एक्सप्लोरर

India's Oil Supplier: सऊदी अरब बना भारत का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल सप्लायर देश, देखें डिमांड

Oil Supplier: भारत ने अगस्त में सऊदी अरब से 8,63,950 बैरल प्रति दिन (bpd) तेल खरीदा है. यह मात्रा जुलाई की तुलना में 4.8 प्रतिशत ज्यादा है. रूस से रोजाना 8,55,950 bpd तेल आयात हुआ है.

India's Second Biggest Oil Supplier: भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल इम्पोर्टर्स और कंस्यूमर है. साथ ही वह अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल विदेशों से लेता आ रहा है. अब रूस को पछाड़कर सऊदी अरब भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता (सप्लायर) देश बन गया है. रूस ने 3 महीने पहले सऊदी को पछाड़ दिया था, लेकिन अब वह मामूली अंतर से नीचे आकर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. पहले स्थान की बात करें तो भारत ने अगस्त में ईरान से सर्वाधिक तेल खरीदा है. 

OPEC देशों में घटी डिमांड 
भारत ने अगस्त माह में सऊदी अरब से 8,63,950 बैरल प्रति दिन (bpd) तेल खरीदा है. यह मात्रा जुलाई की तुलना में 4.8 प्रतिशत ज्यादा है. रूस से रोजाना 8,55,950 bpd तेल आयात हुआ है, जो जुलाई की तुलना में 2.4 प्रतिशत कम है. सऊदी से आ रहे ज्यादा तेल के बावजूद भारत का पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन (Organization of the Petroleum Exporting Countries - OPEC) देशों से तेल निर्यात कम होकर 59.8 प्रतिशत हो गया है, जो 16 सालों में सबसे कम है.

चीन के बाद भारत का नम्बर 
आपको बता दे कि चीन के बाद रूस से भारत सबसे ज्यादा तेल की खरीदारी करता है. दरअसल, यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद कई पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए थे. ऐसे में रूस ने अपनी अर्थव्यवस्था को चलाने के लिए कम दाम पर तेल और दूसरे कच्चे माल की पेशकश की थी. इसके बाद से भारत ने रूस से तेल का आयात बढ़ा दिया था और जून माह में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद इसमें कमी आ गई है.

अब छूट कम कर रहा रूस 
तेल के बाजार पर नजर रखने वाली एक कंपनी के अनुसार भारत समझौते के तहत सऊदी अरब से तेल की आपूर्ति बंद नहीं कर सकता है. साथ ही रूस भी एशिया की मांग में तेजी को देखते हुए अपनी छूट कम कर रहा है.

भारत की कम हुई डिमांड 
अगस्त 2022 में भारत का कच्चे तेल का आयात कम होकर 5 महीनों के निचले स्तर पर है और यह 4.45 मिलियन bpd रहा है. वही जुलाई की तुलना में 4.1 प्रतिशत कम रहा है. इसके पीछे का कारण कुछ रिफाइनरी में मरम्मत कार्य चल रहे है, जिसके चलते यह गिरावट देखी गई है. अजरबैजान, रूस और कजाकिस्तान आदि से तेल की खरीद के कारण अफ्रीका और दूसरे देशों से आयात कम हो गया है. अफ्रीकी देशों से भारत का आयात लगभग आधा कम होकर 4.2 प्रतिशत रह गया है.

इन देशों से खरीदा तेल
पिछले महीने भारत ने सबसे ज्यादा ईरान से तेल आयात किया है. सऊदी अरब दूसरे, रूस तीसरे, संयुक्त अरब अमीरात चौथे और कजाकिस्तान 5वें स्थान पर रहा है. कजाकिस्तान ने कुवैत को पछाड़कर यह स्थान हासिल किया है. अमेरिका इस सूची में छठे स्थान पर रहा है. भारत ने रूस से कुल तेल अप्रैल से अगस्त तक 7.57 लाख bpd तेल (कुल आयात का 16 प्रतिशत) आयात किया है, जिसकी मात्रा 1 साल केवल 20,000 bpd थी.

ये भी पढ़ें-

Job Market Growth: देश की 61 फीसदी कॉरपोरेट कंपनियां में होगी बड़ी भर्ती, बढ़ेगा रोजगार का आंकड़ा

संपत्ति गिफ्ट करने का ये है सही तरीका, अगर ऐसा हुआ तो वापस ले सकते हैं प्रॉपर्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget