एक्सप्लोरर

RuPay Card: सिंगापुर और यूएई में दौड़ रहा रुपे कार्ड आखिर क्यों श्रीलंका में अटक गया, फंसा है छोटा सा पेंच

RuPay Service: श्रीलंका में हाल ही में यूपीआई सेवा की शुरुआत हो गई थी. मगर, अभी तक रुपे कार्ड को लेकर कोई रास्ता नहीं निकल पाया है. सरकार जल्द से जल्द इस संबंध में फैसला ले सकती है.

RuPay Service: भारत अपने रुपे कार्ड (RuPay Card) और यूपीआई सेवाओं (UPI Service) को पूरी दुनिया में पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है. फिलहाल रुपे कार्ड सर्विस (RuPay Card Services) नेपाल, भूटान, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शुरू हो चुकी हैं. मगर, श्रीलंका में इस सेवा को शुरू करने में एक पेंच फंस गया है. भारत चाहता है कि देसी टूरिस्ट इन पड़ोसी देशों में बिना किसी दिक्कत के आसानी से भुगतान कर सकें. मगर, भारतीय और श्रीलंका के बैंक ट्रांजेक्शन पर फीस पेमेंट को लेकर आपसी सहमति नहीं बना पाए हैं. इसके चलते श्रीलंका में रुपे कार्ड सेवा अटक गई है. 

श्रीलंका में शुरू हो चुकी है यूपीआई सर्विस 

भारत सरकार डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के सभी प्रयास कर रही है. उसकी कोशिश है कि रुपे कार्ड को भारत आने वाले श्रीलंका के लोग भी इस्तेमाल कर सकें. भारत अपने पड़ोसी देश श्रीलंका में यूपीआई सेवा पहले ही शुरू कर चुका है. इसके चलते भारतीय टूरिस्ट आसानी से श्रीलंका में भी यूपीआई ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. सरकारी अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल एनआईपीएल (NPCI International Payments Ltd) की तरफ से श्रीलंका के लिए रुपे टेक्नोलॉजी प्रयोग में नहीं है. मगर, दोनों ओर के सेंट्रल बैंक इस दिशा में वार्ता कर रहे हैं ताकि रुपे कार्ड की मदद से श्रीलंका में भी शॉपिंग और एटीएम से पैसा निकालने की सुविधा मिल जाए.

जल्द निकाला जाएगा समाधान 

हालांकि, श्रीलंका के साथ बैंक ट्रांजेक्शन चार्ज पर एक राय नहीं बनने के चलते मामला अटक गया है. इसका समाधान जल्द ही निकाल लिया जाएगा. भूटान और मॉरीशस के बाद जल्द ही श्रीलंका तीसरा ऐसा देश बन जाएगा, जहां यूपीआई और रुपे ट्रांजेक्शन की अनुमति होगी. फिलहाल इस मसले पर वित्त विभाग, एनपीसीआई और श्रीलंका ने कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया है. 

75 करोड़ रुपे कार्ड हो चुके हैं जारी 

रुपे कार्ड को फाइनेंशियल सर्विसेज और पेमेंट्स नेटवर्क के तहत लॉन्च किया गया था. यह भारत की ओर से इंटरनेशनल कार्ड पेमेंट्स प्रोवाइडर्स का विकल्प है. इसका मकसद देश में नकदी के इस्तेमाल को घटाना भी है. रुपे वेबसाइट के अनुसार, लगभग 1100 पब्लिक, प्राइवेट और कोआपरेटिव बैंक इस कार्ड को जारी करते हैं. एसबीआई और पीएनबी जैसे बड़े बैंक इसके प्रमोटर हैं. अब तक लगभग 75 करोड़ रुपे कार्ड जारी किए जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें 

Tata Sons: टीसीएस के शेयर बेचेगी टाटा संस, 9300 करोड़ रुपये की होगी बिग डील  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget