एक्सप्लोरर

सेंसेक्स में 213 अंकों का उछाल, निफ्टी 9250 के करीब पहुंचा

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार में आज फिर तेजी दर्ज की गई है और सेंसेक्स-निफ्टी 0.5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज तेजी के चलते निफ्टी ने 9200 का अहम स्तर पार कर लिया है और वहीं सेंसेक्स ने भी 200 अंकों से ज्यादा का उछाल दिखाया है.

क्या रही बाजार की तेजी की वजह? बाजार में तेजी की वजह ये है कि चौथी तिमाही के नतीजों का सिलसिला शुरू होने वाला है जिसमें कंपनियो के अच्छे नतीजे की उम्मीद है. वहीं बाजार में लिक्विडिटी बढ़ने और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के सपोर्ट से भी शेयर बाजार में तेजी आई है. आज के कारोबार में निफ्टी ने 9242.7 तक दस्तक दी, जबकि सेंसेक्स 29804.5 तक पहुंचा था. अंत में निफ्टी 9240 के करीब बंद हुआ है, तो सेंसेक्स 29800 के आसपास बंद हुआ है.

1104201706_HC_Stock_Market_Intraday-600

कैसी रही बाजार की चाल? आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 212.6 अंक यानि करीब 0.72 फीसदी की मजबूती के साथ 29,788.4 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 55.5 अंक यानि 0.6 फीसदी की तेजी के साथ 9,237 के स्तर पर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज के कारोबार के दौरान मीडिया, मेटल और एनर्जी शेयरों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में बढ़त के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. बैंक निफ्टी 1 फीसदी की तेजी के साथ और बीएसई रियल्टी इंडेक्स 1.3 फीसदी की उछाल के साथ बंद होने में कामयाब रहा है. आज के कारोबार के दौरान चढ़ने वाले शेयरों में एफएमसीजी इंडेक्स 1.7 फीसदी, कैपिटल गुड्स इंडेक्स 1.5 फीसदी और कंज्यूमर ड्युरेबल्स इंडेक्स 0.75 फीसदी की मजबूती दिखाकर बंद हो पाए हैं. आईटी इंडेक्स में 0.6 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 0.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी तेजी रही, बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी चढ़कर बंद हुआ. बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.3 फीसदी बढ़कर बंद होने में कामयाब रहा है.

गिरने वाले सेक्टर्स पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा गिरावट मेटल शेयरों में रही जो 1.5 फीसदी टूटे और मीडिया शेयरों में 0.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा एनर्जी शेयर 0.04 फीसदी की मामूली गिरावट पर बंद हुए है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में अच्छी तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ और बाकी 20 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ बंद मिला है. चढ़ने वाले शेयरों में आईटीसी 3.03 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 2.11 फीसदी, अंबुजा सीमेंट 2.08 फीसदी, पावर ग्रिड 2 फीसदी और बैंक ऑफ बड़ौदा भी 2 फीसदी की कुल बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे है. एलएंडटी ने 1.89 फीसदी और एसबीआई 1.71 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार बंद किया है.

वहीं आज के कारोबार के दौरान निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में आज अदानी पोर्ट्स 5.38 फीसदी, जी एंटरटेनमेंट 2.60 फीसदी, टाटा पावर 1.78 फीसदी, सिप्ला 1.64 फीसदी, टाटा स्टील 1.5 फीसदी, ग्रासिम 0.76 फीसदी और टाटा मोटर्स डीवीआर 0.72 फीसदी तक गिरकर बंद हुए हैं.

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों का हाल मिडकैप शेयरों में पीरामल एंटरप्राइजेज, श्रीराम सिटी, ओरिएंटल बैंक, एबीबी इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया में 3.8-2.7 फीसदी के बीच की तेजी के साथ बंद मिला है. वहीं स्मॉलकैप शेयरों में कोपरण, शक्ति पंप्स, होंडा सीएल, कर्नाटक बैंक और सारेगामा इंडिया के शेयरों ने 17.5-8.7 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार खत्म किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: एशियाई बाजारों में हड़कंप के बीच बम-बम हुआ भारतीय शेयर बाजार, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स
एशियाई बाजारों में हड़कंप के बीच बम-बम हुआ भारतीय शेयर बाजार, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स
Gold-Silver Rate: एक झटके में फिर सस्ता हुआ सोना, 2000 के करीब गिरा भाव; चांदी ने बदली करवट
एक झटके में फिर सस्ता हुआ सोना, 2000 के करीब गिरा भाव; चांदी ने बदली करवट
LPG Rate Today: कमर्शियल सिलेंडर के बाद क्या अब घरेलू सिलेंडर भी होगा सस्ता? जानें आज कितनी है कीमत
कमर्शियल सिलेंडर के बाद क्या अब घरेलू सिलेंडर भी होगा सस्ता? जानें आज कितनी है कीमत
Petrol-Diesel Rate: नायरा के बाद अब सरकारी तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें कितना हुआ बदलाव?
नायरा के बाद अब सरकारी तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें कितना हुआ बदलाव?

वीडियोज

दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
दिल्ली-NCR में बारिश, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; मौसम हुआ सुहाना
दिल्ली-NCR में बारिश, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; मौसम हुआ सुहाना
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे? जानिए डिटेल्स
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे?
Embed widget