एक्सप्लोरर

RBI Restrict Banks: अब इन दो बैंकों से 5000 रुपये तक ही निकाल पाएंगे कस्टमर्स, RBI ने 6 महीने के लिए लगाई पाबंदी 

RBI Imposed Restriction: भारतीय रिजर्व बैंक ने दो बैंकों पर छह महीने के लिए पाबंदी लगा दी है. अगर आपका इस बैंक में खाता है तो आप 5000 से ज्यादा की रकम नहीं निकाल पाएंगे.

Reserve Bank of India: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दो बैंकों पर पाबंदी लगा दी है. साथ ही इन दो बैंकों के सेविंग अकाउंट और करंट अकाउंट से पैसा निकालने की लिमिट भी तय कर दी है. अब कोई भी कस्टमर पैसा निकालने जाता है तो इन बैंकों से सिर्फ 5000 रुपये तक ही निकाल पाएगा. 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank Of India) ने बताया कि इन दो बैंकों पर ये प्रतिबंध 24 फरवरी से लेकर छह महीने के लिए रहेगा. इसके बाद बैंकी स्थिति के हिसाब से फैसला लिया जाएगा. इस बीच आरबीआई समय-समय पर इन बैंकों की समीक्षा भी करेगी. इस प्रतिबंध के तहत ये बैंक कहीं निवेश भी नहीं कर पाएंगे. साथ ही किसी व्यक्ति, कंपनी या संस्था को कर्ज भी नहीं दे सकते हैं. 

किन बैंकों पर लगाया गया ये प्रतिबंध 

देश के केंद्रीय बैंक ने एक बयान में जानकारी दी कि ये दो बैंक उरावकोंडा को-ऑपरेटिव टाउन बैंक (Uravakonda Co-operative Town Bank) और शंकरराव मोहिते पाटिल सहकारी बैंक (Shankarrao Mohite Patil Sahakari Bank) शामिल हैं. ये बैंक आरबीआई के अनुमति के बिना कोई भी डिपॉजिट, कर्ज देना, निवेश और कोई फंड भी ट्रांसफर नहीं करेंगे. आरबीआई ने बताया कि इस प्रतिबंध को बैंकों का लाइसेंस रद्द करने के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. 

क्यों लगाया गया प्रतिबंध 

केंद्रीय बैंक ने कहा कि ये दोनों बैंक अभी ​अपनी वित्तीय समस्या के कारण जूझ रहे हैं. इनके पास पैसों की कमी है, जिस कारण प्रतिबंध लगाया गया है. RBI ने कहा कि बैंक अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार होने तक प्रतिबंधों के साथ बैंकिंग व्यवसाय करना जारी रखेगा. अगर स्थिति सही होती है तो प्रतिबंध हटाया जा सकता है. 

ग्राहकों के पैसों का क्या होगा? 

RBI के मुताबिक, DICGC अधिनियम (संशोधन) 2021 की धारा 18A के प्रावधानों के तहत पात्र जमाकर्ता जमा बीमा और क्रेडिट गारंटी निगम से 5 लाख रुपये तक जमा पर बीमा क्लेम कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें

Cryptocurrency: क्रिप्टो के जोखिम को लेकर बोले RBI गवर्नर शक्तिकांत दास, एक इंटरनेशनल फ्रेमवर्क की आवश्यकता 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget