एक्सप्लोरर

Coronavirus: RBI ने अपने कर्मचारियों को 31 मार्च तक दी वर्क फ्रॉम होम की इजाजत

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की इजाजत दे दी है, फिलहाल ये आदेश 31 मार्च तक के लिए है.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के बढ़ते कहर और असर को देखते हुए अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी बड़ा फैसला लिया है. आरबीआई ने भी अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम लागू कर दिया है. महाराष्ट्र सरकार ने कंपनियों से अपने 50 फीसदी स्टाफ से काम कराने का आदेश दिया था इस आदेश को आरबीआई ने गंभीरता से लिया है.

आरबीआई ने उन कर्मचारियों को वर्क फॉम होम दिया है जो लोग घर से काम कर सकते हैं. बता दें कि आरबीआई ने अपने उन कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की इजाजत दे दी है जिनके बिना ऑफिस आए भी काम चल सकता है. ये आदेश आज यानी 19 मार्च से लागू हो गया है और 31 मार्च तक ये लागू रहेगा.

भारत में इस समय कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 168 हो गई है और इसके चलते कई राज्य सरकारों ने ये आदेश जारी किया है कि कंपनियां अपने एंप्लाई से वर्क फ्रॉम होम कराएं. देश की अधिकांश निजी कंपनियां इन आदेशों पर अमल कर रही हैं और अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की इजाजत दी है और उनके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक सेवाएं मुहैया करा रही हैं. केवल वे ही कर्मचारी दफ्तर जा रहे हैं जिनके लिए इसे टालना संभव नहीं है.

31 मार्च के बाद आरबीआई की एमपीसी की बैठक आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी यानी एमपीसी की बैठक 31 मार्च के बाद होनी है और माना जा रहा है कि इसके बाद आरबीआई अपने कर्मचारियों के लिए घर से काम करने के निर्देश की समीक्षा कर सकता है. आरबीआई से ब्याज दरों में कटौती करने की मांग की जा रही है और माना जा रहा है कि इस बार आने वाली क्रेडिट पॉलिसी में आरबीआई नीतिगत दरों में कटौती कर सकता है.

दुनिया के कई देश कोरोना वायरस की चपेट में बता दें कि दुनिया में दो लाख से ज्यादा कोरोना वायरस के मरीजों का मामला सामने आ चुका है और 8000 से ज्यादा मौतें इस महामारी की वजह से हो चुकी हैं. केवल इटली में 2503 मौतें हुई हैं जिसके बाद यूरोप में 3437 लोग इस महामारी की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं. ईरान में भी 1100 लोगों से ज्यादा की मौत कोरोना वायरस के कारण हो चुकी है.

ये भी पढ़ें

एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा ने किया अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स को निलंबित करने का फैसला, जानें कब तक बंद रहेंगी भारी गिरावट पर खुला बाजारः सेंसेक्स 1755 अंक टूटा, निफ्टी 8000 के नीचे गिरा, रुपये में रिकॉर्ड निचले स्तर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget