एक्सप्लोरर

Rupee to Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटा, शुरुआती कारोबार में 77.74 पर आया

Rupee to Dollar: अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए ब्याज दरों में और बढ़ोतरी पर विचार करने की चिंताओं के कारण रुपया कमजोर हुआ.

Rupee to Dollar: विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने और घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के कारण रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे टूटकर 77.74 पर आ गया. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 77.72 पर कमजोर खुला, फिर और गिरावट के साथ 77.74 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की कमजोरी दर्शाता है.

बुधवार को रुपया ऑलटाइम लो पर
बुधवार को रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 77.61 प्रति डॉलर के अपने नये सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था. इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 103.65 पर आ गया. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.37 फीसदी बढ़कर 110.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था.

करेंसी मार्केट के जानकारों का क्या है कहना
विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए ब्याज दरों में और बढ़ोतरी पर विचार करने की चिंताओं के कारण रुपया कमजोर हुआ.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विदेशी मुद्रा और सर्राफा विश्लेषक, गौरांग सोमैया ने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व के गवर्नर की टिप्पणियों से पता चलता है कि आने वाली बैठक में भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी जारी रह सकती है.’’ एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, "डॉलर इंडेक्स ने 103.50 के करीब समर्थन हासिल किया और पूंजी बाजार में उच्चस्तर पर मुनाफावसूली देखी गई, जिससे रुपये में कमजोरी आई."

फेडरल रिजर्व का रुझान
फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल ने कहा कि यदि चार दशक के उच्चस्तर पर चल रही मुद्रास्फीति पहले की गई ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद भी कम नहीं होती है, तो केंद्रीय बैंक को ‘‘अधिक आक्रामक तरीके से आगे बढ़ने पर विचार करना होगा.’’ 

वैश्विक कारण
अप्रैल में रूस के तेल उत्पादन में गिरावट के कारण चीन में मांग में सुधार की उम्मीद के साथ-साथ आपूर्ति की चिंताओं के कारण कच्चे तेल की कीमतें एक फीसदी से अधिक बढ़कर 113.45 डॉलर प्रति बैरल हो गईं. ब्रिटेन की मुद्रास्फीति अप्रैल में 40 साल के उच्चस्तर नौ फीसदी पर पहुंचने के बाद अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ब्रिटिश पाउंड में गिरावट देखने को मिली.

पाकिस्तान में रुपये की हालत भी खस्ता
पाकिस्तानी रुपया बुधवार को दो रुपये की गिरावट के बाद अमेरिकी डॉलर के मुकाबले खुले बाजार में 200 के महत्वपूर्ण स्तर को छू गया. इस बीच, इंटरबैंक बाजार में स्थानीय मुद्रा 2.1 रुपये की गिरावट के साथ केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप के बावजूद इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान ग्रीनबैक के मुकाबले 199 रुपये के एक और ऐतिहासिक निचले स्तर पर गिर गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget