एक्सप्लोरर

SBI ने दी ग्राहकों को खुशखबरीः एफडी पर बढ़ाई ब्याज दरें, आज से होंगी लागू

1 करोड़ रुपये से कम वाली 1 साल से 10 साल के बीच की एफडी पर 0.05 फीसदी से लेकर 0.1 फीसदी तक की ब्याज दरें बढ़ाई गई हैं. ये बढ़ी हुई दरें आज से यानी 30 जुलाई से लागू हो गई हैं.

नई दिल्लीः देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए आज से एफडी पर रेट बढ़ा दिए हैं. अलग अलग मैच्योरिटी दर की एफडी के लिए ब्याज दरों में इजाफा किया गया है. ये सामान्य और सीनियर सिटीजन्स दोनों नागरिकों के लिए हैं. एसबीआई की कॉर्पोरेट वेबसाइट sbi.co.in पर इसकी जानकारी दी गई है.

कितनी बढ़ाई गई हैं ब्याज दरें 1 करोड़ रुपये से कम वाली 1 साल से 10 साल के बीच की एफडी पर 0.05 फीसदी से लेकर 0.1 फीसदी तक की ब्याज दरें बढ़ाई गई हैं. ये बढ़ी हुई दरें आज से यानी 30 जुलाई से लागू हो गई हैं.

1 करोड़ रुपये से कम वाली एफडी पर ब्याज दरें 1 साल से ज्यादा और 2 साल से कम की एफडी जिस पर पहले 6.65 फीसदी का ब्याज मिल रहा था उस पर 6.7 फीसदी का ब्याज मिलेगा. 2 साल से ज्यादा और 3 साल से कम की एफडी जिस पर पहले 6.65 फीसदी का ब्याज मिल रहा था उस पर 6.75 फीसदी का ब्याज मिलेगा. 3 साल से 5 साल के बीच की एफडी जिस पर पहले 6.7 फीसदी का ब्याज मिल रहा था उस पर 6.8 फीसदी का ब्याज मिलेगा. 5 साल से 10 साल के बीच की एफडी जिस पर पहले 6.75 फीसदी का ब्याज मिल रहा था उस पर 6.85 फीसदी का ब्याज मिलेगा.

सीनियर सिटीजन्स के लिए 1 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर नई ब्याज दरें 1 साल से ज्यादा और 2 साल से कम की एफडी जिस पर पहले 7.15 फीसदी का ब्याज मिल रहा था उस पर 7.2 फीसदी का ब्याज मिलेगा. 2 साल से ज्यादा और 3 साल से कम की एफडी जिस पर पहले 7.15 फीसदी का ब्याज मिल रहा था उस पर 7.25 फीसदी का ब्याज मिलेगा. 3 साल से 5 साल के बीच की एफडी जिस पर पहले 7.2 फीसदी का ब्याज मिल रहा था उस पर 7.3 फीसदी का ब्याज मिलेगा. 5 साल से 10 साल के बीच की एफडी जिस पर पहले 7.25 फीसदी का ब्याज मिल रहा था उस पर 7.35 फीसदी का ब्याज मिलेगा.

एसबीआई के रिकरिंग डिपॉजिट की ब्याज दरें एसबीआई के फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह ही हैं तो आरडी पर नई ब्याज दरें भी आज से बदल जाएंगी. इससे पहले एसबीआई ने 28 मई को एफडी की दरों में बदलाव किया था. माना जा रहा है कि दूसरे बैंक भी जल्द एसबीआई की तरह अपने एफडी रेट में इजाफा कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
इमरजेंसी के लिए 5 लाख कहां रखें, FD, सेविंग्स या लिक्विड फंड?
इमरजेंसी के लिए 5 लाख कहां रखें, FD, सेविंग्स या लिक्विड फंड?
केरल की बेकरी ने कमाए 822 करोड़, बिना किसी से पैसा उठाए, कैसे बनी बड़ा ब्रांड?
केरल की बेकरी ने कमाए 822 करोड़, बिना किसी से पैसा उठाए, कैसे बनी बड़ा ब्रांड?
CJP Protest: दिल्ली में 15 लाख व्यापारियों के रोजगार पर संकट, 2000 करोड़ का नुकसान
CJP Protest: दिल्ली में 15 लाख व्यापारियों के रोजगार पर संकट, 2000 करोड़ का नुकसान

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget