एक्सप्लोरर

ग्रे मार्केट में धूम मचा रहा है यह आईपीओ, फटाफट चेक करें क्या है अब तक का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

Shreenath Paper IPO: श्रीनाथ पेपर प्रोडक्ट्स कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में धूम मचा रहा है. ऐसे में लिस्टिंग पर जबरदस्त फायदे के संकेत मिल रहे हैं. इसे सब्सक्राइब करने का आखिरी दिन 28 फरवरी है.

Shreenath Paper IPO: श्रीनाथ पेपर प्रोडक्ट्स कंपनी का आईपीओ 25 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है. इसके लिए बोली लगाने का आज आखिरी दिन है. 28 फरवरी को इश्यू बंद होगा. आईपीओ के जरिए कंपनियां पैसा जुटाती हैं, जिसका इस्तेमाल अलग-अलग उद्देश्यों के लिए किया जाता है. 

इस दिन किया जाएगा शेयर अलॉटमेंट

श्रीनाथ पेपर प्रोडक्ट्स लिमिटेड का आईपीओ एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है, जिसके जरिए कंपनी का लक्ष्य 23.36 करोड़ रुपये जुटाने का है.  यह आईपीओ 53.1 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है. इसे 44 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड के साथ लॉन्च किया गया है. एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 3000 शेयरों का है और रिटेल इंवेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1 लाख 32 हजार रुपये है. श्रीनाथ पेपर आईपीओ के लिए शेयर अलॉटमेंट को 3 मार्च तक अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है और  BSE SME पर इसकी लिस्टिंग 5 मार्च को होने की उम्मीद है. 

अब तक की यह रही परफॉर्मेंस

आईपीओ के अब तक के परफॉर्मेंस की बात करें, तो पहले दिन इसके सब्सक्रिप्शन की रफ्तार बेहद धीमी रही. पहले दिन यह केवल 15 परसेंट ही सब्सक्राइब हुआ. रिटेल निवेशकों ने इसे 28 परसेंट और गैर-संस्थागत निवेशकों या एनआईआई कैटेगरी में इसे 2 परसेंट ही सब्सक्राइब किया गया. बोली लगाने के दूसरे दिन इस इश्यू को 33 परसेंट सब्सक्राइब किया गया. रिटेल कैटेगरी में 63 परसेंट और एनआईआई कैटेगरी में 3 परसेंट सब्सक्राइब किया गया. 

ग्रे मार्केट में प्राइस ने लगाई छलांग

हालांकि, श्रीनाथ पेपर प्रोडक्ट्स कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में धूम मचा रहा है. मार्केट विशेषज्ञों के मुताबिक, अनलिस्टेड मार्केट में श्रीनाथ पेपर प्रोडक्ट्स कंपनी का आईपीओ 8 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है, जो कैप प्राइस के मुकाबले 18.8 परसेंट ज्यादा है. यह प्राइस जंप आज ही देखने को मिला. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है इसके बाद निवेशक इसे ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राइब करें. बता दें कि गैलेक्टिको कॉरपोरेट सर्विसेज आईपीओ के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज रजिस्ट्रार है. 

क्या करती है कंपनी? 

श्रीनाथ पेपर प्रोडक्ट्स लिमिटेड उन इंडस्ट्रीज को पेपर मैटेरियल सप्लाई करता है, जहां कच्चे माल के रूप में कागज का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर होता है जैसे कोटिंग बेस्ड पेपर, फूड ग्रेड पेपर, मशीन ग्लेज्ड पेपर वगैरह. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 

Universal Pension Scheme: यूनिवर्सल पेंशन स्कीम से किसे मिलेगा फायदा, यूरोप-अमेरिका से आई है मोदी सरकार की इस नई योजना की सोच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget