एक्सप्लोरर

Ratan Tata Death: रतन टाटा का उत्तराधिकारी कौन, रेस में ये तीन नाम, जानें कौन सबसे आगे

Ratan Tata Death News: पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा का दक्षिण मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया. उनका जीवन और व्यवसायिक योगदान अनगिनत लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है.

Ratan Tata Death News: देश के सबसे सम्मानित कारोबारियों में से एक और दिग्गज कारोबारी समूह टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार (9 अक्टूबर 2024) को निधन हो गया. वो 86 वर्ष के थे और उनके जाने के बाद टाटा संस के विशाल साम्राज्य को कौन संभालेगा, इसको लेकर कयास लग रहे हैं.

रतन टाटा को उनके परोपकारी कार्यों के लिए भी जाना जाता है और वो भारत के सबसे ज्यादा दान देने वाले उद्योगपतियों में से एक थे. टाटा ट्रस्ट के जरिए अपने जीवनकाल में रतन टाटा ने एजूकेशन, हेल्थकेयर, रूरल डेवलपमेंट और डिजास्टर रिलीफ के लिए काफी सहायता दी हैं. रतन टाटा ने कभी शादी नहीं की थी और उनके कोई संतान नहीं हैं, लिहाजा उनकी मौत के बाद कौन उनकी संपत्ति का वारिस होगा, ये सवाल सबके मन में है.

रतन टाटा के जाने के बाद उनके कारोबार की बागडोर किसके पास रहेगी, इसके लिए उनके परिवार के बारे में जानने की जरूरत है. रतन टाटा के माता-पिता का नाम नवल टाटा और सोनी था जिनका डाइवोर्स 1940 के दशक के आसपास हो गया था जिसके बाद नवल टाटा ने स्विस महिला सिमोन से 1955 में शादी की. उनके एक बेटे का नाम नोएल टाटा है और क्योंकि रतन टाटा के संतान नहीं है इसीलिए उनके सौतेले भाई नोएल टाटा के रिश्तेदारों के पास ये अरबों की संपत्ति जाने की ज्यादातर संभावना है. नोएल टाटा के तीन बच्चे हैं जिनके नाम माया, नेवल और लिआ टाटा हैं.

माया टाटा

रतन टाटा के सौतले भाई नोएल टाटा की बेटी माया टाटा के पास रतन टाटा की संपत्ति जाने की संभावना है. 34 वर्षीय माया बेयस बिजनेस स्कूल और वारविक यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल की हैं. टाटा अपॉर्च्यूनिटी फंड के साथ उन्होंने अपना करियर शुरू किया था, जिसके बाद वह टाटा डिजिलट में चली गईं, जहां उन्होंने Tata Neu ऐप को डेवलप और लॉन्च करने में अहम भूमिका निभाई थी. वर्तमान में वह अपने भाई-बहनों के साथ टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट के बोर्ड में काम करती हैं. माया टाटा की मां टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन दिवंगत साइरस मिस्त्री की बहन और दिवंगत अरबपति पालोनजी मिस्त्री की बेटी हैं.

नेविल टाटा

माया टाटा के भाई नेविल टाटा (32 वर्ष) पारिवारिक बिजनेस में ही शामिल हैं. उन्हें भी रतन टाटा के साम्राज्य का उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है. उनकी शादी टोयोटा किर्लोस्कर ग्रुप की उत्तराधिकारी मानसी किर्लोस्कर से हुई है और उनका एक बेटा है जिसका नाम जमशेद टाटा है. नेविल टाटा स्टार बाजार का नेतृत्व कर रहे हैं, जो ट्रेंट लिमिटेड के तहत एक हाइपरमार्केट सीरीज है. पहले उन्हें पैकेज्ड फूड और बेवरेज डिवीजन का प्रबंधन सौंपा गया था, जिसमें अपनी क्षमता प्रूफ करने के बाद उन्होंने जूडियो और वेस्टसाइड का कार्यभार भी संभाला. कई विशेषज्ञ तो यह भी मानते हैं कि उन्हें टाटा समूह के उत्तराधिकारी के रूप में तैयार किया जा रहा था.

लीआ टाटा (39 वर्ष)

नेविल और माया टाटा की बहन लीआ टाटा (39 साल) इस ग्रुप के होटल व्यवसाय से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने स्पेन के आईई बिजनेस स्कूल से शिक्षा प्राप्त की. उन्होंने ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेस में काम किया और अब इंडियन होटल कंपनी के संचालन को मैनेज करती हैं. उन्होंने 2010 में लुई वुइटन में कुछ समय के लिए इंटर्नशिप भी किया, लेकिन उनका पूरा फोकस होटल इंडस्ट्री पर ही रहा.

ये भी पढ़ें : RBI MPC Meeting: किस घोड़े के उछलने से डर रहे आरबीआई गवर्नर? किसे हाथी की जगह अब बताया घोड़ा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

94 लाख थे, बचे सिर्फ 16 हजार, नोएडा PNB घोटाले में सबसे ज्यादा किसान बेहाल
94 लाख थे, बचे सिर्फ 16 हजार, नोएडा PNB घोटाले में सबसे ज्यादा किसान बेहाल
खत्म हुआ टाटा का एक दशक पुराना राज, अब रिलायंस देश का नंबर 1 कॉर्पोरेट ग्रुप
खत्म हुआ टाटा का एक दशक पुराना राज, अब रिलायंस देश का नंबर 1 कॉर्पोरेट ग्रुप
ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget