एक्सप्लोरर

Sanchar Saathi Portal: चोरी हुए स्मार्टफोन की खोज होगी आसान, संचार साथी पोर्टल के जरिए घर बैठे ऐसे बनेगा काम

Sanchar Saathi Portal: अगर आपका मोबाइल फोन कहीं खो गया है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन को ब्लॉक कर सकते हैं. सरकार का ये पोर्टल आपकी मदद करेगा.

Sanchar Saathi Portal: आमतौर पर जब किसी व्यक्ति का स्मार्टफोन चोरी या गुम जाता है तो वह केवल पुलिस में शिकायत दर्ज करके उसके बारे में भूल जाता है. मगर अब सरकार ने एक ऐसे पोर्टल को लॉन्च किया है जिसके जरिए आप अपने चोरी या खोए हुए स्मार्टफोन को प्राप्त कर सकते हैं. आजकल के समय में स्मार्टफोन में पर्सनल डाटा, नेट बैंकिंग, यूपीआई आदि जैसी कई जानकारियां दर्ज होती है. ऐसे में फोन चोरी या गुम हो जाने की स्थिति में इन सभी को ब्लॉक करना पड़ता है. ऐसी ही स्थिति से बचने के लिए और लोगों की सुविधा के लिए मोदी सरकार ने संचार साथी पोर्टल (Sanchar Saathi Portal) में 16 मई को लॉन्च किया है.

चोरी किए गए मोबाइल को यूज करना नहीं होगा आसान

रेल और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव (IT Minister Ashwini Vaishnaw) ने 16 मई को संचार साथी पोर्टल को लॉन्च (Sanchar Saathi Portal Launched) किया. इस पोर्टल के जरिए आप अपने खोए हुए मोबाइल नंबर को ब्लॉक और अनब्लॉक कर सकते हैं. ऐसे में अगर अब चोरी किए गए मोबाइल का इस्तेमाल करना आसान नहीं रहेगा. इस पोर्टल पर आप खोए हुए मोबाइल को आसानी से शिकायत दर्ज करा पाएंगे. इसके साथ ही उसे अब ट्रैक करने में भी मदद मिलेगी. ध्यान देने वाली बात ये है कि चोरी हुए मोबाइल के बारे में संचार साथी पोर्टल पर जानकारी दर्ज करवाने पर मोबाइल ऑपरेटर को इसकी जानकारी मिल जाएगी. इसके बाद उस मोबाइल के मिलने की खबर अपडेट होने के बाद इसे चालू किया जाएगा. इस पोर्टल के जरिए आपको यह भी पता चलेगा कि एक आईडी पर कुल कितने सिम कार्ड जारी किए गए हैं.

चोरी किए गए मोबाइल को कैसे करें ब्लॉक-

  • अगर आपका मोबाइल चोरी हो गया है और आपके उसे दुरुपयोग से बचाने के लिए ब्लॉक करना चाहते हैं तो https://sancharsaathi.gov.in/ पर क्लिक करें.
  • इसमें Citizen Centric Services को चुनें.
  • यहां आपको Block Your Lost/Stolen Mobile का विकल्प दिखेगा जिस पर क्लिक करें.
  • इस ऑप्शन को चुनने के बाद ही आपके सामने एक पेज खुलेगा जहां आपको मोबाइल से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी.
  • आपको दोनों मोबाइल नंबर, 15 डिजिट का दोनों IMEI नंबर दर्ज करना होगा.
  • इसके साथ ही आपको डिवाइस मॉडल और मोबाइल का इनवॉइस भी अपलोड करना होगा.
  • फिर आपको मोबाइल खोने की तारीख, टाइम, जिला और राज्य की जानकारी भी फिल करना होगी.
  • इसके साथ ही आपको पुलिस में दर्ज की गई शिकायत नंबर, पुलिस स्टेशन का लोकेशन, राज्य और जिले का नाम भी दर्ज करना होगा.
  • पुलिस शिकायत की कॉपी अपलोड कर दें यहां.
  • फिर अपनी पर्सनल जानकारी जैसे नाम, एड्रेस, ईमेल जैसी जानकारी दर्ज कर दें.
  • आखिरी में Disclaimer को चुनें और फॉर्म सब्मिट कर दें.
  • इस फॉर्म को जमा होने के बाद आपके फोन को ब्लॉक कर दिया जाएगा.
  • इस के जरिए आप फोन को ट्रैक भी कर सकते हैं.

टेलीकॉम क्षेत्र में फ्रॉड को रोकने की कोशिश

इस पोर्टल को लॉन्च करते वक्त आईटी टेलीकॉम और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश में डिजिटल इंडिया के मिशन को बढ़ाने और टेलीकॉम यूजर्स की सेफ्टी को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने संचार सारथी पोर्टल शुरू किया है. इसके जरिए चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करने के लिए सीईआईआर (Central Equipment Identity Register) की शुरुआत की गई ह. अब यूजर्स यह भी जान सकेंगे कि उनके आई़डी और नाम पर कितने सिम रजिस्टर्ड है. इसके अलावा एएसटीआर (Artificial Intelligence and Facial Recognition powered Solution for Telecom SIM Subscriber Verification) का इस्तेमाल करके फर्जी सिम यूजर्स की भी पहचान की जा सकेगी. पोर्टल के लॉन्च पर अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि कुल 40 लाख फर्जी मोबाइल कनेक्शन की पहचान की गई है. 

ये भी पढ़ें-

India-EU FTA: भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर आई बड़ी जानकारी, इस बात पर बनी सहमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget