एक्सप्लोरर

Stamp Duty: रियल एस्टेट सेक्टर में बूम का असर, राज्यों की स्टांप ड्यूटी से हुई जबरदस्त कमाई

Real Estate Sector: देश में स्टांप और पंजीकरण शुल्क के रूप में चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के राजस्व संग्रह में 35 फीसदी इजाफा हुआ हैं. जिसके बाद यह 948.47 अरब रुपये पर पहुंच गया हैं.

Stamp Duty Revenue In India 2022 : देश भर में प्रॉपर्टी सेक्टर से जुडी अच्छी खबर सामने आ रही हैं. देश में आवासीय संपत्तियों की बिक्री में भारी उछाल देखा गया हैं. जिसका असर चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में स्टांप और पंजीकरण शुल्क के रूप में राजस्व संग्रह 35 फीसदी बढ़ोत्तरी दर्ज करने के साथ 948.47 अरब रुपये पर पहुंच गया हैं. वर्ष 2021-22 की अप्रैल-सितंबर में देश के 27 राज्यों और एक केंद्रशासित राज्य जम्मू-कश्मीर को स्टांप और पंजीकरण शुल्क के रूप में 701.20 अरब रुपये की कमाई हुई थी.

महाराष्ट्र पहले और यूपी दूसरे पायदान पर 
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की रिपोर्ट के अनुसार, 2022-23 की पहली छमाही में महाराष्ट्र को स्टांप और पंजीकरण शुल्क के रूप में सबसे ज्यादा 186 अरब रुपये की कमाई हुई. यह आंकड़ा पिछले वित्तवर्ष की इसी समान अवधि के 113 अरब रुपये से 65 फीसदी ज्यादा रही हैं. इस मामले में उत्तर प्रदेश 123.94 अरब रुपये के साथ दूसरे स्थान पर पहुंचा है. यह 2021-22 की समान अवधि के 93 अरब रुपये के साथ 33 फीसदी अधिक रहा हैं. 

ये हैं बढ़ी वजह 
प्रॉपर्टी के स्टांप और पंजीकरण शुल्क में इजाफा होने के पीछे का सबसे बड़ा कारण मकानों की कीमतें 5 फीसदी बढ़ी हैं. आपको बता दे कि देश के 11 राज्यों की स्टांप और पंजीकरण शुल्क के रूप में कमाई 40 फीसदी से ज्यादा हुई है. 8 प्रमुख शहरों में इस साल के पहले 9 महीने यानी जनवरी-सितंबर में मकानों की कीमतें करीब 5 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई हैं. लागत में बढ़ोतरी और मकानों की मजबूत मांग से कीमतों में इजाफा हुआ है. 

कितना हुआ इजाफा 
कुछ राज्यों में सम्पत्ति की कीमत में इजाफा हुआ हैं. जैसे दिल्ली-एनसीआर में 5 फीसदी कीमतें बढ़कर 4,700-4,900 रुपये प्रति वर्ग फुट पहुंच गईं हैं. वही अहमदाबाद में 5 फीसदी बढ़कर 3,600-3,800 रुपये, बंगलूरू में 6 फीसदी बढ़कर 5,900-6,100 रुपये और चेन्नई में 2 फीसदी इजाफे के साथ 5,500-5,700 रुपये प्रति वर्ग फुट पहुंच गए हैं. हैदराबाद में प्रॉपर्टी की कीमतें 4 फीसदी, कोलकाता में 3 फीसदी, महाराष्ट्र के शीर्ष 2 बाजारों मुंबई एवं पुणे में क्रमशः 3 फीसदी और 7 फीसदी बढ़ी हैं. 

इन राज्यों के राजस्व में 104 फीसदी वृद्धि 
मालूम हो कि महाराष्ट्र, तेलंगाना, राजस्थान, केरल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय और मिजोरम राज्य के राजस्व में सर्वाधिक 104 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है. आपको जानकारी दे दे कि, बिहार ही अकेला ऐसा राज्य है, जिसके संग्रह में 73 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई हैं. इसकी कमाई 23 अरब रुपये से घटकर 6.21 अरब रुपये रह गई. महाराष्ट्र और यूपी के अलावा वाले राज्यों का देखें कमाई कितनी हुई हैं.

राज्य           कमाई तेजी
तमिलनाडु 86.62 अरब रुपये 39 फीसदी
कर्नाटक  82.29 अरब रुपये 39 फीसदी
तेलंगाना  72.12 अरब रुपये 48 फीसदी
गुजरात  62.76 अरब रुपये 31 फीसदी
हरियाणा  43.28 अरब रुपये 23 फीसदी
आंध्र प्रदेश  41.39 अरब रुपये 22 फीसदी
राजस्थान 40.38 अरब रुपये 42 फीसदी
मध्यप्रदेश  40.62 अरब रुपये 17 फीसदी

 

यह भी पढ़ेंः 

Twitter Employees: एलन मस्क ने ट्विटर कर्मचारियों पर दिखाई सख्ती, अब हर शुक्रवार ईमेल पर देनी होगी रिपोर्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?
RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?
ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget