एक्सप्लोरर

भारी गिरावट पर खुला बाजारः सेंसेक्स 1755 अंक टूटा, निफ्टी 8000 के नीचे गिरा, रुपये में रिकॉर्ड निचले स्तर

आज भारतीय घरेलू बाजार में जबरदस्त गिरावट आई है और निफ्टी-सेंसेक्स में भारी दबाव दिखा. रुपये ने नए रिकॉर्ड निचले स्तर दिखा दिए हैं.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस की दहशत के चलते भारतीय बाजार आज भी गिरावट के शिकंजे से बाहर नहीं निकल पाए और स्टॉक मार्केट की शुरुआत बेहद तेज गिरावट के साथ हुई. कोरोना वायरस के असर से दुनिया भर के बाजार बेतहाशा गिर रहे हैं. अमेरिकी बाजारों में पिछले सात कारोबारी सत्रों में चार बार लोअर सर्किट लग चुका है और घरेलू बाजार के लिए भी ऐसे ही संकेतों के चलते बाजार की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई.

कैसे खुला बाजार आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई और बीएसई के 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स में शुरुआत में ही 1800 अंकों की गिरावट दिखी और एनएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 550 अंकों की गिरावट के साथ  कारोबार कर रहा है. कारोबार खुलने के 10 मिनट के भीतर ही सेंसेक्स 1809.08 अंक नीचे 27,060.43 पर पहुंच गया था. निफ्टी 630.80 अंक नीचे 7865.10 पर जा गिरा था.

प्री-ओपन में बाजार घरेलू बाजार में प्री-ओपन सेशन में बाजार में भारी कमजोरी रही और सेंसेक्स में 150 अंकों से ज्यादा और निफ्टी में 450 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही थी. प्री-ओपन संकेतों से साफ था कि बाजार लाल निशान में ही खुलने वाले हैं.

एशियाई बाजार भी औंधे मुंह गिरे एशियाई बाजारों की बात करें तो कोरिया का कोस्पी 11 साल के निचले स्तर पर आ चुका है और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग आज 1100 अंकों से ज्यादा गिरा था. चीन का शंघाई कंपोजिट दो फीसदी से ज्यादा गिरा है और निक्केई में भी तेज गिरावट ही दर्ज की गई है.

रुपये में रिकॉर्ड गिरावट आज भारतीय रुपये की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई और ये रिकॉर्ड निचले स्तर पर खुला है. रुपया डॉलर के मुकाबले कल 74.26 पर बंद हुआ था और आज 74.95 पर खुला है और इसमें 69 पैसे की गिरावट आई है. आज का रुपये का स्तर इसके रिकॉर्ड निचले स्तर को तोड़ चुका है जो कि 74.49 रुपये प्रति डॉलर था. शुरुआती कारोबार में ही रुपये में 75 रुपये प्रति डॉलर के लेवल आ चुके थे.

डाओ फ्यूचर्स में 850 पॉइंट की गिरावट अमेरिका के डाओ फ्यूचर्स में आज 850 अंकों की भारी-भरकम गिरावट देखी गई है और साफ है कि अमेरिकी बाजारों के ट्रेडिंग सेशन के लिए आज का दिन भी जबरदस्त कमजोरी वाला रहने वाला है.

BPCL में लगा सर्किट बीपीसीएल के शेयर में आज शुरुआती कारोबार के महज 10 मिनट के भीतर सर्किट लग गया था और ये शेयर 10 फीसदी से ज्यादा गिर गया था. दरअसल सड़कों पर गाड़ियों के कम होने के कारण पेट्रोल, डीजल की मांग में बेहद कमी आई है और क्रूड के बेहद गिरने के कारण भी देश में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो रहा है जिसका असर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर देखा जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget