बाजार में जल्द आएगा 20 रुपये का नया नोट, RBI ने किया एलान
नए नोट के आने के बाद भी पुराने नोट मान्य रहेंगे. 20 रुपये का ये नया नोट महात्मा गांधी सीरीज में ही जारी होगा, जिसका आकार और डिजाइन पहले के मुकाबले अलग होगा.

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) 10, 50, 100, 200 और 500 के बाद अब जल्द ही 20 रुपये के नए नोट जारी करेगा. 20 रुपये के नए नोट की जानकारी आरबीआई के एक डॉक्यूमेंट के हवाले से आई है. नोट बदलने का ये क्रम साल 2016 में नोटबंदी के बाद से शुरू हुआ था. उस दौरान 2000 के नोट की भी शुरुआत की गई थी. 20 रुपए का ये नया नोट नोटबंदी के बाद जारी होने वाला 7वां नोट होगा.
नए नोट के आने के बाद भी पुराने नोट मान्य रहेंगे. 20 रुपये का ये नया नोट महात्मा गांधी सीरीज में ही जारी होगा, जिसका आकार और डिजाइन पहले के मुकाबले अलग होगा. हालांकि, आरबीआई की ओर से नोट के रंग और डिजाइन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, 31 मार्च 2016 तक देश में 20 रुपये के 492 करोड़ नोट चलन में थे. मार्च 2018 में इनकी संख्या बढ़कर 1000 करोड़ हो गई जो कि चलन में मौजूद कुल नोटों की हिस्सेदारी का 9.8 फीसदी था.
ये भी पढ़ें:
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में पीएम मोदी ने जारी किया 100 रुपये का सिक्का देखिए अजब तस्वीरों की गजब कहानी Source: IOCL























