एक्सप्लोरर

चांदी की चमक पर लग सकता है ब्रेक? इंडस्ट्री बदल रही रास्ता, दाम 60% तक टूटने की चेतावनी

साल 1980 और 2011 में चांदी में जबरदस्त उछाल के बाद गिरावट का पैटर्न देखा गया था. ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि, क्या फिर से चांदी में इसी तरह की गिरावट देखने को मिल सकती है?

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • वैश्विक चांदी की मांग-उत्पादन अंतर से कीमतों में उछाल देखा गया।
  • इंडस्ट्रियल मांग बढ़ी, जिससे चांदी के विकल्प तलाशे जा रहे हैं।
  • कंपनियां चांदी की जगह तांबे जैसी धातुओं का उपयोग कर रही हैं।
  • एलन मस्क ने कीमत बढ़ने के बाद तेज गिरावट की जताई आशंका।

Silver Price Crash Prediction: चांदी की कीमतों में पिछले कुछ समय से जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. पिछले दिनों चांदी ने अपना ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड भी बनाया था. हालांकि, इसके बाद चांदी फिसल भी गई. शुक्रवार के कारोबारी दिन चांदी गिरावट के साथ बंद हुई थी. बाजार जानकारों ने वित्त वर्ष 2027 तक सिल्वर रेट में 60 फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया हैं. 

वैश्विक स्तर पर चांदी की मांग और उत्पादन के बीच पैदा हुए अंतर के कारण चांदी की कीमतों में साल 2025 में करीब 180 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है. हालांकि, साल 1980 और 2011 में चांदी में जबरदस्त उछाल के बाद गिरावट का पैटर्न देखा गया था. ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि, क्या फिर से चांदी में इसी तरह की गिरावट देखने को मिल सकती है?

दूसरे विकल्प की हो रही तलाश 

विषय के जानकारों के अनुसार, चांदी के दाम तेजी से बढ़ने और सप्लाई कम होने के कारण अब इसका असर इंडस्ट्रियल डिमांड पर भी साफ दिखने लगा है. कई सेक्टरों में चांदी का उपयोग महंगा पड़ने लगा है. जिससे कई इंडस्ट्रियों ने चांदी के दूसरे विकल्पों पर विचार शुरू कर दिया हैं.

कुछ जगहों पर तांबे जैसे मटेरियल का इस्तेमाल बढ़ाया जा रहा है. जिससे चांदी पर निर्भरता कम हो सके. चांदी की मांग का एक बहुत बड़ा हिस्सा इंडस्ट्रीयल मांग से आता है. अगर इंडस्ट्री दूसरे विकल्पों की तरफ शिफ्त होती है तो चांदी की कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है.

सिल्वर की जगह तांबे की बढ़ती पकड़

चांदी महंगा होने की वजह से अब कई कंपनियां इसके विकल्प के तौर पर तांबे की ओर रुख कर रही हैं. चीन, ऑस्ट्रेलिया, ताइवान और इजरायल की कुछ कंपनियां सॉलिड स्टेट बैटरी जैसी नई तकनीकों में तांबे का इस्तेमाल बढ़ा रही हैं.

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क के अनुसार चांदी में मौजूदा तेजी कुछ समय तक बनी रह सकती है और इसके दाम 100 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकते हैं. लेकिन इसके बाद कीमतों में तेज गिरावट का खतरा है. वित्त वर्ष 2027 के अंत तक चांदी के भाव घटकर करीब 40 डॉलर प्रति औंस के आसपास तक आने की संभावना उन्होंने जताई हैं.  

चांदी का पिछला भाव

शुक्रवार 2 जनवरी के कारोबारी दिन एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर वायदा 2,35,000 रुपये (प्रति किलो) पर ओपन हुआ था. वहीं इसके आखिर दिन एमसीएक्स पर चांदी वायदा 2,35,873 रुपये पर बंद हुआ था. कारोबारी दिन के समाप्ति चांदी ने 2,36,599 रुपये पर कारोबार करते हुए की थी. दिन का हाई लेवल 2,44,999 रुपये था. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: तेल, प्रतिबंध और राजनीति: वेनेजुएला कैसे बना ग्लोबल पावर गेम का शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget