 डॉलर पर आ गई है. 

ये भी पढ़ें-

Tax on Alimony: तलाक में पार्टनर से मिले एलिमनी के पैसे? भरना पड़ सकता है इतना इनकम टैक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपको सोन पापड़ी मिली? दिल्ली की कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे लाखों के iPhone
आपको सोन पापड़ी मिली? दिल्ली की कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे लाखों के iPhone
धनतेरस-दिवाली पर खरीद रहे हैं सोना? जानें घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं
धनतेरस-दिवाली पर खरीद रहे हैं सोना? जानें घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं
दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
OpenAI के CEO सैम ने बदला अपना नाम, रखा 'RAM' ऑल्टमैन
OpenAI के CEO सैम ने बदला अपना नाम, रखा 'RAM' ऑल्टमैन

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget