एक्सप्लोरर

Share Market Opening 15 March: वैश्विक दबाव में खराब शुरुआत, 73 हजार अंक से नीचे खुला सेंसेक्स

Share Market Open Today: घरेलू शेयर बाजार के लिए यह सप्ताह ठीक साबित नहीं हुआ है. सप्ताह के दौरान ज्यादातर सेशन में गिरावट ही आई है...

Share Market Opening 15 March: घरेलू शेयर बाजार ने सप्ताह के अंतिम दिन भी नुकसान के साथ कारोबार की शुरुआत की. दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी50 के ऊपर वैश्विक गिरावट का असर दिख रहा है. सेंसेक्स ने आज 180 अंक से ज्यादा के नुकसान के साथ 73 हजार अंक से नीचे कारोबार की शुरुआत की.

शुरुआती सेशन के चंद मिनटों के कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक तक लुढ़क चुका था. सुबह के 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स 251 अंक नीचे उतर चुका था और 72,845 अंक पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी करीब 70 अंक लुढ़ककर 22,075 अंक के पास आ चुका था.

प्री-ओपन सेशन से मिले ऐसे संकेत

प्री-ओपन सेशन में बाजार सुस्ती के संकेत दिखा रहा था. प्री-ओपन सेशन में एनएसई का निफ्टी50 इंडेक्स 80 अंक से ज्यादा गिरा हुआ था, जबकि सेंसेक्स 210 अंक से ज्यादा के नुकसान के साथ 72,900 अंक से नीचे आया हुआ था. सुबह 8.15 बजे गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा 50 अंक लुढ़ककर 22,180 अंक पर आया हुआ था. इससे संकेत मिल रहा था कि बाजार की आज की शुरुआत घाटे वाली हो सकती है.

कल बाजार ने की थी अच्छी रिकवरी

इससे पहले गुरुवार को बाजार ने शुरुआती गिरावट से उबरकर अच्छी वापसी की थी और फायदे में रहा था. कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई सेंसेक्स 335.39 अंक (0.46 फीसदी) के फायदे के साथ 73,097.28 अंक पर रहा था. वहीं एनएसई निफ्टी 148.95 अंक (0.68 फीसदी) की तेजी के साथ 22,146.65 अंक पर बंद हुआ था.

विदेशी बाजारों में गिरावट हावी

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट देखी गई. वॉल स्ट्रीट पर डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.35 फीसदी की गिरावट आई. वहीं एसएंडपी500 में 0.29 फीसदी की और टेक फोकस्ड इंडेक्स नास्डैक कंपोजिट में 0.30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. आज के कारोबार में एशियाई बाजार भी गिरे हुए हैं. जापान का निक्की 0.30 फीसदी के नुकसान में है. हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दिख रही है.

बड़े शेयरों का आज ऐसा है हाल

शुरुआती सेशन में ज्यादातर बड़े शेयर लुढ़के हुए थे. सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से सिर्फ 8 को छोड़कर बाकी की 22 कंपनियों के शेयर नुकसान में थे. महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे ज्यादा 1.37 फीसदी के नुकसान में था. इंफोसिस, एक्सिस बैंक जैसे शेयर एक-एक फीसदी से ज्यादा के नुकसान में थे. आज आईटी शेयरों पर प्रेशर दिख रहा है. एचसीएल टेक, विप्रो, टीसीएस, टेक महिंद्रा समेत सारे प्रमुख आईटी शेयर रेड जोन में हैं. दूसरी ओर पारवग्रिड कॉरपोरेशन का शेयर सबसे ज्यादा 1.30 फीसदी के फायदे में था. टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, एसबीआई जैसे बड़े शेयर भी ग्रीन जोन में थे.

ये भी पढ़ें: डीजल-पेट्रोल के दाम कम होने के बाद इन शेयरों के भाव पर होगा असर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
CJP Protest: सीजेआई आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
CJP आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
Flipkart News: ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना
ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget